बाढ़ रेलवे स्टेशन पर खूनी विवाद : गांजा पीने के विवाद में एक युवक की चाकू मार कर की हत्या

Edited By:  |
A young man was stabbed to death in a dispute over smoking marijuana.

बिहार:-बीती देर रात बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गांजा पीने के विवाद में सोनू पाल नामक युवक को साथ में गांजा पी रहे युवक राजू कुमार ने मामूली विवाद में चाकू से ताबड़तोड़ बार कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने आए सोनू पाल के भाई पर भी राजू कुमार ने चाकू मार कर घायल कर दिया।

वहीं घटना की जानकारी पर घायल भोपाल की रेल पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घटना करने वाले दोनों बाढ़ के दयाचक में ही आमने-सामने रहते थे। वह रेल पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वही रेल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट