Hindi News / 4 करोड़ मतदाताओं के नाम डिलीट करने की अंदेशा पर BJP का पलटवार

झारखंड में SIR बयानबाजी : 4 करोड़ मतदाताओं के नाम डिलीट करने की अंदेशा पर BJP का पलटवार

Edited By:  |
jharkhand mein sir par bayanbazi

रांची:झारखंड में SIR को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है. एक तरफ सत्ताधारी दल कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचन आयोग पर तीसरे चरण के SIR में 4 करोड़ मतदाताओं के नाम डिलीट करने की अंदेशा जता रही है तो वहीं JMM ने बिहार,बंगाल का उदाहरण देकर बता रही है कि झारखंड आंदोलन का उपज है. एक भी मतदाता का नाम काटने से पहले निर्वाचन आयोग को अच्छे तरीके से सोचना होगा.

वहीं, दोनों पार्टियों के अलग-अलग बयान पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी का कहना है कि SIR की जब प्रक्रिया शुरू हुई थी तब यूपी में अखिलेश यादव, बिहार में तेजस्वी यादव और बंगाल में ममता बनर्जी ने खूब विरोध किया था, लेकिन जब SIR होना जारी हुई तो सबसे अधिक कार्यकर्ता इन्हीं लोगों के थे. जिन्होंने SIR की प्रक्रिया पूरी कराई. जहां तक बात झारखंड की रही तो यह राज्य किसी की बपौती नहीं है.

उन्होंने कहा कि संविधान से चलने वाला राज्य है और निर्वाचन आयोग की जो SIR की प्रक्रिया है उसे घुसपैठियों की पहचान होगी. इस राज्य में यहां के मूलवासी और स्थानीय लोगों की लिस्ट तैयार होगी.