सीएम सम्राट चौधरी को मिल रही बधाईयां : दरभंगा MLC सुनील चौधरी ने दी शुभकामनाएं,कहा-बिहार प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा
पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन होने पर बीजेपी समर्थकों में भारी उत्साह है. बिहार के इतिहास में पहली बार बीजेपी से पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को बनाए जाने पर दरभंगा एमएलसी सुनील चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. डिप्टी सीएम के पद पर एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को भी एमएलसी सुनील चौधरीनेबधाई दी है.
इस मौके पर दरभंगाएमएलसी सुनील चौधरी ने कहा कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास के नए मुकाम हासिल करेगा. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा किमुख्यमंत्री सम्राट चौधरीके नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी. सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी और प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी.
उन्होंने यह भी कहा किसम्राट चौधरीएक कर्मठ, जुझारू और दूरदर्शी नेता हैं. उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा. बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है.