BREAKING NEWS : क्या सच में है 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस? पढ़े क्या है पूरा मामला
डेस्क:- खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर अब भारत की ऊर्जा सप्लाई पर भी नजर आने लगा है।पश्चिम एशिया मेंजारी लड़ाई से कच्चे तेल की सप्लाई टाइट हो गई है। इसकी वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास उपलब्ध स्टॉक तेजी से कम हो रहा है।इससे भारत में तेल और गैस का आयात कम हो गया है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास स्टॉक तेजी से घट रहा है।देश में एलपीजी का स्टॉक तेजी से घट रहा है. ऐसे में सरकारी तेल कंपनियां वैकप्लिक योजनाओं पर काम कर रही हैं.
इसे देखते हुए अब सरकारी कंपनियां घरों में यूज होने वाले सिलेंडर में एलपीजी की मात्रा कम करने पर विचार कर रही है। योजना के मुताबिक,घर में इस्तेमाल होने पर14.2किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर में गैस की मात्रा घटाकर करीब10किलोग्राम करने पर विचार किया जा रहा है,जिससे सीमित स्टॉक को ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचाया जा सके. हालांकि,अब इस पर सरकार का बयान आया है.
अधिकारियों का कहना है कि अगर इस योजना को लागू किया जाता है तो सिलेंडर पर एक नया स्टिकर लगाया जाएगा। इससे पता चलेगा कि सिलेंडर में कम गैस है। गैस की मात्रा के मुताबिक इसकी कीमत भी तय होगी। बॉटलिंग प्लांट को अपने वेइंग सिस्टम्स में बदलाव करना होगा और इसके लिए कुछ रेगुलेटरी अप्रूवल्स की भी जरूरत होगी।
अधिकारियों ने चेतावनी भी दी है कि अगले महीने स्थिति और विकट हो सकती है। ऐसे में कंपनियों के पास सीमित विकल्प रह जाएंगे। बता दे कि देश में एलपीजी की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।