

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
Live
पाकुड़: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार बुधवार को पाकुड़ दौरा पर रहे. पाकुड़ और लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया.मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की प्रगति और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैप वाले मतदाताओं के घर-घर जाकर उनके दस्तावेजों की जांच की.उन्होंने मतदाताओं से आवश्यक कागजात के संबंध में जानकारी ली और दस्तावेजों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से SIR कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्य में पूरी गंभीरता बरती जाए.कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे,इसे सुनिश्चित करने के लिए लगातार सत्यापन किया जा रहा है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाना है. इस दौरान पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन समय पर पूरा हो,इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
पाकुड़: नाबालिग लड़की अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लड़की सहित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार महेशपुर ने बताया कि 27 जुलाई को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अमड़ा पाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जमरी की एक लड़की को गांव से तीन अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल में बैठाकर अपहरण कर लिया गया था. पुलिस अधीक्षक द्वारा महेशपुर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए गहन छापेमारी की गई. जिसमें पीड़िता सहित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.
पाकुड़:नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शन,लाठीचार्ज और राहुल गांधी पर केंद्र सरकार द्वारा बर्बरता एवं अभद्र व्यवहार करने के विरोध में पाकुड़ कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया.नगर स्थित रविंद्र चौक के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सदर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल शेख की अध्यक्षता में किया गया. पूरे जिले से सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार मुर्दाबाद,केंद्र सरकार मुर्दाबाद,धर्मेंद्र प्रधान,शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो,नीट पेपर लिक मामले के दोषियों को सजा दो जैसे नारेबाजी की गई. धरने में मौजूद सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में अपना अपना वक्तव्य रखा.धर्मेंद्र प्रधान सेइस्तीफे की मांगवहीं,कांग्रेस पार्टी के झारखंड राज्य के सचिव उदय लखवानी ने दिल्ली के जंतर-मंतर चौक पर छात्र-छात्राओं द्वारा नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया. जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए. उन्होंने कहा कि वांगचुक को गिरफ्तार किया गया,राहुल गांधी पर अभद्र व्यवहार किया गया,लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा अब तक इस्तीफा नहीं दी गई.नीट पेपर लीक मामले में दोषियों को सजा देने की मांगइन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन कर रही है. नीट पेपर लीक मामले में दोषियों को सजा देने की मांग की गई. धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे, वांगचुक को बिना सर्त के बरी किया जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा. मोदी सरकार के इस बर्बता को लेकर छात्र-छात्राएं काफी आक्रोशित है. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांगों को नहीं सुनी गई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.
पाकुड़:सिंगारसी-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क स्थित मालीपाड़ा ढलान पर मंगलवार देर रात सड़क हादसा हुआ है. बारातियों से भरी बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे में ओलेन मुर्मू (64) और राजेश टुडू (16) नाम के शख्स की मौत हो गई है. जबकि, 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
पाकुड़:जिले के पूर्व बीजेपी विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया है. उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का हृदयाघात (हार्ट अटैक) होने से निधन हुआ है. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पाकुड़ सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.बुधवार सुबह अचानक बिगड़ी तबीयतजानकारी के अनुसार, बेनी प्रसाद गुप्ता पिछले तीन दिनों से रांची में थे. बुधवार सुबह वे रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे. बीजेपी नेता एवं बरहरवा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्यामल दास ने बताया कि घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. स्थिति गंभीर होने पर उनके निजी सहायक उन्हें तत्काल पाकुड़ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन पर क्षेत्र मेंशोक की लहर 1990 और 1995 में बीजेपी से विधायक रहे बेनी प्रसाद गुप्ता अपने मिलनसार स्वभाव और जनसेवा के लिए जाने जाते थे. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई. पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया है.बेनी प्रसाद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जातेबेनी प्रसाद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे. उन्होंने वर्ष 1990 और 1995 में बीजेपी के टिकट पर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. उस समय झारखंड राज्य का गठन नहीं हुआ था और पाकुड़ अविभाजित बिहार का हिस्सा था. विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी.उनके समर्थकों का मानना था कि वह सौम्य व्यवहार, सादगी और सर्वस्वीकार्य छवि के कारण अलग पहचान रखते थे.
