Hindi News / अलकतरा घोटाला मामले में 4 अभियुक्त को तीन साल की सजा और लगा...

CBI कोर्ट का फैसला : अलकतरा घोटाला मामले में 4 अभियुक्त को तीन साल की सजा और लगा जुर्माना

Edited By:  |
cbi court ka faisla

रांची:29 साल पुराने अलकतरा घोटाला मामले मेंशुक्रवार कोसीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने 4 अभियुक्तों को तीन साल की सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया है. वहीं, तीन अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया है. जबकि, 1997 से चल रहे ट्रायल के दौरान दो आरोपियों की मौत हो चुकी है. इस मामले में कुल 9 आरोपी थे. 1997 मेंबरही थाने में एफआईआर दर्ज किया गया था.

हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने केस नंबर 12/97 दर्ज किया था. इस केस में कुल 9 आरोपी बनाए गए थे. मो. इसहाक, एसके दास, एसएन औरंग्जेब, एससी प्रसाद, भरत प्रसाद गुप्ता, ट्रांसपोर्टर विनय कुमार सिन्हा, राजकुमार राय, आरएस मंडल और आशीष मैयटे ट्रायल फेस कर रहे थे. इनमें से दो आरोपी, मो. इसहाक और भरत प्रसाद गुप्ता की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी. लोक अभियोजक खुशबू जायसवाल ने आरोपियों को दोषी करार कराया.

मामले में सीबीआई की लोक अभियोजक खुशबू जायसवाल ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की और कई गवाहों की गवाही कराने के बाद चार आरोपियों को सजा सुनवाई. मामले को लेकर 3 अलग-अलग ऑर्डर दिए गए थे.

लोक अभियोजक खुशबू जायसवाल ने बताया कि अलकतरा की सप्लाई के लिए तीन अलग-अलग सप्लाई ऑर्डर लिए गए थे और सभी में घोटाला किया गया था. दरअसल, एनएच डिविजन बरही में रोड कंस्ट्रक्शन के लिए पश्चिम बंगाल के हल्दिया से एनएच बरही तक बरौनी के रास्ते अलकतरा पहुंचाना था, लेकिन हल्दिया से सीधे बरही ले जाया गया और ट्रांसपोर्टेशन क्लेम किया जाता रहा.

इन तीनों ऑर्डर में शॉर्टेज भी पाया गया था. पहले ऑर्डर में 491 एमटी की जगह 431 मीट्रिक टन, दूसरे में 195 एमटी की जगह 146 एमटी और तीसरे में 541 एमटी के बदले 505 एमटी सप्लाई किए गए थे. ट्रांसपोर्टर के द्वारा बरौनी में बिना रिपोर्टिंग किए फर्जी भाड़ा बिल जमा किया गया था. मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने केस दर्ज किया. रोड डिपार्टमेंट के अमरेंद्र नारायण ने बरही थाना में मामला दर्ज कराया था.