दरभंगा : EOU की रडार पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता,मनोज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी
दरभंगा:आर्थिक अपराध इकाई मंगलवार सुबह से एक्शन मोड में है. आय से अधिक संपत्ति मामले मेंबिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक आर्थिक अपराध इकाई की रडार पर है. मनोज कुमार रजकके पटना सहित 7ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. कार्यपालक अभियंता पर 62 प्रतिशत से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.पटना, दरभंगा सहित विभिन्न जिलों में आर्थिक अपराध इकाई की टीम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही.
आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई
EOU की टीम दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक मुहल्ले में दबिश दी है. आय से अधिक संपत्ति मामले में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के घर पर ईओयू की छापेमारी जारी है. 4 गाड़ियों से पहुंची 9 सदस्यीय टीम ने जांच पड़ताल में जुटी हुई है.छापेमारी के दौरान उनके परिवार के सदस्य के साथ मनोज कुमार रजक भी मौजूद है. टीम अहम दस्तावेज खंगालने में जदुटी हुई है.