झारखंड में मौसम विभाग की चेतावनी : 10 और 11 मार्च को गर्जन के साथ बारिश की संभावना,कई जिलों में 'येलो अलर्ट'जारी

Edited By:  |
jharkhand mein mausam vibhagh ki chetawni

रांची: राजधानी रांची और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदलने का संभावना है.झारखंड के कई जिलों में 10 और 11 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है.मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' तक जारी किया है. अचानक एक बार फिर झारखंड में मौसम करवट लेगी.

रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में आज बारिश और गर्जन की चेतावनी दी गई है. जबकि,11 मार्च को पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां समेत राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी गर्जन के साथ बारिश की संभावना जतायी जा रही है.

वहीं, राजधानी रांची में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे. फिर15 मार्च को भी रांची में बारिश के आसार हैं.अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है.मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई है.