
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Live
शिवहर:वर्षों से बदहाल बेलवा-देवापुर तटबंध सड़क की सूरत अब बदलने लगी है. करीब एक दशक से अधर में लटके सड़क निर्माण का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. सड़क बनने के बाद बेलवा से देवापुर तक का सफर, जिसमें पहले करीब 45 मिनट लगते थे, अब महज 10 मिनट में पूरा होने लगा है. सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और यात्रियों में खासा उत्साह है.सड़क निर्माण का कामतेजी से बढ़ रहा आगेशिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए शिवहर सीमा तक के हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कराया. इसके बाद मोतिहारी यानी पूर्वी चंपारण जिले की सीमा से जुड़े हिस्से के निर्माण के लिए वहां के प्रशासन से समन्वय स्थापित किया गया. दोनों जिलों के बीच बेहतर तालमेल के बाद सड़क निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ा और अब अंतिम दौर में पहुंच गया है.2021 में बेलवा तक हुआ था सड़क निर्माणजानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में तत्कालीन जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की पहल पर बेलवा तक सड़क का निर्माण कराया गया था। हालांकि, बेलवा से देवापुर के बीच करीब तीन किलोमीटर का हिस्सा लंबे समय तक बदहाल पड़ा रहा। इस हिस्से पर जगह-जगह गड्ढे, धूल और ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.कई यात्री इस मार्ग से बचने के लिए लंबा रास्ता तय करने को मजबूर होते थे.दो जिलों के समन्वय से बदली तस्वीरबेलवा-देवापुर मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा दो जिलों की सीमा से जुड़ा होने के कारण इसके निर्माण में प्रशासनिक समन्वय की जरूरत थी. शिवहर और पूर्वी चंपारण प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई. अब सड़क का निर्माण पूरा होने से शिवहर से मोतिहारी के बीच आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान और तेज होने की उम्मीद है.व्यापार,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभस्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण से केवल यात्रा का समय ही कम नहीं होगा,बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और दैनिक आवागमन को भी नई गति मिलेगी. ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क पूरी तरह तैयार होने के बाद वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या खत्म होगी और बेलवा-देवापुर सहित आसपास के इलाकों के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी.45 मिनट से 10 मिनट का सफर बेलवा-देवापुर सड़क अब सिर्फ रास्ता नहीं,बल्कि इलाके के विकास की नई कड़ी बनती नजर आ रही है.
शिवहर:नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को शिवहर के जीरो माइल चौक पर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे आक्रोशित छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. संभावित तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जबकि पुलिस पदाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील की। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. प्रशासन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
शिवहर:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पिपराही प्रखंड के बेलवा में आयोजित समारोह मेंबागमती-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना के अंतर्गत 130.88 करोड़ की लागत से लगभग 68.80 किलोमीटर लंबी बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल (बेलवाधार) का लोकार्पण किया.बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल से बाढ़ प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा.कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शिवहर जिले के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत की 40 विकास योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इसके अंतर्गत 22 योजनाओं का उद्घाटन तथा 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगे जीविका, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग और बिहार पुलिस के (अभया ब्रिगेड एवं साइबर क्राइम) के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शिवहर जिला के 4550 जीविका स्वयं सहायता समूह को 25 करोड़ 35 लाख रूपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया.परियोजना से किसानों की कृषि उत्पादकता बढ़ेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.विकसित बिहार के निर्माण में नदी जोड़ परियोजनायें महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी.राज्य सरकार जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं समग्र प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है.सीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से नदी जोड़ो (River Interlinking) परियोजना की परिकल्पना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसे धरातल पर उतारा जा रहा है.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से नदी जोड़ (River Interlinking) परियोजनाओं की परिकल्पना की गई थी. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है,जिससे राज्य में समेकित जल संसाधन प्रबंधन को नई दिशा मिल रही है.मुख्यमंत्री ने कहा कि बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल बागमती नदी के अतिरिक्त जल को बूढ़ी गंडक नदी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. इस परियोजना के शुरू होने से बाढ़ के समय अतिरिक्त जल का प्रबंधन संभव होगा, बाढ़ की तीव्रता में कमी आएगी. उन्होंने कहा कि लगभग 68.80 किलोमीटर लंबी इस लिंक चैनल परियोजना का निर्माण 130.88 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है. यह परियोजना बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसके माध्यम से क्षेत्र के लाखों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी,कृषि उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय में इजाफा होगा और मत्स्य पालन सहित अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा. साथ ही भू-जल पुनर्भरण, हरित आवरण में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं समग्र प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है. नदी जोड़ परियोजनायें विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हैं और राज्य के सतत् विकास का मजबूत आधार बनेंगी.इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन, सांसद श्रीमती लवली आनंद, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक अमित कुमार, विधान पार्षद श्री बंशीधर बृजवासी, विधान पार्षद श्रीमती रेखा कुमारी, पूर्व सांसद श्रीमती रमा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ.चंद्रशेखर सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक चंदन कुशवाहा, शिवहर की जिलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी, शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारीगण,जल संसाधन विभाग के अभियंतागण और अन्य गणमान्य मौजूद रहे.
