Hindi News / स्वास्थ्य विभाग में सुधार का आग्रह,मंत्री ने कहा-अपने शासन की असफलता का ठीकरा...

बजट सत्र : स्वास्थ्य विभाग में सुधार का आग्रह,मंत्री ने कहा-अपने शासन की असफलता का ठीकरा बीजेपी हम पर फोड़ रही

Edited By:  |
budget satra

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र मेंप्रश्नकाल के दौरानजेएमएम विधायक सुदीप गुड़िया ने तोरपा विधानसभा क्षेत्र के रेफरल अस्पताल तोरपा में एक भी प्रसूति रोग एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के नहीं होने का मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया कि सदन को गुमराह करने वाला जवाब मिला है. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा किरेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन भी लगे होने की गलत बात बताया है.

इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हमारा विभाग स्वास्थ्य सेवा को लेकर गंभीर है. ये बात सही है कि डॉक्टरों की कमी है, ऑपरेटरों की भी कमी है. जल्द से जल्द से बहाली प्रक्रिया पूरा करा लिया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था ठीक हो रही है. समय सीमा के अंदर सब ठीक हो जाएगा. रेफरल अस्पताल तोरपा मेंजल्द डॉक्टर्स की बहाली होगी.

बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने मंत्री इरफान अंसारी पर तंज सकते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री संवेदनशील है. पटना में जिस डॉक्टर 03 लाख देने का वादा किया था उस डॉक्टर को बुला लेना चाहिए. स्पीकर ने सीपी सिंह पर चुटकी लेते हु कहा कि सीपी सिंह की सूचना गंभीर है.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने स्वास्थ्य मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि अपने शासन की असफलता का ठीकरा बीजेपी हम पर फोड़ना चाह रही है. देश की स्थिति क्या है यह किसी से छुपी नहीं है और बीजेपी हम पर अराजकता फैलाने के आरोप लगा रही हैं.

सदन में अनुसूचित जाति, जनजाति,पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के लिए 31 अरब 88 करोड़ के अनुदान की मांग पेश की गई.