
मंगलवार, 22 सितंबर 2026
Liveनवादा : बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वारिसलीगंज थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन लोन के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले 5 कथित साइबर अपराधियों को पकड़ा है. पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के पास से 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2 फर्जी सिम बरामद किए हैं.पुलिस के अनुसार, 7सितंबर2026को साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मौरवक चमरटोली के पास छापेमारी की, जहां से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया.बजाज फाइनेंस और रिलायंस फाइनेंस के नाम पर करते थे ठगीपुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत अन्य कंपनियों और विभिन्न प्रकार के लोन के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन देने का झांसा देते थे. इसके लिए कथित तौर पर कस्टमर डाटा और फेसबुक से मोबाइल नंबर प्राप्त कर लोगों को फोन किया जाता था.लोगों का विश्वास जीतने के लिए कभी खुद को बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी का स्टाफ बताकर बातचीत की जाती थी. ग्राहक के जाल में फंसने के बाद उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-मेल आईडी जैसी निजी जानकारियां मांगी जाती थीं.इसके बाद लोन की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस की मांग की जाती थी. पुलिस का कहना है कि इसी तरीके से आरोपियों द्वारा कई लोगों के साथ ठगी किए जाने की बात सामने आई है.पांच आरोपी गिरफ्तारपुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई गई है—1. योगेन्द्र दास, उम्र26वर्ष, पिता केदार रविदास, निवासी मीरचक चमरटोली, थाना वारिसलीगंज.2. गौतम कुमार, उम्र20वर्ष, पिता अरविन्द रविदास, निवासी मीरचक चमरटोली, थाना वारिसलीगंज.3. टुनटुन रविदास, उम्र26वर्ष, पिता राजेन्द्र रविदास, निवासी मीरचक चमरटोली, थाना वारिसलीगंज.4. प्रकाश दास, उम्र32वर्ष, पिता काली रविदास, निवासी मीरचक चमरटोली, थाना वारिसलीगंज.5. धर्मेन्द्र रविदास, उम्र30वर्ष, पिता नरेश रविदास, निवासी मीरचक चमरटोली, थाना वारिसलीगंज.8 मोबाइल और 2 फर्जी सिम बरामदछापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से8एंड्रॉयड मोबाइल फोन और2फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस बरामद मोबाइल और सिम के आधार पर साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या641/26, दिनांक07.09.2026दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.छापेमारी टीम में शामिल रहे पुलिस पदाधिकारीछापेमारी टीम में वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार, परिवीक्षाधीन पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार राय तथा पुलिस सहायक अवर निरीक्षक पप्पू कुमार शामिल रहे.पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है.नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट-
नवादा: वारिसलीगंज में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार,आरोपित अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. एक आरोपी महिलाओं को गर्भधारण कराने और दवा उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करता था,जबकि दो अन्य बजाज फाइनेंस,रिलायंस फाइनेंस समेत विभिन्न कंपनियों के नाम पर ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे और निजी दस्तावेज हासिल करते थे.नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में26अगस्त को विशेष टीम गठित कर वारिसलीगंज में तीन स्थानों पर छापेमारी की गई. पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एचडीएफसी बैंक के समीप से मकनपुर निवासी मोहित कुमार को पकड़ा गया. उसके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल,ठगी की रकम और एटीएम कार्ड बरामद हुआ. वहीं सब्जी मंडी के पास से शेखपुरा थाना क्षेत्र के तारे गांव निवासी पिन्दु कुमार को दो एंड्रॉयड मोबाइल और कस्टमर डेटा के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं फौदी साव गली स्थित एसबीआई एटीएम के पास से वारिसलीगंज निवासी रोहित कुमार को एक कीपैड मोबाइल,एक एंड्रॉयड मोबाइल,नकदी और एटीएम कार्ड के साथ पकड़ा गया.पूछताछ में पुलिस के अनुसार,मोहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से निःसंतान महिलाओं के मोबाइल नंबर हासिल कर उन्हें गर्भधारण कराने और दवा उपलब्ध कराने का झांसा देता था. कभी खुद को डॉक्टर तो कभी किसी मेडिकल स्टाफ के रूप में पेश कर विश्वास जीतता और फिर आधार कार्ड,बैंक पासबुक,फोटो,ई-मेल आईडी समेत अन्य दस्तावेज मांगकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम ऐंठता था.वहीं पिन्दु और रोहित कथित तौर पर फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों को फोन करते थे. बैंक मैनेजर या कंपनी स्टाफ बनकर लोन स्वीकृत कराने का भरोसा देते और इसके बाद आधार,पैन कार्ड,बैंक पासबुक,फोटो व ई-मेल आईडी मांगकर प्रोसेसिंग फीस वसूलते थे. पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में की गई ठगी की जानकारी जुटा रही है. हाल के दिनों में वारिसलीगंज पुलिस साइबर ठगी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और इससे पहले भी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के कई आरोपित पकड़े जा चुके हैं.इस कार्रवाई में कुल पांच एंड्रॉयड मोबाइल,एक कीपैड मोबाइल, 16,500रुपये नकद,दो एटीएम कार्ड और एक कस्टमर डेटा बरामद किया गया है. मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या620/26दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन लोन,दवा,नौकरी या किसी अन्य सुविधा के नाम पर फोन करने वाले अनजान लोगों को निजी दस्तावेज,बैंक संबंधी जानकारी या प्रोसेसिंग फीस न दें. साइबर ठगी होने पर तत्काल1930पर शिकायत करना और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना उपयोगी है.नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट --
नवादा : बड़ी खबर नवादा से है जहां शहर के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के दर्जी टोला मोहल्ले में रविवार देर रात महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया.स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक महिला की पहचान नीता खातून के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नीता घर में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी. रविवार रात काफी देर तक घर से कोई आवाज नहीं आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ. दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर तीनों के शव फंदे से लटके मिले.घटना की सूचना मिलते ही बुंदेलखंड थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि नीता खातून के पति रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रहकर काम करते हैं. घटना के समय वह घर पर नहीं थे. आत्महत्या के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. घरेलू तनाव,आर्थिक परेशानी या अन्य कोई वजह थी,इसको लेकर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.बुंदेलखंड थाना प्रभारी धनवीर कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा. पुलिस ने घर से मिले साक्ष्यों को जब्त कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है,लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा. पति से भी संपर्क कर बयान लिया जाएगा."इस घटना के बाद दर्जी टोला और आसपास के इलाके में शोक की लहर है. पड़ोसी बताते हैं कि नीता मिलनसार स्वभाव की थी और अक्सर बच्चों के साथ ही घर में रहती थी. अचानक हुए इस कदम से सभी स्तब्ध हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और हर एंगल से जांच की जा रही है.नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट
नवादा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने तथा आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से12अगस्त2026को नवादा में“हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम2026” का आयोजन किया गया.बिहार केलघु जल संसाधन -सह-प्रभारी मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन, नवादा जिला एवं जिला पदाधिकारी, रवि प्रकाश के संयुक्त नेतृत्व में जिला अतिथि गृह, नवादा से भव्य तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई. तिरंगा यात्रा जिला अतिथि गृह से शुरु होकर अम्बेदकर पार्क (कलेक्ट्रेट गेट) तक पहुँची.तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, युवा, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, स्काउट एवं गाइड, जीविका दीदियां, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया.इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जिलेवासियों से“हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करने का आह्वान किया.तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात अम्बेदकर पार्क परिसर में स्थापित भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट
नवादा : बिहार के नवादा जिले में भी एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है,जहां मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई. यह भीषण हादसा रजौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में हुआ है. अचानक हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया.स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार,मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश व कड़क के साथ ठनका (आकाशीय बिजली) गिरा. इसी दौरान काम से बाहर निकले या खुले स्थान पर मौजूद 3 लोग इसकी सीधी चपेट में आ गए. आनन-फानन में लोग मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रजौली थाना की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ गांव पहुंचे. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई और पोस्टमार्टम प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी. इस अचानक हुई दुर्घटना से दरियापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी है और घटना की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मृतकों के आश्रितों को तुरंत सरकारी अनुग्रह राशि और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए.नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट-
नवादा: जिले के नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव में 17 वर्षीय किशोर गोलू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब 200 मीटर दूर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मदनपुर के परिसर से बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर था। शव के गले में गमछा लिपटा मिला,जिससे प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही नरहट थाना अध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पूरे परिसर को सुरक्षित कराया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि घटना से पहले गोलू को दो संदिग्ध युवकों के साथ देखा गया था. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. स्कूल परिसर में गोलू का शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ.पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश, नशे से जुड़े विवाद और भैया जी गिरोह के संभावित संबंध समेत सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है. एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि हर एंगल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.घटना के बाद मृतक के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गोलू तीन भाइयों में सबसे छोटा था. गांव में मातम पसरा है और ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
नवादा: जिला के वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर ठगी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाकर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश में टीम गठित कर पुलिस ने कोचगांव पंचायत की झौर गांव स्थित बगीचा में छापेमारी की गई. इस दौरान ठगी कर रहे तीन युवकों समेत तीन विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. सभी के पास से मोबाइल एवं डेटा सीट जब्त किया गया. जबकि, पैंगरी गांव स्थित गोलका आम के पेड़ के पास छापेमारी कर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार ठगों के पास से डेटा सीट एवं मोबाइल बरामद किया गया. सभी आरोपित संगठित गिरोह बनाकरविभिन्न फाइनेंस कंपनियों के नाम पर सुलभ ऋण दिलवाने के बहाने ठगी के कार्य को रोजगार की तरह बना लिया.गुप्त सूचना पर की गई छापेमारीशुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस, स्वाट टीम और वज्र टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।झौर गांव के पश्चिम स्थित बगीचे से महेंद्र मांझी का पुत्र प्रेमन कुमार, राजेंद्र मांझी का पुत्र विनोद मांझी, इंदल मांझी का पुत्र विश्वकर्मा मांझी तथा तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया।पैंगरी में फाइनेंस कंपनियों के नाम पर कर रहे थे ठगीइसके बाद थाना क्षेत्र के पैंगरी गांव स्थित सरकारी समरसेबल के पास से जयनंदन राम का पुत्र प्रेमचंद राम और अशोक गरांय का पुत्र प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार दोनों बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस सहित अन्य कंपनियों के नाम पर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे।सादे कपड़ों में पहुंची थी पुलिस,कई आरोपी भाग निकलेएसडीपीओ ने बताया कि आरोपी ठगी में व्यस्त थे और सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का उन्हें आभास नहीं हुआ, जिससे उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कई अन्य साइबर अपराधी भागने में सफल रहे. उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।एसपी के निर्देश पर गठित थी विशेष टीमएसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार सभी आरोपियों ने पूछताछ में साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।बरामद मोबाइल और दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि ठगी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे है।
नवादा: जिले के दीरी खेल मैदान में आयोजित दीरी प्रीमियर लीग (डीपीएल-सीजन-04)के डे-नाइट फाइनल मुकाबले में हिसुआ की टीम ने वारिसलीगंज की टीम को करारी शिकस्त दी. हिसुआ की टीम ने5विकेट से जीत दर्ज कर चमचमाती ट्रॉफी और नकद पुरस्कार अपने नाम किया. कार्यक्रम में अतिथि के रुप में पोस्टमास्टर राजेश्वर कुमार,पत्रकार सुनील कुमार और जिला आईकॉन राहुल वर्मा शामिल हुए. आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने फीता काटकर और खिलाड़ियों को माला पहनाकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया.हिसुआ के कप्तान रंजीत टेलर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारिसलीगंज की टीम ने निर्धारित10ओवर में5विकेट खोकर93रन बनाए. टीम के लिए कप्तान रंजन कुमार ने शानदार44रन की पारी खेली. हिसुआ की ओर से बादशाह ने2विकेट झटके.हिसुआ की टीम ने94रनों के जीत का लक्ष्य का पीछा कर शानदार प्रदर्शन करते हुए14गेंद शेष रहते हुए मैच जीत लिया. टीम ने4विकेट खोकर97रन बनाकर मैच और ट्रॉफी अपने नाम की. विजेता टीम के लिए अजहर उर्फ चुन्ना ने32रन बनाए और1विकेट भी लिया. कप्तान रंजीत ने28रन की उपयोगी पारी खेली,वहीं अमन ने3विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई.अजहर उर्फ चुन्ना को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए'मैन ऑफ द मैच'और'मैन ऑफ द सीरीज'दोनों खिताबों से नवाजा गया.मैच को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों द्वारा चीयरलीडर्स की विशेष व्यवस्था की गई थी. हर विकेट और चौके-छक्के पर उनके मोहक डांस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.समापन समारोह में अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और विजेता व उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए.इस टूर्नामेंट के आयोजक मनीष कुमार सिन्हा और उमेश कुमार शर्मा थे. टूर्नामेंट के प्रायोजक होटल राजमहल,बुधौल,फिल्म फेस्टिवल नवादा,एमएम प्लाई अंसार नगर,अपना हैंडलूम गढ़पर,अर्जेन्दु इंटरप्राइजेज अमूल दूध गढ़पर,मां ट्रेडर्स दीरी,ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल एंड ट्यूटोरियल दीरी,तथा देविका साउंड एंड लाइट नवादा थे.नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट-
