बजट पर प्रतिक्रिया : बजट को आम लोगों से कोसों दूर रखा गया,राज्य के हिस्से को ध्यान में नहीं रखा गया-कांग्रेस

Edited By:  |
budget par pratikirya

रांची: केंद्र सरकार ने आम बजट-2026 को लोकसभा के पटल पर रखी गई हैं. मोदी सरकार के इस बजट पर नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. इस पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपना बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि इस बजट में कुछ ऐसा नहीं है जिससे आम लोगों को राहत मिल सके. इस बजट में सिर्फ सुधार की बात कही गई है. इस बजट मेंराज्य के हिस्से को ध्यान में नहीं रखा गया हैं. इस बजट से सेंसेक्स में भारी गिरावट आई है और गिरावट की वजह से लाखों करोड़ रुपये बाजार में लोगों का डूब जाएगा. कांग्रेस ने इस बार के बजट से आम जनता पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.