

शनिवार, 26 सितंबर 2026
Live
दुमका:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर गुरुवार को दुमका जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से चंदा चोरी के आरोपों एवं खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने किया.धरना-प्रदर्शन में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं दुमका जिला प्रभारी अशोक वर्मा और प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्यामल किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार की खनिज नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य एवं स्थानीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिक प्रतिबद्धता है. उन्होंने कहा कि कोयला, लौह अयस्क और बॉक्साइट जैसे खनिज संसाधनों के माध्यम से झारखंड देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है. उन्होंने श्रीराम मंदिर के नाम पर प्राप्त चंदे से जुड़े आरोपों का भी मुद्दा उठाते हुए चंदे के उपयोग में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग की.पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी केंद्र सरकार की खनिज नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा में राज्य और स्थानीय आदिवासी-मूलवासी समुदायों की उचित भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए.प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं दुमका जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 से राज्यों के अधिकार, राजस्व हिस्सेदारी और सहकारी संघवाद प्रभावित होने की आशंका गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से होने वाले आर्थिक लाभ में झारखंड और स्थानीय समुदायों की उचित भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए.प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि खनिजों से प्राप्त राजस्व का उपयोग रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में होना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से विधेयक के प्रभावों पर स्पष्टता देने और राज्यों के संवैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों की रक्षा करने की मांग की.कार्यक्रम के दौरान रानेश्वर प्रखंड के मनोज हेम्ब्रम ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने माला पहनाकर उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया.धरना-प्रदर्शन के अंत में जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन दुमका उपायुक्त को सौंपा.
दुमका:जिलेमें पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उत्साह का माहौल देखने को मिला. शहर की विभिन्न मस्जिदों से बड़ी संख्या में लोग वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचे,जहां मिलादुन्नबी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस दौरान लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके शांति,भाईचारे,प्रेम एवं इंसानियत के संदेश को याद किया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया.वीर कुंवर सिंह चौक पर जुटी भीड़ के बीच लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में हिस्सा लिया. शहर में जगह-जगह मिलाद और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. इस दौरान सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया.आयोजकों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाएं आज भी समाज को शांति,इंसानियत और भाईचारे की राह दिखाती हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाना और समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव को मजबूत करना है.कुल मिलाकर,दुमका में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन का आयोजन श्रद्धा,उत्साह और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ संपन्न हुआ.
दुमका:शहर के हिजला स्थित राजकीय मूक-बधिर आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. राज्यपाल ने विद्यालय के मूक-बधिर छात्रों से संवाद कर उनकी पढ़ाई,सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली और बच्चों का उत्साह बढ़ाया.वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया.इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.
दुमका: झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मंगलवार को बासुकीनाथ धाम पहुंचकर राजकीय श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे मेला क्षेत्र का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुविधा एवं व्यवस्थाओं का बारिकी से देखा. मुख्य सचिव ने बताया कि इस बार श्रावणी मेले में आधुनिक तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा. देवघर और बासुकीनाथ के पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के माध्यम से की जाएगी. इसके अलावा ड्रोन और CCTV कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.अविनाश कुमार ने कहा कि कांवरियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलार्पण के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.निरीक्षण से पहले मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने बाबा बासुकीनाथ और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने मंगल आरती में भी भाग लिया और राज्य की खुशहाली की कामना की.
दुमका:अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर गुरुवार को स्थानीय सिंधी चौक पर छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए दुमका जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने केंद्र के खिलाफ और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया.युवाओं पर लाठीचार्ज का विरोधप्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज कर लोकतंत्र की हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि एक छात्र दिनभर में 18 से 20 घंटे पढ़ाई करता है, माता-पिता दिन-रात छात्र के साथ खड़े रहते हैं बावजूद छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. स्टीफन मरांडी ने पूरे घटना के निंदा करते हुए कहा कि ऐसे में पेपर लीक कर उनको आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा.युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-स्टीफन मरांडीछात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कहा कि देश के युवा, संसद से लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं. युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर केंद्र सरकार ने गुंडों के साथ लाठीचार्ज किया,जिसकी कड़ी निंदा करते हैं. कांग्रेस युवाओं के इस आंदोलन का समर्थन करती है.धर्मेंद्र प्रधान सेइस्तीफा देने की मांगप्रदर्शन के बाद मो.फरीद, मौसमी कुमारी,नगमा खातून सभी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. इसके बाद कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने की मांग का ज्ञापन दुमका जिला उपायुक्त को सौंपा.प्रदर्शन में तमाम कांग्रेसियों ने दिया साथकार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्यामल किशोर सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव अरबी खातून एवं संजीत सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव रोमी इमाम, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज अंबष्ट, प्रेम कुमार साह, महबूब आलम, शहरोज शेख, टिंकू अली इमाम, सागेन मुर्मू, सुनील किस्कू, विलियम टुडू, तोबियस मुर्मू, राजेश्वर किस्कू, श्याम सुंदर भगत, रोहित रंजन, मो. अनवर, धनी राम बास्की, दशरत मंडल एल्बिनुस किस्कू, गणेश सोरेन, पॉल हांसदा, आदि मौजूद रहे.
दुमका:संथाल हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को बीजेपी जिला इकाई ने पोखरा चौक स्थित सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 1855 के हूल विद्रोह के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का नेतृत्व बीजेपी जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने किया.इस मौके पर मौजूद पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने कहा कि भोगनाडीह में वीर सिदो कान्हू के वंशजों एवं ग्रामीणों पर अत्याचार करने वालों को झारखंड की जनता मिट्टी में मिला देगी.वहीं, इस मौके पर विधायक देवेंद्र कुंवर,पूर्व प्रत्याशी सीता सोरेन,सुरेश मुर्मू, जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल,जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह,अंजुला मुर्मू,अमिता रक्षित,रवींद्र बासकी,पवन केसरी,बिमल मरांडी,सोनी हेंब्रम,पिंटू अग्रवाल,गायत्री जायसवाल,श्रीधर दास,मनोज साह,नीतू झा,पंकज वर्मा,ओम केसरी,अनुज आर्य,अजय गुप्ता,किशोरेंद्र दास,सुदीप राउत,नवल किस्कू,दिनेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
दुमका: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने पर सियासत तेज हो गई है. फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर “गवर्नमेंट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज” किए जाने के मुद्दें ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है. शुक्रवार को दुमका प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, स्थानीय मांझी बाबा, युवाओं और रैयतों के साथ अस्पताल पहुंचे और वहां सरकार के फैसले के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई. चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर आदिवासी महापुरुषों के सम्मान को मिटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और पहचान पर हमला है.मेडिकल कॉलेज के नाम बदलने पर घमासानचम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगामी 30 जून तक मेडिकल कॉलेज के नाम में फिर से फूलो झानो मुर्मू का नाम नहीं जोड़ा गया तो आदिवासी समाज के हजारों लोग खुद पहुंचकर नाम सुधारने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी संस्थान का नाम महापुरुषों के सम्मान में रखा जाता हैं, लेकिन बिना सूचना के नाम हटाना सरकार की मंशा को साफ दर्शाता है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपने इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेगा और इस मुद्दें पर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा.'आदिवासी परंपराओं के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार गंभीर'इस दौरान चम्पाई सोरेन ने केंद्र सरकार की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक समागम में केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी से आदिवासी समाज को बाहर रखा जाएगा,ताकि उनकी पारंपरिक जीवनशैली, संस्कृति और रूढ़िजन्य परंपराओं का संरक्षण किया जा सके. उन्होंने इसे आदिवासी समाज के हित में बड़ा कदम बताया है.
दुमका: जिले के काठीकुंड प्रखंड स्थित तुर्कापहाड़ी गांव में आज भी आदिम जनजाति पहाड़िया समाज मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है. सड़क के किनारे बसने के बावजूद गांव के लोगों को आजादी के 75 साल बाद भी स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं मिल सकी है. हालात ऐसे हैं कि इस भीषण गर्मी में एक घड़ा पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. पानी की कमी का असर अब लोगों के जीवन के साथ-साथ उनके आवास निर्माण पर भी दिखने लगा है.गांवों तकसरकारी योजनाओं की पहुंच दूरबदलते दौर में गांवों तक सड़क और सरकारी योजनाओं की पहुंच तो बढ़ी है, लेकिन पहाड़िया समाज की जिंदगी अब भी अभावों में गुजर रही है. तुर्कापहाड़ी गांव में रहने वाले 20 से अधिक पहाड़िया परिवारों के सामने सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है वर्षों तक गांव तक सड़क नहीं पहुंचने के कारण कई परिवार मुख्य सड़क के किनारे आकर बस गए, ताकि आवागमन आसान हो सके और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाए, लेकिन सड़क के करीब आने के बाद भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है.बस्ती में ना चापाकल,नाजलमीनार ना ही सड़केंबस्ती में ना तो चापाकल है और न ही जलमीनार या पाइपलाइन की व्यवस्था. ऐसे में ग्रामीणों को करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक सूखते कुएं पर निर्भर रहना पड़ रहा है. कुएं में जमा गंदला पानी ही उनकी प्यास बुझाने का एकमात्र सहारा बना हुआ है.किसी तरह हो रही गुजर बसरपानी का संकट अब ग्रामीणों के घर और जीवन दोनों पर भारी पड़ने लगा है. सड़क किनारे बसे कई परिवार आज भी झोपड़ीनुमा अस्थायी घरों में रहने को मजबूर है. कहीं खपरैल की छत है तो कहीं झाड़ियों को दीवार बनाकर किसी तरह रहने की व्यवस्था की गई है. कई ग्रामीणों के आवास निर्माण कार्य भी अधूरे पड़े हैं, क्योंकि निर्माण के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता.गंदा पानी पीने की मजबूरी ग्रामीणों को कर रही बीमारग्रामीणों का कहना है कि गंदा पानी पीने की मजबूरी सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को बीमार कर रही है. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि पहाड़िया समाज झारखंड की सबसे संवेदनशील और पिछड़ी जनजातियों में शामिल हैं,लेकिन इसके बावजूद तुर्कापहाड़ी जैसे गांव आज भी योजनाओं की वास्तविक पहुंच से कोसों दूर है.आखिर कब पहुंचेगी ग्रामीणों तक विकास की असली धारासरकार की ओर से जलापूर्ति, ग्रामीण आवास और जनजातीय विकास को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन तुर्कापहाड़ी गांव की तस्वीर यह बताने के लिए काफी है कि आज भी कई आदिम जनजातीय बस्तियां बुनियादी सुविधाओं के इंतजार में है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन ग्रामीणों तक विकास की असली धारा कब पहुंचेगी.रांची से कशिश न्यूज के लिए संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट
दुमका: झारखंड के दुमका से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. एक तरफ शहरों तक पानी पहुंचाने वाला गांव और दूसरी तरफ उसी गांव के लोग इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं.दुमका जिले का बास्कीचक गांव एक ऐसा गांव है जहां से निकलने वाला पानी शहरों की प्यास बुझाता है, लेकिन यहीं के लोग आज भी 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाने को मजबूर हैं. टूटी-फूटी चापाकल, सूखी नलियां और हर दिन पानी के लिए संघर्ष करती जिंदगी.बास्कीचक गांव के ग्रामीणों का कहना है किहम लोग रोज दूर-दराज से पानी लाते हैं. यहां पानी के लिए कोई सुविधा नहीं है. ग्रामीणों ने बताया किये सिर्फ एक गांव की कहानी नहीं है बल्किसिस्टम की उस हकीकत को दिखाती है,जहां योजनाएं कागजों तक सीमित रह जाती हैं.लोग ने जनप्रतिनिधियों से सवाल उठाते हुए कहा किक्याक्या विकास सिर्फ आंकड़ों में और कागजों तक सीमित है.आखिर कब तक ग्रामीणों को उनकी बुनियादी जरूरतों के लिए यूं संघर्ष करना पड़ेगा?
दुमका:दुमका लोकसभा क्षेत्र से सांसद नलिन सोरेन को भारत-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह का सदस्य बनाया गया है. यह उपलब्धि ना सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे दुमका लोकसभा क्षेत्र और संथाल परगना के लिए गौरव और सम्मान की बात है.नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि यह उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस भूमिका को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. सांसद ने कहा कि वे अब तक झारखंड, संथाल परगना और आम जनता की आवाज को राष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाते रहे हैं. अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी क्षेत्र के हितों को प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास करेंगे.उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि भारत और फिलीपींस के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वे जनता के प्रति अपना दायित्वों का निर्वाहन करते रहेंगे.
दुमका:जिला समाहरणालय सभागार मेंनगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की मौजूदगी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया सहित सभी 21 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.जिम्मेदारियों के प्रतिप्रतिबद्ध रहने का दिया संदेशइस अवसर पर उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास, स्वच्छ व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताईवहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने भी निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने का संकल्प लिया. उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई. शपथ ग्रहण समारोह बेहद गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
झारखंड निकाय चुनाव मतगणना में कई जिलों में वार्ड पार्षदों ने जीत दर्ज कर ली है. हालांकि, कई क्षेत्रों में अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.चतरा: वार्ड पार्षद के विजयी प्रत्याशी का नाम जारीवार्ड एक - राकेश कुमारवार्ड दो - ऋतिका सिन्हावार्ड तीन- मो नेहालवार्ड चार - पार्वती देवीवार्ड पांच- रिंकू देवीवार्ड छह - दीपक वर्मा उर्फ दीपू वर्मावार्ड सात - पूनम कुमारीवार्ड आठ -सरिता देवीवार्ड नौ - प्रमिला देवीवार्ड दस - बबीता देवीवार्ड ग्यारह -वेदवती जायसवाल (निर्विरोध)वार्ड बारह - आबिद हुसैनवार्ड तेरह -माया देवी (निर्विरोध)वार्ड चौदह - अफसाना खातूनवार्ड पंद्रह - उजाला प्रविनगोड्डा के महागामा नगर पंचायत से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी प्रबोध सोरेन ने जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल की. जिला बीजेपी कार्यलय में जश्न का माहौल है. समर्थकों में खुशी की लहर है. खूब रंग-गुलाल उड़ाकर उड़ाए जा रहे हैं.14 बासुकीनाथ, नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के में वीणा देवी ने कुल 4065 मत प्राप्त कर विजय हासिल की. वहीं, नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से 6 का मतगणना परिणाम एवं विजयी प्रत्याशी की सूची देखिए-वार्ड संख्या-1 से केशव कुमार कुल प्राप्त मत -328वार्ड संख्या-2 से रोहित कुमार राउत कुल प्राप्त मत-156वार्ड संख्या-3 से निकेश कुमार कुल प्राप्त मत-392वार्ड संख्या-4 से मनोज राव कुल प्राप्त मत-270वार्ड संख्या-5 से बेबी देवी कुल प्राप्त मत-339वार्ड संख्या-6 से पांचु दास कुल प्राप्त मत-429बुंडू नगर पंचायत मेंजीते हुए वार्ड पार्षदों की सूची-वार्ड - 1 से मंजू देवीवार्ड - 2 से राधा देवीवार्ड - 3 से करिश्मा भगतवार्ड - 4 से पूजा जायसवालवार्ड - 5 से कमला देवीवार्ड - 6 से अरशद अंसारीवार्ड - 7 से नेपाल दसवार्ड - 8 से लालू उरांववार्ड - 9 से बॉबी मछुआवार्ड - 10 से धनंजय प्रमाणिकवार्ड - 11 से राकेश मछुवावार्ड - 12 से सीमा देवीवार्ड - 13 से मंगिता देवीमेदिनीनगर नगर निगम मे जो वार्ड पार्षद पद के लिए चुने गए है उनके नाम इस प्रकार है. बाकी वार्ड की गिनती अभी जारी है.वार्ड 1 - मंजू देवी- वार्ड पार्षद जीतवार्ड 2 सुनील राम- वार्ड पार्षद जीतवार्ड 3 राहुल कुमार- वार्ड पार्षद जीतवार्ड 4 बिंदिया देवी- वार्ड पार्षद जीतवार्ड 5 नीरा देवी- वार्ड पार्षद जीत निर्विरोधवार्ड 6 आशना पांडेय- वार्ड पार्षद जीतवार्ड 7 रीता शुक्ला- वार्ड पार्षद जीतवार्ड 23 मनोज सिंह- वार्ड पार्षद जीत निर्विरोधवार्ड 29 नवीन गुप्ता लाल बाबू - निर्विरोध वार्ड पार्षद जीत
दुमका:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में खनिज परिवहन एवं अवैध खनन की रोकथाम से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की नियमित एवं सघन जांच अभियान निरंतर जारी रखने कानिर्देश दिया.अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया.चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी का निर्देशडीसी ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट एवं इंटर-स्टेट चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिले के कई क्षेत्रों में अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्थल पर जाकर जांच करने के निर्देश दिये.अवैध खनन पर होगीसख्त कार्रवाईअवैध खनन की पुष्टि होने पर तत्काल डोजरिंग करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सतत निगरानी के माध्यम से सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में पुलिस अधीक्षक,वन प्रमंडल पदाधिकारी,सहायक समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी,जिला खनन पदाधिकारी,जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान प्रक्रिया जारी है. सुबह सात बजे से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.वहीं, प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहे हैं. वे संबंधित पदाधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि निर्वाचन कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.
दुमका:बासुकीनाथ धाम मेंमहाशिवरात्रि के मौके पर आकर्षक झांकी के साथ भव्य शिव बारात निकाली गई. आधी रात को पालकी पर सवार भगवान शिव के प्रतीक चिन्ह त्रिशूल लेकर हजारों की संख्या में महादेव के भक्त बासुकीनाथ मंदिर से झांकी निकाली. नाचते गाते नगर भ्रमण करते के बाद वापस मंदिर प्रांगण में मंदिर की परिक्रमा करते हुए माता पार्वती के द्वार पहुंचे. जहां बारातियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया.दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार सपत्नीक वैवाहिक अनुष्ठान में शामिल हुए और समस्त विधि-विधान के साथ देर रात शिव पार्वती का विवाह संपन्न हुआ. इस दौरान मंदिर परिसर मांगलिक गीतों से गूंजायमान रहा. वहीं, आज संध्या बेला में यानी घूंघट की रस्म अदायगी के साथ बारात विदाई का आयोजन किया जाएगा.
दुमका:महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. आस्था के इस दरबार में मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. आज भगवान शिव और माता पार्वती को विवाहोत्सव है. ऐसे में बाबा के हर भक्त दर्शन पूजन करने को आतुर नजर आ रहे हैं. बाबा बासुकीनाथ के दरबार में शिवभक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा. श्रद्दालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में लीन है. आज के दिन बासुकीनाथ धाम में बाबा पर जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है.पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा ने बताया कि बासुकीनाथ धाम में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार हर साल महाशिवरात्रि महोत्सव बासुकीनाथ धाम मेंमनाया जाता है. जिस प्रकार हिंदू धर्म में वर-वधू का वैवाहिक कार्यक्रम होता है ठीक उसी तरह से बासुकीनाथ धाम में शिव-पार्वती का विवाह होता है.आज देर रात मंदिर परिसर से आकर्षक झांकी के साथ शिव बारात निकलेगी और नगर भ्रमण के साथ वापस पार्वती मंदिर में आकर रुकेगी. इसके बाद शिव-पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा. ठीक इसके अगले दिन मर्याद एवं घूंघट का रस्म भी की जाएगी. वहीं, दूरदराज से पहुंचे बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक विधि व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये.
दुमका:आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने दुमका नगर परिषद चुनाव को भ्रष्टाचार-मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन का संकल्प दोहराया.प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती, घर-घर जनसंपर्क और बीजेपी समर्थित प्रत्याशी अमिता रक्षित के पक्ष में एकजुट प्रयास का आह्वान किया. बैठक में संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय कर हर वोट सुनिश्चित करने की रणनीति पर जोर दिया गया.अंत में जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि बीजेपी संगठन पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में है और नगर परिषद चुनाव में जीत के साथ दुमका में परिवर्तन की शुरुआत होगी. बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
दुमका: नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुमित पटवारी ने अपने चुनावी कार्यालय का आज विधिवत उद्घाटन किया.इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के कई प्रतिष्ठित और गणमान्य मौजूद रहे. जिन्होंने सुमित पटवारी को आशीर्वाद देते हुए इस चुनाव में उनकी जीत की कामना की.कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला. समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि सुमित पटवारी एक युवा, कर्मठ और जनसमस्याओं को समझने वाले नेता हैं. जिनसे दुमका के विकास की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.वहीं सुमित पटवारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा किसमाज के हर वर्ग का विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. अगर जनता ने मौका दिया, तो दुमका को एक स्वच्छ, विकसित और बेहतर शहर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगा.कार्यालय उद्घाटन के साथ ही सुमित पटवारी के चुनावी अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
दुमका:उपराजधानी दुमका जिले के 47वें स्थापना दिवस पर हर साल की तरह इस साल भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. जहां उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देकने को मिला. कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे. समारोह में जेएमएम के तमाम नेता-विधायक शामिल हुए. झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में संथाल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों से विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए.शिबू सोरेन को याद कर छलके आंसूइस समारोह का यह पहला मौका था जब गुरुजी शिबू सोरेन की कमी महसूस हो रही थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने संबोधन में दिशोम गुरू को याद करते हुए भावुक हो गए थे. इस दौरान सीएम के आंखों से आंसू भी छलकते नजर आए. मंच से हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन को याद कर उनके संघर्ष की चर्चा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किस तरीके से झारखंड के विकास के लिए काम कर रही है और विभिन्न योजनाओं के जरिए उन्हें लाभ दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री ज्यादातर भाषण संथाली में दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पूरा झारखंड असम जाकर भी संघर्ष करेगा. क्योंकि असम में बीजेपी की सरकार है जो आपस में ही लड़ रही है.झारखंड इतिहास बन रहामुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज झारखंड इतिहास बन रहा है कि सबसे बड़े वैश्विक मंच पर आदिवासी राज्य से आदिवासी प्रतिनिधित्व करने जाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य सबसे ज्यादा खनिज संपदा वाला राज्य है लेकिन, बजट में खनिज के नाम पर झारखंड का नाम तक नहीं दिया गया. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि हमें अपने अधिकार से वंचित किया जाता रहा है लेकिन, हम अपना अधिकार लड़कर भी लेंगे और कानूनी तरीके से भी.विरोधियों पर निशानाहेमंत सोरेन ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हर झारखंडी विरोधियों के हर षड्यंत्र को समझता है और हमें बोका समझने की भूल न करें. लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपकी ताकत की बदौलत ही हम यहां हैं और इस ताकत को कमजोर नहीं होने देना है. हम इस संकल्प के साथ यहां से जाएं कि अपने बाल बच्चों को पढ़ाएंगे-लिखाएंगे और इस काबिल बनाएंगे कि समाज और राज्य का नाम रोशन कर सके.दुमका से वरिष्ठ संवाददाता संतोष कुमार की रिपोर्ट