शिवहर: देश और समाज को पोलियो मुक्त बनाने के संकल्प के साथ 28 जून से 'पल्स पोलियो अभियान–2026' की शुरूआत की गई. अभियान की गंभीरता को देखते हुए डीएम प्रतिभा रानी खुद सड़क पर उतरी और शहर के सबसे व्यस्त चौक यानी जीरो माइल चौक पर पहुंचकर शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवन रक्षक दवा पिलाई.इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा किपोलियो जैसी गंभीर बीमारी के पूर्ण उन्मूलन के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जानी अनिवार्य है. देश और समाज को स्वस्थ व पोलियो मुक्त बनाए रखने में हर नागरिक की जिम्मेदारी है.उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान आज 28 जून से 02 जुलाई तक चलेगा, इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और इस महाअभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें. स्वास्थ्य विभाग की टीमघर-घर जाकर दवा पिलाएंगी.स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,अभियान के पहले दिन जिले के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है. इसके उपरांत, स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को ट्रैक करेंगे और उन्हें पोलियो की खुराक देंगे,ताकि जिले का कोई भी बच्चा इस जीवन रक्षक दवा से वंचित न रहे.
शिवहर:पटना के मुख्य न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू,न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद एवं न्यायाधीश जस्टिस अंशुल राज ने शिवहर सिविल कोर्ट में एडीआर फैमिली कोर्ट बिल्डिंग एवं ई-सेवा केंद्र का रिमोट कंट्रोल से उद्घाटन किया.इस मौके पर जिला व सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार,डीएम प्रतिभा रानी,पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे.जिला व सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार ने कहा कि पटना हाईकोर्ट के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू,माननीय न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद,माननीय न्यायमूर्ति जस्टिस अंशुल राज के द्वारा मंगलवार शाम को जिला न्यायालय परिसर में नवनिर्मित ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया जिसका उद्देश्य डिजिटल न्याय प्रणाली को बढ़ावा देना है. इस ई-सेवा केंद्र के माध्यम से वादियों को मुकदमों की स्थिति,डिजिटल फाइलिंग और अन्य न्यायिक सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ होंगी. सेवाओं को डिजिटल,पारदर्शी और त्वरित बनाना है. ई-सेवा केंद्र पर ई-फाइलिंग,केस स्टेटस,ई-पेमेंट और निर्णयों की सॉफ्ट कॉपी जैसी सेवाएं मिलेंगी. इससे आम नागरिकों और अधिवक्ताओं को अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी. यह पहल पटना उच्च न्यायालय द्वारा न्यायालयों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है,जिससे न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुलभ हो सकेगी.शिवहर से हेमन्त कुमार की रिपोर्ट--
शिवहर : प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय शिवहर की छात्राएं एवं उनके अभिभावक ने समाहरणालय परिसर पहुंचकर अपने स्कूल के शिक्षक पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए हो हंगामा किया है. छात्राओं ने समाहरणालय परिसर का घेराव करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है.मामले में स्कूल की बच्चियों ने बताया है कि एक शिक्षक के द्वारा बदसलूकी की गई है. परंतु दूसरे शिक्षक का सहयोग नहीं होने पर हमलोग मजबूरन न्याय पाने के लिए कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे हैं.जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार ने आक्रोशित बच्चों एवं अभिभावकों को समझाते हुए कहा कि कार्रवाई की जा रही है. शीघ्र आरोपी शिक्षक गिरफ्तार होंगे.उधर कई अभिभावकों ने बताया है कि विद्यालय मंदिर में शिक्षक के साथ इस तरीके का घिनौना कार्य स्वीकार नहीं. शीघ्र शिक्षक को गिरफ्तार करें और कानूनी कार्रवाई करें. उधर बच्चों ने पूरी शिकायत एसडीएम एवं एसडीपीओ को कह डाली. बच्चियों ने कहा विद्यालय में बहुत ही अनियमितता होता है. हम बच्चियों को सुरक्षा करें.इस मौके पर शिवहर नगर कोतवाल रणधीर कुमार सिंह, महिला थाना अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल बछिया एवं उनके अभिभावकों को समझने में लगे हुए हैं. एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. आप लोग अपने विद्यालय जाएं और परीक्षा में भाग लें. पुलिस काम करने जा रही है.
