Hindi News / सेटेलाइट टाउनशिप के लिए जमीन बेचने वालों को बड़ी राहत,अब क्षेत्रीय कार्यालयों में...

BIHAR NEWS : सेटेलाइट टाउनशिप के लिए जमीन बेचने वालों को बड़ी राहत,अब क्षेत्रीय कार्यालयों में भी जमा होंगे आवेदन

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार सरकार की प्रस्तावित सेटेलाइट टाउनशिप योजना के तहत अपनी जमीन बेचने के इच्छुक लोगों को अब आवेदन जमा करने के लिए पटना आने की आवश्यकता नहीं होगी। बिहार राज्य आवास बोर्ड ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था लागू की है। अब राज्य के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में भी आवेदन जमा किए जा सकेंगे। इससे दूर-दराज के जिलों के जमीन मालिकों को समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

आवेदनआवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक के नाम देना होगा

नई व्यवस्था के तहत आवेदन पहले की तरह बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक (एमडी) के नाम से ही देना होगा। क्षेत्रीय कार्यालय केवल आवेदन स्वीकार करेंगे और उन्हें मुख्यालय भेजने का काम करेंगे। आवास बोर्ड का मानना है कि इस व्यवस्था से अधिक लोग योजना में भागीदारी कर सकेंगे।

क्षेत्रीय कार्यालयों में सुविधा मिलने सेसमस्या का हुआ निदान

अधिकारियों के अनुसार, कई जिलों से अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं मिल रहे थे। इसकी प्रमुख वजह यह थी कि लोगों को केवल आवेदन जमा करने के लिए पटना तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब क्षेत्रीय कार्यालयों में सुविधा मिलने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

आवास बोर्ड आवेदन प्रक्रियाकोडिजिटल बनाने की दिशा में काम कर रहा

इसके साथ ही आवास बोर्ड आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है। इसके लिए बेल्ट्रॉन की सहायता से एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जा रहा है। पोर्टल शुरू होने के बाद इच्छुक लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक आसान, पारदर्शी और तेज होगी।

ऑनलाइन सुविधा सेजमीन मालिकों के योजना से जुड़ने की बढ़ी उम्मीद

राज्य सरकार की सेटेलाइट टाउनशिप योजना के तहत बड़े शहरों के आस-पास आधुनिक सुविधाओं से लैस नए शहर विकसित किए जाने हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। नई व्यवस्था और जल्द शुरू होने वाली ऑनलाइन सुविधा से अधिक जमीन मालिकों के योजना से जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।