झारखंड विधानसभा : सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा,नेता प्रतिपक्ष बोले-हेमंत सरकार में जनता झेल रही परेशान

Edited By:  |
jharkhand vidhansabha

रांची: झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन सदन के बाहर काफी गहमा-गहमी देखने को मिला. विधानसभा के मुख्य द्वार पर विपक्षी दलों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार हंगामा किया. हाथों में बैनर पोस्टर लिए बीजेपी विधायकों ने सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया.नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोई अफसर किसी की बात को सुनने को तैयार नही है. अंचल जाइये या ब्लॉक ऑफिस जाइये या थाना जाइये सब जगह जनता को चक्कर काटने पड़ रहे. मानो सरकार बाबू लोग चला रहे हैं, वो भी मनमाने तरीके से. पत्रकारों से बातचीत के दौरान बाबूलाल ने कहा कि राज्य की दशा क्या हो गई आप खुद समझ सकते हैं.

'सरकार का अपराध पर कोई कंट्रोल नहीं'

वहीं, बीजेपी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार का अपराध पर कोई कंट्रोल नहीं है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं की सुरक्षा कायम रखने में नाकाम साबित हो रही है. इसके चलते आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार यह न समझे कि विपक्ष कमजोर हो गई है. बल्कि सरकार को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी एकजुट है और सदन के बाहर और सदन के अंदर भी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध किया जाएगा.