शिवहर:जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया. गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाली है. बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी लड़ाएंगे. गौ भक्त विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. शंकराचार्य गौ भक्तो का चुनाव प्रचार करेंगे. सनातनी हिन्दुओं से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए गौ भक्तों के लिए मतदान की अपील करेंगे.एक सभा को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी ने कहा कि“सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे. गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं,बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है.”उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें,जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों. शंकराचार्य जी ने बताया कि हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोक सभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए लेकिन अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया. इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड रहा है. शंकराचार्य जी ने यह भी घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी. उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद औपचारिक रूप से यह बताया जाएगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनके तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं. परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल से परिपूर्ण रहा. भक्तों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया. उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी है.शिवहर से हेमंत कुमार की रिपोर्ट--
शिवहर:बड़ी खबर बिहार के शिवहर से है जहां जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मेसौढा वार्ड नंबर 6 में दीवाल ढहने से 7 बच्चे दब गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निकालकर सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया जहां 2 की गंभीर हालत में चिकित्सकों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है.घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जर्जर मकान गिरने से घायल बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 2 बच्चों को चिकित्सकों के द्वारा मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है. वहीं सिमानी कुमारी 6 वर्ष,ऋषभ कुमार 7 वर्ष,अनुराधा कुमारी 2 वर्ष का इलाज किया जा रहा है.थानाध्यक्ष ने बताया कि घर के बगल में बिना लिंटर एवं पिलर का दीवार खड़ा है. अचानक बंदर आ जाने से बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी और बड़े बच्चे दीवाल पर खड़ा होकर बंदर को देखने लगे. इसी दौरान जर्जर मकान होने के कारण बीच का दीवार ढह गया और बच्चे उसकी चपेट मेंआ गये.शिवहर से हेमंत कुमार की रिपोर्ट--
* शानदार डिज़ाइन के साथ बिल्कुल नया जियोफोन प्राइमा 2 पेश किया गया है* नए जियोफोन स्मार्ट फीचर फोन्स में खूबसूरत डिजाइन के साथ कई सारे नए इनोवेशन भी किए गए हैं।जियो ने अपना नया जियोफोन प्राइमा 2 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नया जियोफोन एक स्मार्ट फीचर फोन है जो ग्राहकों को पूरी तरह से नया और अलग प्रीमियम मोबाइल अनुभव देने जा रहा है। शानदार डिज़ाइन नए फ़ोन की स्लीक और एलीगेंट प्रोफ़ाइल को काफी खूबसूरती से बढ़ाता है। अपनी शानदार लेदर जैसी फिनिश के साथ मैजिक टच को जोड़ने वाला है। जियोफोन प्राइमा 2 न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि पकड़ने में भी एक अलग ही आनंद देता है।नया जियोफोन प्राइमा 2, फोन को लग्जरी स्टेटमेंट के तौर पर पेश करता है। नया जियोफोन प्राइमा 2 एक शानदार डिज़ाइन की खूबसूरती को उभारने में भी सफल रहा है जो कि मॉडर्न लाइफस्टाइल से मेल खाता है। जियोफोन प्राइमा 2 पारंपरिक फीचर फोन से पूरी तरह अलग और हटकर है। इसमें वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, जो ग्राहकों को किसी अलग एप्लिकेशन के बिना फेस-टू-फेस यानि आमने-सामने जुड़ने की अनुमति देता है। यह इनोवेटिव टेक्नोलॉजी सुविधा बिना किसी बाधा के निरंतर कम्युनिकेशन बनाए रखना यकीनी बनाती है, जो आपके अपनों को पहले से कहीं अधिक करीब लाती है।जियोप्राइमा 2 4G यूट्यूब, फेसबुक और गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसे लोकप्रिय ऐप्स को सपोर्ट करता है। यह जियोटीवी, जियोसावन, जियोन्यूज और जियोसिनेमा जैसे सभी जियो Jio ऐप्स चला सकते हैं और ग्राहक जियोपे के माध्यम से यूपीआई UPI भुगतान कर सकते हैं। स्पेशल जियोचैट JioChat जैसे महत्वपूर्ण फीचर के साथ ग्रुप चैट, वॉयस मैसेजिंग, फोटो और वीडियो साझा करने की सुविधा भी मिलती है। जियोफोन प्राइमा 2 जियोस्टोर पर भी उपलब्ध है, जो विभिन्न ऐप्स को होस्ट करता है, जिन्हें ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं। सॉफ्ट पुश बटन के साथ यह फोन उपयोग करने में आसान है। गूगल वॉयस असिस्टेंट तक पहुंचने के लिए माइक्रोफ़ोन आइकन के साथ एक बड़ी नेविगेशन उपलब्ध है।जियोफोन प्राइमा 2, 4G KaiOS पर ऑपरेट होता है और क्वालकॉम प्रोसेसर लगा है। यह 512 एमबी रैम के साथ आता है और इसमें सभी एप्लिकेशन को होस्ट करने के लिए 4GB की इंटर्नल मेमोरी है व 128GB तक के एक्सटर्नल एसडी कार्ड का सपोर्ट करता है। इस फोन में 2.4-इंच की एलसीडी स्क्रीन और 2000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसमें डिजिटल सेल्फी और रियर कैमरे भी हैं जो ग्राहकों को फोटो खींचने और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा देते हैं। म्यूजिक फ्रंट पर ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई सपोर्ट के साथ 3.5 मिमी हेडफोन जैक है। यह फोन इंग्लिश और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।जियोफोन प्राइमा 2 फीचर फोन कैटेगरी में एक फ्लैगशिप फोन के तौर पर सबसे आगे है। यह एक फीचर फोन की सादगी को आधुनिक फीचर्स के साथ जोड़कर एक नया इंडस्ट्री स्टैंडर्ड स्थापित करता है। फोन को बेहद किफायती सिर्फ 2700 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। जियोफोन प्राइमा 2 के साथ, आप सिर्फ फ़ोन का उपयोग नहीं करते हैं बल्कि आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं। यह फीचर फोन के भविष्य में कदम रखने का समय है - जहां खूबसूरती इनोवेशन से मिलती है।
PATNA:-गोपालगंज के पूर्व डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में सजा काटकर बाहर निकले बाहुबली नेता सह पूर्व सांसद आनंद मोहन बीजेपी के खिलाफ हमलावर हैं...उनके बयान बीजेपी नेताओं को असहज करने वाली है.करीब 16 साल बाद अपने लोकसभा क्षेत्र शिवहर पहुंचे आनंद मोहन ने बीजेपी पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी यानी बीजेपी के शीर्ष नेता उनसे डर गए गए हैं..16 साल से जेल में बंद मेरे जैसे व्यक्ति से अगर सचमुच में येलोग डर गए हैं ,तो उनका यह डर मुझे अच्छा लग रहा है.उनकी रिहाई का विरोध करने वाली बीजेपी के नेताओं के साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी आनंद मोहन ने परोक्ष रूप से निशाना साधा है.आनंद मोहन ने खुले मंच से कहा कि जो डर गया, समझो मर गया।खुद के बारे में आनंद मोहन ने कहा कि जिसका हम विरोध करते हैं उसके खिलाफ हम ताल ठोककर लड़ते हैं और जब किसी से गले मिलते हैं तो हृदय उड़ेल देते हैं।बताते चले कि शिवर मे आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे आनंद मोहन का समर्थकों ने सोने-चांदी का मुकुट और तलवार देकर किया.इस दौरान उनकी पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद, पूर्व मंत्री दसई चौधरी, शिवहर राजद विधायक चेतन आनंद समेत अन्य़ गणणान्य मौजूद रहे
शिवहर : आजकल देश में एक अनोखा और नए प्रकार का अतिक्रमण आपको हर तरफ नजर आ जायेगा। यह अतिक्रमण सरकारी ज़मीन पर घर बनाने के लिए नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तरह तरह के Reels बनाने के लिए किया जाता है। हाइवे, सड़क, रेलवे स्टेशन, रेल, रेल पटरी, ट्रेन और नदियों पर बने ब्रिज आजकल हमारे देश में Reels बनाने के लिए खूब इस्तेमाल हो रहे हैं। ये Reels लवर्स स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे ही नहीं बल्कि पुलिस कर्मी भी बन गए हैं। अक्सर कहीं न कहीं पुलिस जवान भी ऑन ड्यूटी Reels बनाने में मशगूल नजर आते रहते हैं। इसी बीच बिहार के शिवहर जिले से खबर आ रही है जहां पुलिस कप्तान अनंत कुमार ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। फरमान जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि ड्यूटी के दौरान रील बनाने, चैटिंग करने या बगैर किसी कारण ऑन ड्यूटी मोबाइल में व्यस्त पाए जानेवाले पुलिसकर्मी और पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।SP ने बताया कि अब ड्यूटी के दौरान मोबाइल का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इनका काम विधि व्यवस्था की बहाली, अपराधियों की तलाश, वाहनों की जांच और शराबी तथा शराब तस्करों को दबोचना है। ईमानदारी से ड्यूटी करना है ना कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल में व्यस्त रहना। ड्यूटी के दौरान अगर पुलिस कर्मी मोबाइल में लगे रहे तो अपराधी और तस्कर इसका फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। इस संबंध में एसपी ने सभी पुलिसकर्मी और पुलिस पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। इस संबंध में पत्र भी जारी किया है। SP के निर्देश पर थानाध्यक्षों ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया है।अक्सर ही आप ने भी सड़क पर देखा होगा कि ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी अपने मोबाइल फोन पर लगे रहते हैं। खासकर वाहन जांच के दौरान भी तैनात पुलिसकर्मी काम से ज्यादा अपने अपने मोबाइल में व्यस्त नजर आते हैं। इस दौरान कुछ जवान ऐसे भी है जो वर्दी में रील बनाने से भी नहीं कतराते हैं। हालांकि, अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। क्यूंकि अब पुलिस कप्तान ने इन सब पर सख्ती कस ली है।
शिवहर-समाधान यात्रा के दूसरे दिन सीएम नीतीश कुमार शिवहर जिला के बसहिया पहुंचे हैं..यहां वे विभिन्न योजनाओं को निरीक्षण कर रहें हैं.उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं.सीएम नीतीश कुमार के साथ भवन निर्माण मंत्री ,अशोक चौधरी,वित्त मंत्री विजय चौधरी,अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां.मंत्री सुमित सिंह,विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर कई जनप्रतिनिधि मौके पर मैजूद हैं।बताते चलें कि समाधान यात्रा की शुरूआआत चंपारण से शुरू हुई है.पहले दिन चंपारण मे उन्हौने एससी और एसटी बहुर गांव से शरूआत की थी और आज शिवर में उन्हौने अल्पसंख्यक बहुल मुहल्ले से अपनी यात्रा की शुरूआत कर रहें हैं.यहां महिलाओं एवं अन्य लोगों से मुलाकात कर उनसे जानकारी भी ले रहें हैं.
