बोकारो : लापता रिंकू देवी का चला पता, फेसबुक फ्रेंड के साथ राजस्थान में रह रही महिला
बोकारो:बीते 4 फरवरी को सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय बेटे की मां रिंकू देवी का पुलिस ने पता लगा लिया है. रिंकू देवी राजस्थान के बिकानेर गंगाशहर में फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुए नरेंद्र सिंह भाटी के लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. बताया जा रहा रिंकू देवी का पति के साथ अक्सर विवाद रहता था. जिससे तंग आकर पहले वह सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से नरेंद्र सिंह भाटी नाम के शख्स से दोस्ती हुई. उसके बाद वह बोकारो से राजस्थान गंगाशहर पहुंच गई.
डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि रिंकू देवी के गुमशुदा होने का मामला उनके भाई ने सेक्टर-12 थाने में दर्ज कराया गया था. इस मामले की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वह अपने पति से खुश नहीं थी. इस कारण महिला अपने फेसबुक फ्रेंड के पास राजस्थान बीकानेर गंगा शहर पहुंच गई. जहां वह रह रही है. पुलिस टीम के साथ उनके भाई और भाभी भी गए थे. वह वापस नहीं आना चाहती है.