पाकुड़: शहर के बड़ी अलिगंज के किताझोर मोहल्ले में हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है. कलयुगी बेटे ने नशे में धुत होकर पिता को मौत के घाट उतार दिया. गुस्से में आकर बेटे ने हसुआ से पिता को मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.मामले की तफ्तीश जारी है.जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त देर रात पिता और बेटे घर में ही थे, जहां उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि बेटे अनुप सरदार ने अपने पिता दिवाकर सरकार पर हसुआ से प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही पिता की मौत हो गई. परिवार वालों ने आरोपी पर अनूप सरदार पर शराब पीकर पहले भी मारपीट करने का आरोप लगाया है.
पाकुड़:महिला आरक्षण बिल एवं बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के मुद्दें पर कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने की वजह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है, क्योंकि बीजेपी द्वारा महिला आरक्षण बिल के आड़ में परिसीमन एवं जनगणना को जोड़ा गया है जो ठीक नहीं है.राजेश ठाकुर ने कहा कि विपक्ष हमेशा महिला आरक्षण बिल के पक्ष में है, लेकिन बीजेपी द्वारा अपने फायदे के लिए बिल के साथ परिसीमन एवं बिना ओबीसी की जनगणना कराए एवं आरक्षण दिए ही उसे पास करना चाहती हैं. ताकि लोकसभा में जो अभी 543 सीट हैं वह बढ़कर 850 सीट हो जाएगी और उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पंजाब जैसे राज्यों में सीट अधिक होगी और बीजेपी का एक क्षत्र राज होगा जो विपक्ष होने नहीं देगी.आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे जीवन में महिलाओं को सम्मान नहीं दिया है. वह आज महिला आरक्षण की बात करते हैं. जिस दिन वे अपनी पत्नी को सम्मान देंगे उसी दिन पूरे देश की महिलाओं को सम्मान मिल जाएगा. यह बिल लाने का मुख्य उद्देश्य अभी बंगाल एवं तमिलनाडु में हो रहे चुनाव हैं. इसमें झूठी प्रचार कर विपक्ष को कांग्रेस, टीएमसी, वामदल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
पाकुड़:संविधान निर्माताडॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती परसूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इरफान अंसारी नेअंबेडकर चौक के पास संविधान निर्माता डॉ. भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर पूर्व झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के कांग्रेस प्रभारी राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे.डॉक्टर इरफान अंसारी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के शमशेर गंज स्थित धूलियान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में पाकुड़ पहुंचे. इस निमित्त उन्होंने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण किया.वहीं, पत्रकारों से बातचीत में मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा ना कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से? संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर अगर आज नहीं होते तो इरफान अंसारी ना विधायक होता ना ही मंत्री बनता और ना ही गरीब कभी भी आगे होता.मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब की विचारधारा के कारण आज देश के गरीबों और समाज में दबे लोगों को आगे आने का मौका मिला है. उन्होंने ये भी कहा कि भीमराव अंबेडकर के संविधान को लेकर चलना चाहिए. हमें उनके विचारों पर चलना चाहिए, इसके साथ ही झारखंड सरकार की जो सुविधा एवं योजनाएं चल रही है उसे जन-जन तक पहुंचाना चाहिए एवं लोगों को इसका लाभ मिल सके यह प्रयास करनी चाहिए.
पाकुड़:पुलिस ने नाबालिग के साथ हुई सामुहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा कर दिया है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले का उद्भेदन किया गया है. एसपी ने बताया कि बीते6मार्च को मालपहाड़ी ओपी में एक नाबालिग ने आवेदन दिया था, आवेदन मेंउसनेगांव के ही4युवकों और अन्य2युवकों पर 17फरवरी कोदुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. इसी आवेदन के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपी को दबोच लिया.पीड़ित नाबालिग नेआवेदन के माध्यम से आरोप लगाते हुए बताया कि उसके साथ हाइवा में इन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है. आवेदन के आधार पर मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या37/2026,धारा70(2),बीएनएस एवं4पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.छापेमारी दल ने दुष्कर्म की वारदात में शामिल तीनों आरोपी दशरथ किस्कू,सकल टुडू और प्रधान मरांडी को गिरफ्तार कर लिया. इस कांड में इस्तेमाल किए गए हाइवा संख्याJH16H 0651को ज़ब्त कर लिया. तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकर कर ली है. शेष तीन आरोपी की गिरफ्तारी के छापेमारी जारी है.विशेष टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी राहुल गुप्ता,परमहंस प्रसाद,सहायक अवर निरीक्षक क्रमशः मंगल किस्कू,सुभजीत कुमार,अयोध्या राम,प्रदीप कुमार एवं सुनील रजक शामिल थे.
पाकुड़:जिले में नगर परिषद चुनाव की मतगणना संपन्न होने के बाद पाकुड़ डीसी मनीष कुमार एवं एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिला प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नगर परिषद पाकुड़ का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है.जिसके लिए निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा सभी जीते हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट दे दिया गया है. सुबह 8:00 बजे से ही मतगणना का कार्य प्रारंभ था. निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए गाइडलाइंस का पालन किया गया है.अधिकारियों ने चुनाव कार्य में ऑब्जर्वर, पुलिस पदाधिकारी एवं निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया. जिन्होंने हमेशा शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में चुनाव संपन्न कराए. 12 मार्च को अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा. उसी समय उपाध्यक्ष का भी चयन होना है. जिसकी सूचना प्रेस के माध्यम से दे दी जाएगी.वहीं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि 2026 नगर परिषद चुनाव संपन्न हो चुकी है. मतगणना कार्य में कुल 450 पुलिसकर्मी होमगार्ड, चौकीदार शामिल थे. एसपी ने सभी जनता, पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया, जिन्होंने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में मदद की. इसके साथ-साथ अभी भी आचार संहिता लागू है उसके दायरे में रहकर सभी काम करें.
चाईबासा:नगर निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद के सभी विजयी प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है, लेकिन अभी भी कई वार्ड क्षेत्रों की मतगणना जारी है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है. प्रत्याशियों की जीत की खबरें आधिकारिक तौर पर आने लगी हैं.वार्ड नंबर-1 सुनीता खलखोवार्ड नंबर-2 लालो लकड़ावार्ड नंबर-3 डोमा मिंजवार्ड नंबर-4 चांदु करवावार्ड नंबर-5 अनुराधा कुमारीवार्ड नंबर-6, नाजरीन परवीनवार्ड नंबर-8,रबिया खातुनवार्ड नंबर-9, जेबा फरहतवार्ड नंबर-10, आलोक कुमार झावार्ड नंबर-11, एनामुल हकवहीं, बासुकिनाथ नगर पंचायत चुनाव की वार्ड नम्बर-5 प्रत्याशी बेबी देवी विजय हुई और अपने जीत का श्रेय जनता को दी.पाकुड़ के सभी 21 वार्डों का रिजल्ट घोषितवार्ड नंबर-1 मिथुन मरांडीवार्ड नंबर- 2 उज्ज्वल हाड़ी-वार्ड नंबर- 3 किरण लाल कापरीवार्ड नंबर- 4 रुपाली सरकारवार्ड नंबर- 5 राणा ओझावार्ड नंबर- 6 राखी सरदारीनवार्ड नंबर 7 पूनम देवीवार्ड नंबर 8 अनिकेत गोस्वामी मतवार्ड नंबर- 9 विमल चंद्र राउतवार्ड नंबर- 10 गुड्डू कुमार भगतवार्ड नंबर- 11 निभा देवीवार्ड नंबर- 12 भीम सिंहवार्ड नंबर- 13 असलाम अंसारीवार्ड नंबर- 14 मो. मुस्ताक अंसारीवार्ड नंबर- 15 चंचल सिंहवार्ड नंबर- 16 रियाज अंसारीवार्ड नंबर- 17 आलमगीर अंसारीवार्ड नंबर- 18 कृष्णा शर्मावार्ड नंबर 19 तनु दास मतवार्ड नंबर- 20 चेनु बीबीवार्ड नंबर- 21 राबिया बेवा
पाकुड़: नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा की चाक चौवंध व्यवस्था के साथ मतदान सामग्री देकर विभिन्न मतदान केंद्रों पर डीसी-एसपी ने रवाना किया. कुल 21 वार्ड के लिए 42 बूथ बनाए गए हैं. अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है एवं वार्ड पारषद के लिए 21 वार्ड में कुल 89 उम्मीदवार मैदान हैं. बाजार समिति से पोलिंग पार्टियों को मत पेटी, मतपत्र सहित चुनाव में प्रयोग की जाने वाली सभी सामग्रियों के साथ रवाना किया गया है.डीसी मनीष कुमार ने कहा कि राज्यभर में नगर पालिका आम निर्वाचन का कल चुनाव होना है. इसके मध्य नजर पाकुड़ नगर परिषद में भी चुनाव होना हैं. इसे लेकर पोलिंग पार्टी को सुबह 8 बजे से ही रवाना किया जा रहा है. वहीं, सेक्टर ऑफिसर्स एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को भी ब्रीफिंग कर दी गई है. पोलिंग ऑफिसर्स अपने-अपने बूथों पर रवाना हो चुके हैं. मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है.वहीं, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि सभी 42 बूथों पर फोर्सस तैनात रहेंगे. जिस बूथ पर महिला वोटरों की संख्या अधिक रहेगी वहां महिला पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी. 42 बूथों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव हो को लेकर 450 फोर्सेस लगाये गये हैं.
पाकुड़:देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम है. इसी कड़ी में पाकुड़ जिले के शिवालयों में भी सुबह से ही आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है. जिला मुख्यालय में अवस्थित सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है. कन्या हो या सुहागिन सभी भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजा-अर्चना करने में लीन है. पंडित पुरोहित पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करने में जुटे हुए हैं.श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जगह-जगह पर पुलिस की मौजूदगी है. शिवालयों के बाहर पुलिस बल की तैनाी की गई है ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो. वहीं, शाम में शहर के प्रसिद्ध दूधनाथ मंदिर से शिव बारात निकलेी जाएगी. जो पाकुड़ शहर का भ्रमण करते हुए बिजली कॉलोनी स्थित माता पार्वती मंदिर में समापन होगा. जहां पर शिव बारात का स्वागत किया जाएगा.वहीं, दूसरी ओर शहर में हो रहे निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने भी विभिन्न मंदिरों में माता टेक कर भगवान भोलेनाथ का जीत का आशीर्वाद लिया है.
पाकुड़:नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही वार्ड पार्षद से लेकर नगर अध्यक्ष पद के दावेदार चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसी कड़ी में पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सबरी पाल ने शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के तहत आज वार्ड नंबर-1, वार्ड नंबर-2 और वार्ड नंबर-3 में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ अभियान शुरू किया. डोर टू डोर जाकर सभी से संपर्क कर अपने चुनाव चिन्ह बक्शा छाप पर वोट करने की अपील की.इसी कड़ी में उम्मीदवार सबरी पाल ने क्षेत्र की समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया.