sheohar:-पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है.इस कड़ी में शिवहर में मुखिया पति की गोली मार हत्या कर दी गई है.हत्या की यह घटना शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ पंचायत की है.यहां की मुखिया मुन्नी देवी के पति सुबोध राय को बाइक सवार अपराधियों ने रामवन गांव में ताबड़तोड़ गोली मार दी जिसकी वजह से मुखिया पति की मौत हो गई.इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गोली लगते ही सुबोध राय गिर पड़े,उसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया..वहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है.इस वारदात पर एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए सभी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।
श‍िवहर : खबर है शिवहर से जहां बारात आने से ठीक पहले ही दुल्हन ने ऐसा कदम उठा लिया की सबके पैराें तले जमीन खिसक गई। जिसके मांग में तय लड़के से एक दिन बाद सिंदूर पड़ना था वह प्रेमी संग फरार हो गई। वहीँ लड़की के बरामदगी के प्रति बेपरवाही को लेकर एसपी अनंत कुमार राय ने पिपराही थाने में तैनात अनुसंधानक दारोगा अजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है।मामला शिवहर के पिपराही थाना इलाके का है जहां एक गांव में लड़की की शादी होनी थी। मगर शादी से पहले लड़की के प्रेमी संग फरार हो गई। लड़की के पिता ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए अनुसंधानक दारोगा को लड़की का लोकेशन भी दिया। बावजूद इसके अनुसंधानक दारोगा ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला एसपी तक पहुंचा। एसपी ने भी दारोगा को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। लेकिन, अनुसंधानक दारोगा बेपरवाह बने रहे।वहीँ मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आदेश का उल्ल्ंघन और मनमानी करार दिया है। साथ ही अनुसंधानक दारोगा को अयोग्य पुलिस पदाधिकारी करार देते हुए निलंबित कर दिया है। वहीं, विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। निलंबन अवधि में निलंबित दारोगा का मुख्यालय पुलिस लाइन बनाया गया है। एसपी ने इस पूरे मामले को लेकर पिपराही थानाध्यक्ष को भी तलब किया है।
शिवहर-बड़ी खबर शिवहर जिले से आ रही है जहां पारिवारिक विवाद में दो सहोदर भाई की हत्या कर दी गई है जबकि इस दौरान बीच बचाव करने आई महिला को भी घायल कर दिया गया है.डबल मर्डर की यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव का है.और हत्या का आरोप परिवार के दामाद पर लगा है.मिली जानकारी के अनुसार दामाद ने अपने ससुर और उनके भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है.,और उसे बचाने के लिए आगे आई सास को घायल कर दया है।घायल सास का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि ताजपुर गांव निवासी अवध किशोर सिंह ने वर्ष 2018 मे अपनी बेटी अर्चना की शादी मोतिहारी जिले के पिपारा थाना क्षेत्र के कुंवर गांव निवासी आमोद सिंह से किया था. शादी के कुछ दिनों के बाद पति-पत्नी में विवाद होने पर अर्चना माइके आ गईं. अप्रैल 2022 में पिता ने अर्चना की दूसरी शादी कर दी. जिससे आमोद नाराज हो गया और ससुर को इसका खामियाजा भुगतने की धमकी दिया था.वह मौके के तलाश में था. इसी क्रम में देर रात वह ताजपुर पहुंचा.घर के पीछे से अंदर प्रवेश कर गया और सोये अवस्था में अवध किशोर सिंह और मीना देवी को पहले चाकु से बुरी तरह मारा उसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे अवध किशोर के छोटे भाई अरुण सिंह को भी चाकु से जख्मी कर दिया. दोनों भाई की मौत हो गई. वही मीना देवी को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर भेज गया है.एसपी ने कहा कि घटना स्थल से चाकू बरामद कर लिया गया है.घटना स्थल पर डॉग स्क्वाड टीम भी छानबीन कर रही है.एक संदिग्ध को हिरासत में ले कर पूछ- ताछ की जा रही है. जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार किया जायेगा.
शिवहर : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आमजन परेशान हैं। ऐसे में लोग अब इसकी बढ़ती कीमत को तो रोक नहीं सकते बल्कि इसकी खपत रोकने के लिए तरह-तरह के तरीके इजाद कर रहे हैं। बिहार के शिवहर जिले में एक ऐसा ही उपाय देखने को मिल रहा है, जहां बिजली विभाग का कर्मचारी बाइक छोड़ घोड़े पर सवार होकर गांव-गांव पहुंचकर बिजली बिल वसूली कर रहा है।मामला शिवहर इलाके से है जहां बिशुनपुर किशुनदेव गांव के रहने वाले अभिजीत तिवारी प्रतिदिन सुबह अपने गांव से क्षेत्र में निकलते हैं और बिजली उपभोक्ताओं के पास पहुंचकर बिजली का बिल थमाते हैं। इस दौरान जिन्हें पैसा देना होता है वे देते हैं और फिर पैसा जमाकर उन्हें वापस रसीद दे आते हैं। वहीँ अभिजीत बताते हैं कि पेट्रोल की कीमत इतनी बढ़ गई है कि बाइक से सफर करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने से बाइक चलाना मुश्किल हो गया। घर में घोड़ा था तो अब उसी से काम पर जाते हैं।बिजली विभाग के कर्मचारी अभिजीत तिवारी ने कहा कि घर पर घोड़ा रहने के कारण घुड़सवारी भी आती है, इसी कारण बाइक को छोड़कर घोड़े की सवारी शुरू कर दी है। अभिजीत के पेट्रोल बचाने की यह अनोखी पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि अभिजीत विद्युत विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं, जिनका काम इलाके में बिजली बिल बांटना है।