Jharkhand News
DC, SP ने किया बूथों का सत्यापन
गढ़वा:- गढ़वा जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी मे जुट गई है। पीठाशीन पदाधिकारी का प्रशिक्षण से लेकर बूथ सत्यापन तक की तैयारी की जा रही है। गढ़वा डीसी शेखर जमुवार एवं एसपी दीपक पाण्डेय दोनों संयुक्त रूप से अति सवेंदनशील बूथ का सत्यापन करने जिले का कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा भंडरिया और बढ़गढ़ प्रखंड का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने कुल्हि, बिजका, मरदा, चपलसी, तुमेरा सहित अन्य दर्जनों अतिसवेदनशील बूथ पर जाकर वहा के हालात का जाएजा लिया। एसपी दीपक पाण्डेय ने कहा की मेरे एवं डीसी सर के द्वारा कई बूथों का निरिक्षण किया गया ताकि चुनाव के दौरान कोई दिक्क़त ना हो।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।