पाकुड़:झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता कर हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर दलगत चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाया है. बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन को दलगत चुनाव कराने के लिए कहा गया था लेकिन, हेमंत सोरेन द्वारा जानबूझकर दलगत चुनाव नहीं कराया गया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को पता था कि नगर निगम चुनाव में हमारी हार हो जायेगी और बीजेपी की जीत.निकाय चुनाव पर आगे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाजेपीसमर्थित प्रतयाशी को कार्यकर्ता जीताने का काम करेगी. कार्यकर्ता सही ढंग से काम करें जिससे पुन जीत कर अध्यक्ष के कुर्सी पर काबिज हो पाएंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में काम करें.
पाकुड़: पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. पाकुड़एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि छापेमारी दल ने पांच अपराधियों को चोरी के मोबाइल और बाइक से साथ गिरफ्तार कर लिया है. एसीडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है. जिसमें अरविंद केसरी पूर्व में भी जेल जा चुका है.नगर थाना एवं अन्य थाना में आपराधिक केस भी दर्ज है. यह तार पश्चिम बंगाल से जुड़ा हुआ है.गिरोह का तार पश्चिम बंगाल के फरक्का से है. फरक्का में इनके निशानदेही पर एक व्यक्ति को फरक्का पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं, पाकुड़ पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. साथ ही अन्य अंतरराज्यीय गिरोह का जल्द पर्दाफाश करेगी. अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.
पाकुड़: नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है. चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई. बैठक में चुनावी तैयारियों, विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति एवं संवेदनशील बूथों को लेकर गहन मंथन किया गया.डीसी का स्पष्ट निर्देशडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.शांतिपूर्ण चुनाव कराना लक्ष्यवहीं, एसपी ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर ली गई है. इन बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही सेक्टर, मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल लगातार क्षेत्र में गश्ति करेंगे ताकि कोई भी अप्रिय घटना नहीं हो सके. असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.निर्भीक होकर मताधिकार का करें प्रयोगजिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें. जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि चुनाव के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और हर बूथ पर प्रशासनिक नजर बनी रहेगी.
पाकुड़:शहर के गांधी चौक के पास सड़क हादसा हुआ है. जहां स्कूल बस ने तलवाडांगा निवासी युवक को कुचल दिया, घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल बस ने स्कूटी सवार युवक पर चढ़ बस चढ़ा दिया था, जिससे युवक की मौके पर ही जान चली गई. घटना के दो घंटे बाद भी पुलिस के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने पर आम जनों में आक्रोश भड़क गया. गुस्साए लोगों ने गांधी चौक, रेलवे फाटक, पेट्रोल पंप हाट पाड़ा, कोर्ट परिसर, बस स्टैंड सहित सभी मार्गों को घंटों जाम कर दिया. सभी दुकानें भी बंद करवा दी.वहीं, गांधी चौक पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शंपा शाहा बीजेपी महिला मोर्चा के जिलाअध्यक्ष शवरीपाल एवं आजसू पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बाबू पाल के नेतृत्व में परिजनों सहित सैकड़ों की संख्या में मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. शहरवासियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला. वहीं, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, सीडीपीओ दयानंद आजाद, अंचल पदाधिकारी अरविंद कुमार वेदिया एवं एसडीओ साइमन मरांडी द्वारा समझाया गया. प्रशासन द्वारामुआवजे के तौर पर 50 हजार राशि तत्काल देने की बात कही. इसके अलावा सरकार द्वारा मिलने वाली सारी योजनाओं का लाभ दिये जाने को लेकर भी समझौता हुई. तब जाकर गुस्साए लोगों ने जाम हटाया.वहीं, इकलौते बेटे की मौत से परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है.जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू एवं आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक रूल को सही किया जाए. भारी वाहनों के प्रवेश को नो इंट्री के समय बंद किया जाए. इताकि दुर्घटनाएं पर लगाम लग सके.
पाकुड़: देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस दूमधाम से मनाया जा रहा है. जिले के रानी ज्योति मयी स्टेडियम में झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झंडोत्तोलन किया. मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी. वहीं,पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. एसपी ने परेड का निरीक्षण भी किया.