Hindi News / अल्पसंख्यक तीन लोगों की निर्मम हत्या और पत्रकार मारपीट मामले की करेगी गहन...

कांग्रेस ने गठित की जांच कमेटी : अल्पसंख्यक तीन लोगों की निर्मम हत्या और पत्रकार मारपीट मामले की करेगी गहन जांच

Edited By:  |
congress ne gathit ki janch committee

रांची: झारखंड में अल्पसंख्यक परिवार के तीन लोगों की हुई निर्मम हत्या मामला और पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बड़ा कदम उठाया है. कांग्रेस ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर लिया गया है.

घटनास्थल का लेगी जायजा

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, गठित समिति जल्द ही हजारीबाग पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेगी. पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी और घायल पत्रकार से बातचीत कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश करेगी. इस समिति में राजेश कच्छप, ममता देवी, आलोक कुमार दुबे और मंजूर अंसारी को शामिल किया गया है.

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर जोर

प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा है कि घटना के हर पहलू की गहन जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी. कांग्रेस ने इस मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने की बात दोहराई है.