नवादा: जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के नारदीगंज प्रखंड स्थित कोशला डीह के सैकड़ों भूमिहीन महादलित परिवारों ने सोमवार को समाहरणालय का घेराव किया. महादलित परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर आवासीय समस्या के तत्काल समाधान की मांग की.कोशला डीह में बसेपरिवारों कोउजाड़ने का प्रयासआवेदन के माध्यम से डीसी को बताया गया कि कोशला डीह में कई पीढ़ियों से बसे इन परिवारों को कुछ दबंग लोग उजाड़ने का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर वे पीढ़ियों से काम रह रहे हैं,उसे अब रैयती जमीन बताकर खाली करवाने का दबाव बनाया जा रहा है.लंबे समय से उन्हें विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित करने का आरोपपीड़ित महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से उन्हें विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित किया जा रहा है. आरोप है कि उनसे गुलामों की तरह काम करवाया जाता है, महिलाओं को शौच जाने से रोका जाता है और चोरी का झूठा आरोप लगाकर बच्चों को जेल भेजवा दिया जाता है. खुद को भूस्वामी बताने वाले कुछ लोग लगातार जुल्म कर रहे हैं,जिससे सैकड़ों दलित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देशइस मामले की शिकायत पहले सदर विधायक विभा देवी के आवास और कार्यालय में भी की गई थी.विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.परिवारों को वैकल्पिक स्थान पर सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की अपीलप्रत्येक परिवार की ओर से व्यक्तिगत आवेदन भी दिया गया है. इसमें मांग की गई है कि सभी परिवारों को वैकल्पिक स्थान पर सरकारी जमीन उपलब्ध कराकर स्थायी रूप से बसाया जाए, ताकि वे शांतिपूर्वक जीवन यापन कर सके और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके.पीड़ित परिवारों ने की सुरक्षा औरपुनर्वास की मांगग्रामीणों ने यह भी बताया कि आठ दिन पहले आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में प्राथमिकी दर्ज कर कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. विधायक और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से मामला शांत कराने की कोशिश की गई थी,लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से सुरक्षा के साथ-साथ पुनर्वास की ठोस व्यवस्था करने की मांग की है.
नवादा:बड़ी खबर नवादा से है जहां पुलिस ने चंडीगढ़ साइबर थाना की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लोन दिलाने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न वित्तीय कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर ग्राहकों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे.पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम में वारिसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ चंडीगढ़ साइबर थाना के अधिकारी भी शामिल थे. गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुरा गांव के समीप छापेमारी की गई. हालांकि चंडीगढ़ साइबर थाना कांड संख्या70/26के संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन कार्रवाई के दौरान तीन अन्य साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जवाहर पार्क निवासी23वर्षीय अंकित कुमार, चैनपुरा निवासी25वर्षीय सत्यवीर कुमार तथा28वर्षीय सन्नी कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मुद्रा फाइनेंस, बजाज फाइनेंस सहित अन्य वित्तीय कंपनियों के नाम पर ग्राहकों को लोन दिलाने का झांसा देते थे. इसके लिए उनके पास ग्राहकों का डाटा उपलब्ध रहता था, जिसमें मोबाइल नंबर, नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी शामिल होती थी. आरोपी इसी डाटा के आधार पर लोगों से संपर्क कर प्रोसेसिंग शुल्क, फाइल चार्ज या अन्य बहाने से ठगी करते थे.इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या457/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा66, 66बी, 66सी एवं66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस जब्त मोबाइल फोन की डिजिटल जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों, कॉल रिकॉर्ड और साइबर नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट
नवादा : बड़ी खबर नवादा से है जहां जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नवाजगढ़ गांव में सोमवार को ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइकसवार 2 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना से इलाके में सनसनी है. बताया जा रहा है कि वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नवाजगढ़ गांव में सोमवार को ऑटो और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही112 की पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बाइक सवार दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वारिसलीगंज लाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट--
नवादा:नरहट थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में 25 वर्षीय विवाहिता विनिता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. विवाहिता के पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फांसी से लटकाने का आरोप लगाया है. पति सोनू कुमार और सास लटनी देवी पर हत्या का आरोप लगा है. उन्होंने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व विनिता की शादी हुई थी,लेकिन शादी के बाद से ही उसे अक्सर परेशान किया जाता था. आरोप है कि पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट और प्रताड़ित करता था.दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांगयुवती के पिता का कहना है कि शनिवार रात भी उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई,जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी से लटका दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया है कि इस घटना में पति सोनू कुमार और उसकी मां लटनी देवी की मुख्य भूमिका है और दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाईविनिता अपने पीछे तीन वर्ष के एक मासूम बेटे को छोड़ गई है. घटना के बाद मायके पक्ष में शोक और आक्रोश का माहौल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहालआरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
नवादा : बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी (हल्का कर्मचारी) को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी किसी सरकारी कार्यालय में नहीं, बल्कि नवादा सदर अस्पताल परिसर में की गई.जमीन संबंधी कार्य के एवज में मांगी थी रिश्वतजानकारी के अनुसार,राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार द्वारा किसी जमीन संबंधी या अंचल कार्यालय से जुड़े काम के एवज में एक पीड़ित शिकायतकर्ता से ₹15,000 की रिश्वत की मांग कर रही थी. शिकायतकर्ता सरकारी दफ्तर के चक्कर काटकर परेशान था और घूस नहीं देना चाहता था. इसके बाद पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की,जिसके बाद विभाग ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया.निगरानी की टीम ने बिछाया जालशिकायत सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग के डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया. तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल युक्त रंग लगे नोटों के साथ राजस्व कर्मचारी के पास भेजा गया. जैसे ही सुजीत कुमार ने सदर अस्पताल परिसर में शिकायतकर्ता से 15,000 की नकद राशि अपने हाथ में ली,पहले से ही सादे लिबास में घात लगाए बैठी निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया.अंचल कार्यालय के कर्मियों में मचा हड़कंपअस्पताल परिसर जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर अचानक हुई इस नाटकीय गिरफ्तारी से वहां मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. निगरानी की टीम आरोपी कर्मचारी को तुरंत अपने साथ वाहन में बिठाकर गुप्त स्थान पर ले गई,जहां उसके हाथों का रंग मिलान कराने सहित अन्य कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी की गई. इस बड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही नवादा सदर अंचल कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया और कई कर्मी दफ्तर छोड़ खिसकते नजर आए.आगे के इतिहास को खंगाल रही है टीमगिरफ्तारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम आरोपी राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार को आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के लिए अपने साथ पटना ले गई है. अधिकारियों के अनुसार,सुजीत कुमार से सघन पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या वह पहले भी इस तरह के भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त रहा है या अंचल कार्यालय में किसी बड़े सिंडिकेट का हिस्सा है. कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को पटना स्थित विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा.नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट
नवादा : बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां रजौली अनुमंडल क्षेत्र के नरहट थाना में दर्ज झपट्टामारी कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है. पुलिस ने मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी में छीने गए दो मोबाइल फोन,एक सोने का बजरंगबली लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद किया है. बरामद दोनों मोटरसाइकिल चोरी की निकलीं,जिनके संबंध में वारिसलीगंज थाना में पहले से मामले दर्ज हैं.बुधवार को रजौली डीएसपी गुलशन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 21 मई 2026 को नरहट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अनुज चौधरी के पुत्र राहुल कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. राहुल ने बताया था कि वह कोचिंग से घर लौट रहा था,तभी जलालपुर गांव के समीप कुछ अपराधियों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन और गले में पहना सोने का बजरंगबली लॉकेट छीन लिया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नरहट थाना कांड संख्या 156/26 दर्ज कर जांच शुरू की.डीएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर लगातार छापेमारी की गई. इसी क्रम में 9 जून को घटना में शामिल पांच अपराधियों को पकड़ा गया. पुलिस की सघन पूछताछ में सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी.गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के चट्टी गुमटी गांव से झपटमारी में छीने गए दो मोबाइल फोन,एक सोने का लॉकेट और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं. जांच के दौरान पता चला कि दोनों मोटरसाइकिल चोरी की है. इनके संबंध में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 103/26 एवं 104/26 पूर्व से दर्ज हैं.गिरफ्तार आरोपियों में गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कारिसोवा गांव निवासी अखिलेश कुमार उर्फ बाजों,राहुल कुमार,अजय कुमार तथा अंबेडकर नगर खजुरी निवासी मंटू कुमार और नीतीश कुमार शामिल हैं.पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. साथ ही गिरोह के अन्य आपराधिक कनेक्शन और संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय झपटमारों और वाहन चोरों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.दिनेश कुमार की रिपोर्ट--
नवादा:जिले के नरहट थाना क्षेत्र के झिकरुआ गांव में विवाहिता की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. महिला की पहचान रेखा कुमारी के रूप में हुई है. मायके वालों ने बताया कि रेखा की शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले उस पर लगातार पैसा एवं अन्य सामान घर से लाने का दबाव बना रहे थे. इसी को लेकर लगातार मारपीट की जा रही थी.परिजनों का आरोप है कि बीती रात पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. उनका कहना है कि रेखा के शरीर पर कई गंभीर चोटों का निशान है. इस मामले में मायकेवालों ने ससुराल पक्ष के कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
नवादा:जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि, एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल, करीब 39,810 रुपये नगद और एक पर्स बरामद किया है.विशेष छापेमारी टीम ने की कार्रवाईपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने 4 जून को थाना क्षेत्र के द्वायनगर गांव स्थित नहर के पूर्वी बांध के समीप छापेमारी कर चारों को पकड़ लिया.ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी का आरोपपूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित विभिन्न वित्तीय संस्थानों और मुद्रा योजना के नाम पर उपलब्ध ग्राहक डाटा का इस्तेमाल करते थे. डाटा में दर्ज मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर बजाज फाइनेंस, मुद्रा लोन और अन्य ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी की जाती थी. आरोपित ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस, दस्तावेज सत्यापन और अन्य शुल्क के नाम पर रकम जमा कराने के बाद संपर्क तोड़ देते थे.गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भवानी बिगहा निवासी विकास कुमार (30), बेलदरिया निवासी अक्षय कुमार (21) तथा मंजौर निवासी टिंकू शर्मा (22) के रूप में हुई है। एक अन्य विधि-विरुद्ध बालक को भी हिरासत में लिया गया है.
नवादा : बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैसकौर प्रखंड के आवास सहायक बीरू कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) पटना के धावादल की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा. रिश्वत लेने की शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ हो रही है. निगरानी टीम आरोपी को पटना लेकर रवाना हो रही है.
नवादा:बड़ी खबर बिहार केनवादा से है जहां नारदीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बालू माफियाओं की दबंगई सामने आई. पचाने नदी से बालू लदे ट्रैक्टर की सूचना मिलते ही नारदीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक ने बालू अनलोड कर वाहन लेकर भागने का प्रयास किया. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जमादार नागेंद्र कुमार ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की. आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर सीधे जमादार पर चढ़ाने का प्रयास किया,जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल जमादार को तुरंत नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.घटना के बाद नारदीगंज पुलिस ने नवादा पुलिस बल के सहयोग से संबंधित गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए कार्रवाई कर करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही लगभग 20 बाइक,एक ट्रैक्टर और एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया .पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध बालू खनन और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है.दिनेश कुमार की रिपोर्ट
नवादा : बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां जिले में मंगलवार देर रात बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेया गांव की है,जहां59वर्षीय छोटे रविदास बकरी चरा कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक वज्रपात की चपेट में आ गए. परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.दूसरी घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में हुई. यहां63वर्षीय नरेश सिंह पशु चरा रहे थे,तभी तेज वज्रपात हुआ और वे इसकी चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.वहीं तीसरी घटना नरहट थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव की है,जहां45वर्षीय गिरजा देवी (पत्नी मुन्नी यादव) अपनी भैंस लाने रेलवे लाइन की ओर गई थी. इसी दौरान अचानक ठनका गिरने से उनकी मौत हो गई.घटना के बाद तीनों गांवों में मातम पसरा हुआ है. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट--