बजट परिचर्चा कार्यक्रम : बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सुना गया बजट भाषण, नेताओं ने की आम बजट की सराहना
रांची:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बजट परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9वीं बार प्रस्तुत बजट भाषण को सुना गया. इस मौके पर पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे.
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सर्व समावेशी,विकासोन्नुमुख और रोजगारोन्मुख बजट है. आदित्यसाहू ने ये भी कहा कि गरीब किसान, महिला केंद्रित बजट संभावनाओं के अनेक मार्ग को प्रशस्त करने वाला है. बुनियादी सुविधाओं जैसे रेल, सड़क, स्वास्थ्य, लघु कुटीर उद्योग को विकसित करने वाला यह बजट है.उन्होंने कहा कि यह बजट नए संकल्पों का बजट है. नए सुधारों का बजट है और कर्तव्यों को सुनिश्चित करने वाला बजट है.
प्रदेश कार्यालय में बजट भाषण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में पेश केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत बनाने का बजट है.यह बजट महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने वाला बजट है. इसमें रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है.
वहीं,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह बजट एक भारत श्रेष्ठ भारत को मजबूती प्रदान करने वाला बजट है.बजट को प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित तमाम प्रदेश पदाधिकारी ने बजट की सराहना की.
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, और धन्यवाद ज्ञापन जेपी शर्मा ने किया.इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास सहित विभिन्न संस्थानों से प्रमुख सीए,सीएस,प्राध्यापक,अधिवक्ता, चिकित्सक उपस्थित रहे.