Hindi News / अब नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर,FIR, वेरिफिकेशन समेत 11 सेवाएं ऑनलाइन जारी

बिहार पुलिस हुई हाईटेक : अब नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर,FIR, वेरिफिकेशन समेत 11 सेवाएं ऑनलाइन जारी

Edited By:  |
bihar police sewaein hui hightek

पटना:बिहार में पुलिस सेवाएं पूरी तरह हाईटेक हो गई है. पुलिस व्यवस्था को डिजिटल और नागरिकों के लिए आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. अब लोगों को थाने का चक्कर लगाने से बड़ी राहत मिलेगी.बिहार पुलिस का स्मार्ट पोर्टल लॉन्च किया गया है. अब घर बैठे FIR, वेरिफिकेशन समेत 11 सेवाएं ऑनलाइन जारी की गई है.आम लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. राज्य में “स्मार्ट सिटीजन पोर्टल” की शुरुआत की गई है. जिसके जरिए कई महत्वपूर्ण पुलिस सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी.

इस नई व्यवस्था के तहत नागरिक अब ऑनलाइन FIR दर्ज करा सकेंगे, जो पहले काफी जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया मानी जाती थी. इसके अलावा पुलिस वेरिफिकेशन, किरायेदार सत्यापन, लापता व्यक्ति की रिपोर्ट और खोई हुई वस्तुओं की शिकायत भी अब डिजिटल माध्यम से दर्ज की जा सकेगी. इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिलेगी.

पोर्टल पर कुल 11 तरह की सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं. जिससे आम नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं मिल सकेगी. पहले इन सेवाओं के लिए लोगों को कई बार थाने जाने पड़ते थे. कई मामलों में शिकायत दर्ज कराने में भी परेशानी होती थी. अब इस नई प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और शिकायतों का निपटारा भी तेजी से हो सकेगा.

सरकार और पुलिस विभाग का मानना है कि इस डिजिटल पहल से ना केवल सिस्टम मजबूत होगा, बल्कि जनता का भरोसा भी बढ़ेगा. खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.

कुल मिलाकर,बिहार में पुलिस सेवाओं का यह डिजिटल बदलाव प्रशासन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. जो आने वाले समय में लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है.