
मंगलवार, 22 सितंबर 2026
Liveछपरा: पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार को पत्नी के साथ सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ धाम पहुंचे. मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा हरिहरनाथ से बिहार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.पूजा-अर्चना के दौरान बाबा हरिहरनाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव विजय लल्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा हरिहरनाथ का पंचामृत स्नान कराया. इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह व मंदिर सचिव विजय लल्ला ने मंत्री को पुष्प गुच्छ व मंदिर का प्रतीक चिह्न व प्रसाद देकर सम्मानित किया. इसके बाद जलाभिषेक एवं पुष्पमाला से बाबा का श्रृंगार किया गया. मंत्री ने श्रद्धापूर्वक बाबा के चरणों में माथा टेककर राज्यवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाबा हरिहरनाथ हर विपत्ति को हरने वाले और दीन-दुखियों के कष्ट दूर करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने बाबा के पावन चरणों में समस्त बिहारवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है.उन्होंने कहा कि बिहार को विकास के नए आयाम तक पहुंचाना सरकार का संकल्प है. बिहार कृषि, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़े तथा देश के अग्रणी राज्यों में शीर्ष स्थान प्राप्त करे, यही उनकी कामना है.मंत्री के मंदिर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने उनका स्वागत किया. राकेश सिंह ने मंत्री को अंगवस्त्र, चुनरी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र एवं राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई. मंदिर परिसर में मंत्री के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा गया. कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए बाबा हरिहरनाथ के जयकारे लगाए. इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, शैलेश कुमार, महामंत्री संजीव सिंह, वार्ड पार्षद अरुण सिंह, दिव्यांशु गौतम समेत दर्जनों भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे. पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने मंदिर की धार्मिक महत्ता को लेकर भी जानकारी ली और बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.
पटना: बिहार की जीविका दीदियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। छपरा, सीवान, और गोपालगंज में यह पहल देखने को मिल रही है। गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड स्थित साथी गांव में संचालित जीविका सिलाई सेंटर में अब आंगनबाड़ी बच्चों की पोशाक के बाद मध्य विद्यालयों के छात्रों की पोशाक भी तैयार की जाएगी।सिलाई सेंटर में करीब 65 जीविका दीदियां कर रही कामयश इंटरप्राइजेज के बैनर तले चल रहे इस सिलाई सेंटर में करीब 65 जीविका दीदियां प्रतिदिन काम कर रही हैं। सेंटर को जिले के सभी 14 प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्व-प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 2,23,082 बच्चों की पोशाक सिलने की जिम्मेदारी दी गई थी।जीविका दीदियांप्रतिदिन करीब एक हजार पोशाक कर रही तैयारअब तक 1,62,900 बच्चों की पोशाक के लिए कपड़ा सेंटर को उपलब्ध कराया जा चुका है। इनमें से 1,43,497 पोशाक तैयार कर संबंधित स्थानों पर उपलब्ध भी कराई जा चुकी हैं। यहां जीविका दीदियां प्रतिदिन करीब एक हजार पोशाक तैयार कर रही हैं।आंगनबाड़ी बच्चों की पोशाक सिलाई का काम पूरा होने के बाद इसी सेंटर से जिले के मध्य विद्यालयों के छात्रों की पोशाक तैयार करने का काम शुरू कराया जाएगा। इससे जीविका दीदियों को लगातार काम और आय का अवसर मिलेगा।दीदियों की सुविधाओं पर भीध्यानसिलाई सेंटर पर काम करने वाली दीदियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लगाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा हर महीने स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिन स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सेंटर की कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।सिलाई सेंटर का निरीक्षणबीडीओ मनोज कुमार पंडित,जीविका बीपीएम नेहा कुमारी और एरिया कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार ने सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दीदियों की समस्याएं भी सुनीं।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) एवं एनडीए के प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर ने आज बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात की.शिक्षक समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.इस अवसर पर विधायक केदार नाथ सिंह एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विनय मोहन मौजूद रहे. सभी ने शिक्षक हितों की रक्षा और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं शिक्षक हितैषी बनाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव शिक्षा मंत्री के समक्ष रखे.ई.आनंद पुष्कर ने शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 के क्रियान्वयन के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) में आवश्यक संशोधनों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन शिक्षा मंत्री को सौंपा. ज्ञापन में प्रोबेशन अवधि की बाध्यता समाप्त करने,सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण में सहमति का प्रावधान करने,सेवानिवृत्ति के निकट शिक्षकों को स्वैच्छिक स्थानांतरण की सुविधा प्रदान करने,मॉडल विद्यालयों के शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ देने, NCC Associate NCC Officers (ANO) को उनके मूल विद्यालयों में पुनः पदस्थापित करने और स्थानीय निकाय के विशिष्ट शिक्षकों एवं विद्यालय अध्यापकों को पूर्व की भांति मेडिकल लीव (Medical Leave) का लाभ पुनः उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई.इसके साथ ही विद्यालयों में कार्यरत लाइब्रेरियनों (पुस्तकालयाध्यक्षों) को भी शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 एवं संबंधित SOP के अंतर्गत स्थानांतरण का लाभ प्रदान करने का आग्रह किया गया. ताकि उन्हें भी समान अवसर एवं न्यायसंगत व्यवस्था मिल सके.शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और विभागीय स्तर पर नियमसम्मत एवं न्यायोचित कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया.बैठक के उपरांत ई.आनंद पुष्कर ने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान,अधिकार एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार शिक्षकों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी.
छपरा:सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को शहर के थाना चौक पर जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम ने घंटों तक दोपहिया एवं अन्य वाहनों की गहन जांच की।अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे दर्जनों दोपहिया चालकों को रोककर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। जिससे लाखो रुपये की राजश्व की वसूली की गई इसके अलावा वाहन के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। जिन चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए अथवा जो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार का विशेष अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं,बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला सुरक्षा कवच है। इसलिए प्रत्येक दोपहिया चालक एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट का उपयोग करना चाहिए।उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। इससे न केवल वे कानूनी कार्रवाई से बचेंगे, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
दाउदपुर (मांझी) : बड़ी खबर बिहार के दाउदपुर से है जहां छपरा–सीवान रेलखंड पर स्थित दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम आउटर सिग्नल के पास शनिवार को लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 2 जुड़वा मासूम भाइयों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बच्चे किसी तरह रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गए. इसी दौरान छपरा की ओर से गुजर रही लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. मृतकों की पहचान दाउदपुर चट्टी निवासी भुखल नट के पांच वर्षीय जुड़वा पुत्र सूर्या कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है.एक साथ दो मासूम जुड़वा भाइयों की असमय मौत से पूरे दाउदपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृत बच्चों के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा. परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. स्थानीय लोगों ने इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए रेलवे ट्रैक के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया.एम पाठक की रिपोर्ट--
सारण:मांझी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय नंदपुर में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब मध्याह्न भोजन के दौरान विद्यालय भवन की जर्जर छत के बड़े-बड़े टुकड़े गिरने लगे. उस समय छात्र-छात्राएं भोजन कर रहे थे. गनीमत रही कि समय रहते सभी बच्चे सुरक्षित स्थान पर चले गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.प्राचार्य ने कराया था अवगत,विभाग ने किया नजर अंदाजविद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार सिंह ने बताया कि भवन की छत काफी समय से जर्जर हो चुकी है. इसकी गंभीर स्थिति से अवगत कराते हुए उन्होंने 13 जुलाई 2026 को जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की थी. लेकिन,विभागीय स्तर पर इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.विद्यालय परिसर में दहशत का माहौलप्राचार्य के अनुसार विद्यालय में करीब 300 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं,जिनकी सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है. घटना के बाद विद्यालय परिसर में भय और दहशत का माहौल है.जर्जर भवन की मरम्मत कराने की मांगघटना की जानकारी मिलते ही जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद मांझी ने फोन पर मांझी के विधायक रणधीर सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया. विधायक ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी इस संबंध में आवेदन देकर शीघ्र जांच एवं जर्जर भवन की मरम्मत कराने की मांग की है.बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की मांग स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय भवन की तत्काल मरम्मती कराने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है,ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.घटना के समय विद्यालय में दर्जनों ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद थे.
छपरा/अमनौर: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रिय शिक्षक प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर ने अमनौर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों के साथ संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कार्यरत शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अमनौर के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने ई.आनंद पुष्कर का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया,जिसके लिए उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रति आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया।आनंद पुष्कर शिक्षकों की समस्याओं की गहरी समझ रखतेइस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि आनंद पुष्कर शिक्षकों की समस्याओं की गहरी समझ रखते हैं और उन्हें सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि शिक्षक हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले, समर्पित एवं सक्षम प्रत्याशी का भरपूर समर्थन करें।शिक्षक हितों की लड़ाई केवल चुनाव तक सीमित नहीं,सतत संकल्प हैअपने संबोधन में ई.आनंद पुष्कर ने कहा कि शिक्षक हितों की लड़ाई केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनका सतत संकल्प है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के वेतनमान, पेंशन, सेवा सुरक्षा, 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु, प्रोन्नति (प्रमोशन), स्थानांतरण नीति, सेवा नियमावली में सुधार तथा विभिन्न कोटि के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर वे लगातार सरकार के समक्ष आवाज़ उठाते रहे हैं।कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक परिणाम हुए प्राप्तउन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से विशिष्ट शिक्षक नियमावली में सुधार, विद्यालय अध्यापक नियमावली में संशोधन, स्थानांतरण नीति बनाए जाने की दिशा में पहल और सरकारी विद्यालयों का समय प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयास जारीई.आनंद पुष्कर ने कहा कि उन्होंने मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने, विभिन्न कोटि के शिक्षकों को समान अवसर एवं सम्मान दिलाने, सेवा संबंधी विसंगतियों को दूर करने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी शिक्षकों के प्रत्येक न्यायोचित अधिकार एवं मांग को सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से उठाते रहेंगे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।शिक्षक हित कोई व्यवसाय नहीं,बल्कि सामाजिक दायित्वउन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों एवं शिक्षकों की वास्तविक समस्याओं का समाधान वही कर सकता है जो शिक्षक समाज के बीच रहकर संघर्ष और सेवा की भावना से कार्य करता हो। शिक्षक हित कोई व्यवसाय नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व और आजीवन प्रतिबद्धता है।कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक अम्बिका राय, रमेश श्रीवास्तव, अरुण कुमार तिवारी, महामाया प्रसाद विनोद, दिलीप कुमार, नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
छपरा: चर्चित भरत तिवारी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच में सहयोग करने के उद्देश्य से मानवाधिकार संगठन की आठ सदस्यीय जांच टीम बुधवार को छपरा से भोजपुर जिले के बिलौटी गांव के लिए रवाना हुई. टीम को छपरा व्यवहार न्यायालय के गेट संख्या-1 से लोक अभियोजक (पी.पी.) सर्वजीत ओझा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संगठन शुरू से ही इस बहुचर्चित मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और जांच की प्रगति से संबंधित अपडेट प्राप्त कर रहा है. इसी क्रम में टीम को घटना स्थल का निरीक्षण करने, पीड़ित परिवार से मुलाकात करने, स्थानीय लोगों से बातचीत करने तथा उपलब्ध तथ्यों का संकलन करने के लिए बिलौटी भेजा गया है. संगठन का कहना है कि वह निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच में हर संभव सहयोग करेगा, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके.टीम के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड का जल्द खुलासा होगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि मानवाधिकार संगठन का उद्देश्य केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना ही नहीं, बल्कि समाज में कानून के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत करना है. संगठन ने स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक उसका प्रयास लगातार जारी रहेगा.छपरा से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट-
सारण: जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले चिरांद में चिरांद विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाले 19वें गंगा महाआरती सह गंगा गरिमा रक्षा समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. कार्यक्रम को लेकर घाटों की विशेष सजावट की जा रही है, जहां भव्य आरती, दीपों की श्रृंखला और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से गंगा की निर्मलता और अविरलता का संदेश दिया जाएगा.छपरा डोरीगंज के बंगाली घाट पर इस बार काशी और हरिद्वार जैसा अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा.चिरांद विकास परिषद पिछले उन्नीस वर्षों से लगातार इस आयोजन के माध्यम से लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक करता आ रहा है. इस वर्ष कार्यक्रम को और भव्य बनाने की तैयारी की गई है.बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद प्रशासनिक और आयोजन समिति की तैयारियां और तेज हो गई हैं.घाट परिसर में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. आयोजन समिति का कहना है कि इस बार की गंगा महाआरती में काशी और हरिद्वार की तर्ज पर विशेष आरती और वैदिक मंत्रोच्चार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति होगी.
छपरा: 70वीं बीपीएससी परीक्षा में राज्यभर से कई छात्र-छात्राओं ने पूरे बिहार का मान बढ़ाया है. इसी कड़ी मेंजिले के इनई गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह के बेटे प्रशांत शेखर ने 26वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम पद के लिए चयनित किए गए. प्रशांत शेखर ने अपनी सफलता सेअपने परिवार एवं पूरे जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है.प्रशांत शेखर ने वर्ष 2015 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद लगभग तीन वर्षों तक नौकरी की. हालांकि. प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना उनके मन में हमेशा जीवित रहा। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़कर यूपीएससी और बीपीएससी की तैयारी शुरू की. इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यूपीएससी में पांच बार असफल होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने प्रयासों को लगातार जारी रखा.उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम इस बार 70वीं बीपीएससी परीक्षा में देखने को मिला, जहां उन्होंने 26वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बनने का गौरव प्राप्त किया. प्रशांत की सफलता से उनके परिवार में उत्सव का माहौल है. उनकी मां मंजू देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका बेटा हमेशा मेहनत और ईमानदारी के रास्ते पर चला और कभी संघर्षों से पीछे नहीं हटा। बेटे की सफलता पर उनकी आंखें खुशी के आंसुओं से भर गई.प्रशांत शेखर ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में आने का उनका उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है. उनकी इस उपलब्धि ने जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है.
छपरा: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छपरा रेलवे स्टेशन से छपरा- आनंद बिहार ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान रेल मंत्री ने बिहार के रेल परियोजनाओं के विकास पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि सारण स्थित मढ़ौरा डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री से निर्मित 51 वें रेल इंजन को अफ्रिकी देश गिनी के लिए भेजा जा रहा है. रेल मंत्री ने शुक्रवार को सारण के मढ़ौरा लोको प्लांट में आयोजित समारोह में लोकोमोटिव फैक्टरी से गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले51वें रेल इंजन (WDG4G)को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी,सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत रेल अधिकारी शामिल थे.प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रेलवे मंत्री ने कहा कि बहुत ही गौरव की बात है बिहार में बनेlocomotive ,आज दुनिया भर में अपनी ताकत और टेक्नोलॉजी से नाम कमा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने2017में इस फैक्ट्री का शुरूआत किया था,और एक मोटिव रखा था कि इस फैक्ट्री से बने लोकोमोटिव,पूरे दुनिया में नंबर वन टेक्नोलॉजी बने,जो आज धरातल पर दिख रहा है.सारण के मढ़ौरा में बने रेल इंजन फैक्ट्री से51वां रेल इंजन एक्सपोर्ट हो रहा है.पहले भी50एक्सपोर्ट किया गया हैजिसे बेहतर रिजल्ट आया है. इसके कारण देश का नाम हो रहा हैऔर इस फैक्ट्री से4करोड़ से अधिक का जीएसटी का रेवेन्यू मिला है. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने, 2014के पूर्व सरकार पर तंज करते हुए कहा कि,बिहार में पहले सिर्फ वादे किए जाते थे. लेकिन काम नहीं किया जाता था,सिर्फ काम का ऐलान होता था और फंड नहीं होता था.वैष्णव ने इस फैक्ट्री को लेकर भी कहा कि जिसने ऐलान किया लेकिन काम नहीं किया,लेकिन काम आखिरकार मोदी जी ने ही किया है.मोदी जी का श्रद्धा है बिहार के विकास के लिए और बिहार रेलवे के विकास के लिए.मोदी जी ने रेलवे के विकास के लिए10000करोड़ दिया है. बिहार को,और इसी बजट के कारण बिहार रेलवे का कई सारे काम सफल भी हो रहे हैंजितना पैकेज बिहार को दिया गया है इससे बड़ा कोई विशेष पैकेज नहीं हो सकता है.
छपरा:केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को छपरा जंक्शन पहुंचकर छपरा से आनंद विहार के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रेल मंत्री के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विशेष ट्रेन से पटना से छपरा जंक्शन पहुंचेंगे. यहां प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे. दोपहर करीब 1:45 बजे आनंद विहार–छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.रेल मंत्री के संबोधन के लिए स्टेशन परिसर में विशाल मंच बनाया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. रेलवे सुरक्षा बल,जीआरपी एवं जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है.रेल मंत्री के आगमन को लेकर छपरा के लोगों में उत्साह का माहौल है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस अवसर पर छपरा–पटना मेमू या डीएमयू ट्रेन परिचालन को लेकर भी कोई बड़ी घोषणा या आश्वासन मिल सकता है. वर्षों से इस रूट पर नियमित लोकल ट्रेन सेवा की मांग होती रही है.रेलवे प्रशासन लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहा है. मंच निर्माण,बैरिकेडिंग,यात्री सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की टीम मौके पर कैंप कर रही है.छपरा से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट-
वैशाली : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सारण जिले के डुमरी बुजुर्ग में सहयोग शिविर का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में उन्होंने सरकार की प्राथम‍िकताएं ग‍िनाईं. सीएम ने अधिकारियों को साफ चेतावनी दी कि जनता की शिकायतों का समाधान 30 दिनों के भीतर नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी स्वत: निलंबित माने जाएंगे.मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि राज्यभर में सहयोग शिविर की शुरुआत की गई है. इसके माध्यम से आम लोग सीधे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और उनकी मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से होगी. उन्होंने बताया कि11मई को सरकार ने सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर1100जारी किया था. अब पंचायत स्तर पर हर महीने दूसरे और चौथे मंगलवार को सहयोग शिविर लगाए जाएंगे जहां पर अंचल,ब्लॉक,शिक्षा,थाना समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया जाएगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन मिलने के10दिनों के भीतर संबंधित अधिकारी को पहला नोटिस मेरे कार्यालय से जाएगा.20दिन पूरे होने पर दूसरा नोटिस और25वें दिन तीसरा नोटिस भेजा जाएगा. इसके बावजूद30दिनों में समस्या का समाधान नहीं होने पर31वें दिन संबंधित अधिकारी स्वत: निलंबित हो जायेंगे.मुख्यमंत्री ने सारण के विकास से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं भी की. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले इस क्षेत्र को गोद लेने की घोषणा की गई थी और अब यहां एयरपोर्ट तथा टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है. बाबा हरिहरनाथ के नाम पर टाउनशिप विकसित होगी. उन्होंने कहा कि पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर छपरा में गंगा-अंबिका पथ का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही नोएडा की तर्ज पर आधुनिक शहर बसाने की योजना पर भी काम चल रहा है. राज्य में211स्थानों पर डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे. स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुमंडल अस्पतालों के डॉक्टर सामान्य बीमारी में मरीजों को रेफर कर देते हैं,जो स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक रेफर करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी.मुख्यमंत्री ने दावा किया कि15अगस्त तक जिला और अनुमंडल अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी. अगर मरीज को बिना गंभीर बीमारी का पटना रेफर किया जाता है तो सिविल सर्जन पर कार्रवाई की जाएगी.वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--
छपरा : सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है.●आज सारण जिला के सभी तीनों अनुमंडल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की देख रेख एवं अनुश्रवण में की गई.● सदर अनुमंडल अंतर्गत छपरा शहर में बाजार समिति, प्रभुनाथ नगर एवं जोगिनिया कोठी से म्युनिसिपल चौक तक अनुमंडल पदाधिकारी सदर की देख रेख में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.●सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत छपरा-हाजीपुर 4 लेन राष्ट्रीय उच्च पथ-19 केRoWमें व्यवसायिक गतिविधि वाले लगभग 30 प्रतिष्ठानों/इकाइयों द्वारा सीधाNHसे किये गये संपर्क कोRoWसे हटाया गया है. इसमें शीतल ग्रीन सिटी,बिग ड्रीम सिटी आदि जैसे प्रोजेक्ट के साथ दर्जनों ढ़ाबे एवं होटल शामिल हैं.NHएक्ट के प्रावधान के तहत निर्धारित प्रक्रिया के तहत बगैर सक्षम प्राधिकार की अनुमति के एनएच से सीधा संपर्क नहीं लिया जा सकता है. यह कार्रवाई इसी प्रावधान के आलोक में की जा रही है,जो जारी है.RoWसे अतिक्रमण हटाने के उपरांत इस पर पुनः अतिक्रमण नहीं हो,इसे सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना को लिखित रूप में सूचित करते हुये अनुपालन की जिम्मेदारी दी गई है.●मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत तरैया बाजार में अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा के अनुश्रवण में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. पानापुर में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अंचलाधिकारी की देख रेख में की गई.● सभी शहरों एवं बाजारों की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिये नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी. लोगों के लिये सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना प्राथमिकता है.
सोनपुर (सारण): बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को सम्राट चौधरी पहली बार राजधानी पटना से बाहर निकले और सीधे आस्था के केंद्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.मंदिर परिसर में उनके पहुंचते ही स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. सोनपुर के भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर‘जय श्री हरिहरनाथ’और‘सम्राट चौधरी जिंदाबाद’के नारों से गूंज उठा.इस मौके पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह,राणा रणधीर सिंह,जनक सिंह,रणधीर कुमार सिंह,राजेश कुमार सिंह,छोटी कुमारी,मंटू सिंह पटेल,भाजपा विधान पार्षद सच्चिदानंद राय सहित जदयू और भाजपा के सारण जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी,जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक और धार्मिक उत्साह से सराबोर दिखा.मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे,वहीं मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में विशेष चौकसी बरती गई.सम्राट चौधरी के इस दौरे को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला बाहरी दौरा जहां एक ओर धार्मिक आस्था से जुड़ा है, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का भी संदेश देता है.
छपरा : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के छपरा से है जहां एकमा-मांझी रोड गंज स्थित गैस गोदाम के पास गुरुवार को बोलेरो की चपेट में आने से बाइकसवार चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारतेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक बोलेरो को ओवरटेक कर आगे निकला था कि अचानक पीछे से आ रही दूसरी बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. बोलेरो और बाइक में टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी.इस दर्दनाक हादसे में बाइकसवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान सिवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के महादपुर पट्टी गांव निवासी मनु कुमार फुलेना महतो और पंकज कुमार मोतीलाल चौहान के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
छपरा: इस वक्त की बड़ी खबर सारण जिला से सामने आ रही है,जहां निगरानी विभाग की टीम ने डोरीगंज थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) मोहित कुमार को9000रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और विभागीय स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है.जानकारी के अनुसार,मोहित कुमार पर लंबे समय से रिश्वत लेने की शिकायतें मिल रही थी. इसी आधार पर एक विशेष टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कर उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तारी के दौरान मौके से नकदी भी बरामद की गई है,जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है.इस कार्रवाई के बाद आरोपी दारोगा से गहन पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कोई और पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है. शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है,जिससे मामले के और खुलासे हो सकते हैं.इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आम जनता के बीच पुलिस की छवि को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे.
छपरा: जिला मुख्यालय छपरा स्थित भिखारी ठाकुर स्मृतालय में गुरुवार को भूमि सुधार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्रीVijay Kumar Sinhaशामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.कार्यक्रम में भूमि विवाद से जुड़े गंभीर मामले सामने आए. कुछ फरियादी भूमि माफियाओं के आतंक से परेशान दिखे,वहीं कुछ लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर भी जमीन हड़पने के आरोप लगाए. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री नेSaranके जिला अधिकारी और एसएसपी को निर्देश दिया कि जिले में सक्रिय भूमि माफियाओं की सूची तैयार कर उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए.उपमुख्यमंत्री ने हड़ताल पर चल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार किसी दबाव में आने वाली नहीं है.अपने संबोधन में उन्होंने“समृद्ध बिहार,सुखी बिहार और भूमि विवाद मुक्त बिहार”बनाने के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है और आगे भी कार्यों को गति दी जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों को सरकार बदलने की उम्मीद हो सकती है,लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि अगली सरकार भी एनडीए की ही बनेगी.कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. हालांकि समय की कमी के कारण सभी लोगों की फरियाद नहीं सुनी जा सकी, जिससे कुछ लोगों में मायूसी भी देखी गई. इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी से व्यक्तिगत रूप से मिल पाना संभव नहीं है, लेकिन हर शिकायत पर विधिवत कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाएगा.
छपरा : विज्ञान और आधुनिक तकनीक के इस दौर में भी आस्था और परंपराओं का असर ग्रामीण समाज में गहराई से देखने को मिलता है. सारण जिले के तरैया प्रखंड के एक गांव में लगने वाला दो दिवसीय “घोड़ा लुटावन पुत्र पावन मेला” इसी का अनोखा उदाहरण है, जहां लोग आज भी मिट्टी के घोड़े लूटकर पुत्र प्राप्ति और मनोकामना पूरी होने की मान्यता रखते हैं.चैत माह की दशमी तिथि को आयोजित होने वाला यह मेला पिछले कई दशकों से लगातार लगता आ रहा है. समय के साथ इसका स्वरूप भले बदल गया हो,लेकिन लोगों की आस्था आज भी वैसी ही बनी हुई है. पहले जहां दंपती पुत्र प्राप्ति की कामना लेकर यहां पहुंचते थे,वहीं अब युवक-युवतियां भी नौकरी और अन्य इच्छाओं की पूर्ति के लिए इस परंपरा में भाग लेने लगे हैं.कैसे होती है‘घोड़ा लूटने’की परंपरामेले में श्रद्धालु पहले मिट्टी के घोड़े खरीदकर मंदिर में अर्पित करते हैं. इसके बाद अन्य श्रद्धालु उन घोड़ों को“लूटकर”अपने साथ ले जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से घोड़ा लूटने पर मनोकामना पूरी होती है.लूटे गए घोड़े को लोग लाल कपड़े में लपेटकर सुरक्षित रखते हैं और जब उनकी मन्नत पूरी हो जाती है,तो अगले वर्ष उसी तिथि पर घोड़े की जोड़ी चढ़ाकर आभार प्रकट करते हैं.बदलता स्वरूप,बढ़ती भीड़अब इस मेले में केवल पारंपरिक श्रद्धालु ही नहीं,बल्कि बड़ी संख्या में युवा भी शामिल होने लगे हैं. कई लोग मेले में घोड़े लूटने के लिए पहले से तैयारी कर रास्तों में ही नजर बनाए रखते हैं. जैसे ही कोई श्रद्धालु घोड़ा लेकर मंदिर की ओर बढ़ता है,वैसे ही उसे झपटकर ले जाने की होड़ मच जाती है.दूर-दराज से पहुंचते हैं लोगइस अनोखी परंपरा को देखने और निभाने के लिए सारण के अलावा मुजफ्फरपुर,वैशाली,पटना,सिवान,गोपालगंज और चंपारण सहित कई जिलों से लोग यहां पहुंचते हैं. सभी धर्मों के लोग इस मेले में भाग लेते हैं,जिससे यह आयोजन सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बन गया है.पूजा-पाठ और आयोजन की विशेषतासुबह पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होती है. पारंपरिक तरीके से मिट्टी के बर्तन में खीर बनाकर प्रसाद चढ़ाया जाता है,हवन किया जाता है,और इसके बाद घोड़े चढ़ाने व लूटने की प्रक्रिया शुरू होती है. कई श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने पर स्थायी (सीमेंटेड) घोड़े भी बनवाकर यहां स्थापित कराते हैं.पर्यटन स्थल बनाने की मांगस्थानीय लोगों का मानना है कि इस अनोखी परंपरा और मेले को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए,जिससे क्षेत्र की पहचान और भी बढ़ सके.यह मेला आस्था और विश्वास का प्रतीक है या अंधविश्वास—यह सवाल अलग-अलग लोगों के नजरिए पर निर्भर करता है. लेकिन एक बात तय है कि बदलते समय के बावजूद यह परंपरा आज भी लोगों के जीवन और विश्वास का अहम हिस्सा बनी हुई है.छपरा से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट--