झारखंड कांग्रेस का बड़ा एक्शन : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव प्राथमिक सदस्यता से 03 साल के लिए निष्कासित,जानिए क्या रही वजह
रांची:झारखंड की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है.पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर गाज गिरि है. कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रूख अपनाते हुए उन्हें प्राथमिक सदस्यता से 03 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. पार्टी ने स्पष्ट कहा कि अनुशासनहीनता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
पार्टी ने लिया संज्ञान
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव ने की है. पार्टी का मानना है कि योगेंद्र साव द्वारा बार-बार दिए जा रहे बयान संगठन के नियमों के खिलाफ थे. जबकि, झारखंड में गठबंधन की ही सरकार चल रही है और गलत तरीके से सीएम पर टिप्पणी करना पार्टी के अनुशासन के विरूद्ध है.
हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी का आरोप
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर आरोप है कि हाल के दिनों में पार्टी गाइडलाइन से हटकर लगातार बयान दे रहे थे और बीते गुरुवार को उन्होंने गठबंधन के मुखिया यानी सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी की थी. जिसको पार्टी की अनुशासन समिति ने गंभीरता से लिया है और उन्हें 03 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया.
रांची से राहुल कुमार की EXCLUSIVE REPORT