पत्रकारों ने खोला मोर्चा, SDM को ज्ञापन सौंप SDO को हटाने की मांग
चंदौली/यूपी : शहाबगंज ब्लॉक कार्यालय में तैनात एडीओ पंचायत की ओर से पत्रकारों के साथ किये गये दुर्व्यवहार को लेकर पत्रकारों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील ईकाई के दर्जनों की संख्या में पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर ब्लॉक मुख्यालय से तहसील मुख्यालय तक विरोध जुलूस निकाला. अंत में मुख्यमंत्री के नाम से एसडीएम अनुपम मिश्रा को पत्रक सौपा. इस दौरान पत्रकारों ने अविलंब नहीं हटाये जाने पर डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी.एडीओ पंचायत ने खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों को कहा नीचदरअसल शहाबगंज ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत अपने वाहन पर मजिस्ट्रेट लिखकर चल रहे थे. इस खबर को बीते 26 और 27 जुलाई को पत्रकारों ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था. इसके खुन्नस में बौखलाये एडीओ पंचायत ने पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए नीच भी कहा. SDO के ऐसे व्यवहार से पत्रकारों में भारी आक्रोश है. पत्रकारों ने शहाबगंज ब्लॉक पर एडीओ पंचायत को हटाने की मांग को लेकर धरना दिया. डीपीआरओ ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया था. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.कार्रवाई नहीं होने से पत्रकार नाराज, जुलूस निकालकर प्रदर्शनएडीओ पंचायत पर ज़िला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई नहीं किए जाने पर तहसील ईकाई सकलडीहा की ओर से विरोध जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम से पत्रक सौपा. इस मौके पर उपजा अध्यक्ष चन्द्रजीत पटेल, महामंत्री फरिदुद़दीन, नियाज खां, डब्बल खान, अमित कुमार, सुधीन्द्रर पांडेय,आलोक पांडेय,अजय कुमार सिंह, पुनवासी यादव, विष्णु, अखिलेश,अलीम हाशमी,संदीप सिंह,राकेश सिंह,नीरज अग्रहरि,अवधेश यादव,कृष्ण कुमार गुप्ता, अखिलेश,प्रभात सिंह,अवधेश राय, रमेश कुमार,शीतल पाठक,अनिल सेठ, प्रणव पांडेय,रधुनाथ प्रसाद, सहित अन्य पत्रकार रहे. संचालन अरविंद पटवा तहसील प्रभारी ने किया.
vivek pandey·