बिहार विधानसभा उपचुनाव 2024 : प्रशांत किशोर ने तरारी से बदला उम्मीदवार, अब इस महिला को बनाया प्रत्याशी, बेलागंज से इन्हें बनाया कैंडिडेट

Edited By:  |
Prashant Kishore changed candidate from Tarari Prashant Kishore changed candidate from Tarari

PATNA :बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर आ रही है कि प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बदल दिया है। तरारी विधानसभा उपचुनाव में लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह की जगह अब किरण सिंह ताल ठोकती नजर आएंगी। इसके साथ ही पार्टी ने बेलागंज से प्रत्याशी के नाम का भी ऐलान कर दिया है।

किरण सिंह के नाम की घोषणा अब से थोड़ी देर पहले की गयी। इस दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि किरण सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और वे महिला सशक्तिकरण को लेकर तरारी में लगातार सक्रिय रही है। साथ ही शिक्षा को लेकर वे हमेशा एक्टिव रही हैं।

जनसुराज ने बेलागंज से उम्मीदवार के भी नाम का ऐलान किया है। जनसुराज की तरफ से मो. अमजद चुनावी मैदान में उतरेंगे। वे पूर्व मुखिया हैं। वे बेलागंज से 2005 और 2010 में भी चुनाव लड़ चुके हैं।