झारखंड विधानसभा : बाबूलाल मरांडी ने एयर एंबुलेंस सेवा को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By:  |
jharkhand  vidhansabha

रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एयर एंबुलेंस सेवा को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में सरकार द्वारा एयर एंबुलेंस सेवा को सब्सिडी पर चलाने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसका लाभ वास्तव में आम जनता तक नहीं पहुंच सका. सब्सिडी मिलने के बजाय लोगों को अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं.

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि एयर एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी द्वारा कई अनियमितताएं की गई हैं, इसलिए इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2023 से सब्सिडी लागू करने की बात कही गई थी, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी लोगों को इसका कोई फायदा नहीं मिला.

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल बैनर और पोस्टर के जरिए योजनाओं का प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है.