Hindi News / आदित्य साहू ने पानी-बिजली की किल्लत पर सरकार को आड़े हाथों लिया

BJP दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस : आदित्य साहू ने पानी-बिजली की किल्लत पर सरकार को आड़े हाथों लिया

Edited By:  |
bjp office mein press conference

रांची:हरमू स्थितबीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान आदित्य साहू ने राज्य में पानी और बिजली की घोर किल्लत के मुद्दें पर कहा कि लगभग 80 हजार चापाकल खराब पड़ा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था 72 घंटे के अंदर सभी चापानलों को बनाने का काम किया जाएगा,लेकिन सरकार के दावे खोखले साबित हुए.

6 से 12 मई तक सड़कों पर विरोध करेगी पार्टी

BJP ने आह्वान किया है कि पानी और बिजली कट के विरोध में 6 मई से 12 मई तक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी. पार्टी कार्यकर्ता 6 मई को गढ़वा,पलामू,लातेहार में डेकची, घड़ा लेकर प्रदर्शन करेगी. फिर12 मई को रांची में विरोध प्रदर्शन होगा.

'हेमंत सरकार असम जाकर पिकनिक मना रहे'

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राज्य की जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है. हेमंत सरकार असम जाकर पिकनिक मना रहे. उनका फोकस झारखंड नहीं बल्कि अगल-बगल के राज्य बनकर रह गए हैं. एक तरफ यशस्वी प्रधानमंत्री हर घर नल जल योजना के तहत सुध जल पहुंचाने का काम कर रहे हैं. केंद्र ने पैसा देने का काम किया जिसके बाद नल तो लग गई पर पानी नहीं है. ये राज्य सरकार की उदासीनता को दर्शाता है.

नल जल योजना को धरातल पर उतारने में सरकार फेल

आदित्य साहू ने कहा कि केंद्र से पैसे मिलने के बावजूद भ्रष्टाचार में इन लोगों का फोकस है. नल जल योजना को राज्य सरकार धरातल पर उतार देती तो किसी को पाने की किल्लत नहीं होती.

भानु प्रताप शाही का मंत्रियों पर वार

वहीं, पार्टी उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने JET नियमावली में क्षेत्रीय भाषा की सूची का मुद्दा उठाया. उन्होंने भोजपुरी, मगही, अंगिका जैसी भाषाओं को बाहर करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस सरकार को पलामू, गढ़वा इलाके की जनता सबक सिखाने का काम करेगी. खासकर इन इलाकों से आने वाले मंत्री जहां भोजपुरी, मगही, अंगिका भाषा का इस्तेमाल अधिक होता है. भानु प्रताप साही ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह मंत्री इन सब मुद्दों से बचने के लिए अस्पताल में एडमिट हो जा रहे हैं.