डिप्टी मेयर चुनाव : अब डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए बढ़ी हलचल,19 मार्च को चयन
रांची:नगर निगम में मेयर चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है.मिली जानकारी के मुताबिक रांची नगर निगम के कई वार्ड पार्षदों को रांची से बाहर भेजा गया है. इस बार के मेयर और वार्ड पार्षद के चुनाव में ज्यादातर बीजेपी के समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है. इसके साथ ही मेयर के चुनाव में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो ने बड़ी जीत हासिल कर रांची नगर निगम की महापौर के रूप में चुनी गई है. अब डिप्टी मेयर की कुर्सी सुरक्षिति करने की पूरी तैयारी में बीजेपी जुट गई है.
19 मार्च को डिप्टी मेयर का चुनाव
रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर का चुनाव 19 मार्च 2026 को होना है. इसी दिन नामांकन और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए पार्षदों की तरफ से मतदान किया जाएगा. तिथि नजदीक होने के कारण बीजेपी में अपनी फील्डिंग तेज कर दी है.
रांची से संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट