

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Liveलखीसराय:बड़ी खबर लखीसराय से है जहां मानिकपुर थाना की पुलिस ने बीते18अक्टूबर को मानिकपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दो छोटे बच्चों से चांदी का चैन एवं लॉकेट छिनताई मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सलेमपुर निवासी छोटू कुमार और एक निरुद्ध बालक के रूप में पहचान की गई है. मामले में एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि मानिकपुर थाना के डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि दो छोटे बच्चे दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे थे. इसी दौरान दो लोगों के द्वारा चांदी का सीकरी और महावीर लॉकेट का छिनतई किया गया है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटे के अंदर छिंनतई की गई सीकरी और लॉकेट के साथ दो लोगों को पकड़ा है. मानिकपुर पुलिस पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है.लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट
लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदुपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (NH-80)पर अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।मृतकों की पहचान जगदीशपुर निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र राजन कुमार और बड़तल्ला निवासी रूपेश कुमार के पुत्र अश्लोक कुमार के रूप में हुई है।पीछे से पिकअप ने बाइक में मारी टक्करप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,बाइक और मालवाहक पिकअप दोनों सूर्यगढ़ा से लखीसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आदुपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद पिकअप बाइक और दोनों युवकों को घसीटते हुए सड़क के दाईं ओर जाकर रुका। इस हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने चालक को वाहन से निकालाहादसे के बाद पिकअप चालक वाहन के अंदर फंस गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने वाहन का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विधायक और बीजेपी जिलाध्यक्षहादसे की सूचना मिलने के बाद सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल और बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दोनों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।लखीसराय से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट
लखीसराय:मां के दरबार में कोई अपनी खुशियों के लिए प्रार्थना करता है, तो कोई जीवन की मुश्किलों से लड़ने की शक्ति मांगता है. आस्था का यही पवित्र भाव बिहार के लखीसराय जिले के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों "बड़ी दुर्गा मंदिर" और "बड़हिया के महारानी स्थान" में देखने को मिलता है. ये दोनों धाम केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं हैं, बल्कि यहां कदम-कदम पर चमत्कार, पीढ़ियों से चली आ रही परंपराएं और अटूट विश्वास बसता है. एक ओर बड़ी दुर्गा मंदिर अपने चमत्कारों और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल के लिए जाना जाता है, तो दूसरी ओर महारानी स्थान का सीधा संबंध जम्मू की मां वैष्णो देवी से है. दोनों मंदिरों की अपनी अलग और अद्भुत कहानी है, लेकिन दोनों को जोड़ता है मां के प्रति भक्तों का वह विश्वास, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता रहा है.बड़ी दुर्गा मंदिर, जहां आस्था, चमत्कार और सामाजिक सौहार्द का है अद्भुत संगमलखीसराय शहर के नया बाजार में स्थित श्री1008बड़ी दुर्गा स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यह स्थान चमत्कारों से भरा है. यहां की मान्यता है कि मेखन लहरी जी के स्वप्न में साक्षात मां दुर्गा आई थीं और उनसे कहा था कि पीपल के पेड़ के नीचे मेरी आराधना करो. तब से लेकर आज तक नवरात्रि में मां की प्रतिमा पूरे विधि-विधान से यहां विराजमान होती है.इस मंदिर की सबसे अनोखी बात मां की आरती से जुड़ी है. पिछले47सालों से यहां एक ही प्राचीन तांबे की थाली से मां की आरती उतारी जा रही है. मंदिर के लोगों ने जब कभी थाली बदलने का प्रयास किया, तो मां ने किसी और थाली को स्वीकार ही नहीं किया, जो अपने आप में एक बड़ा चमत्कार माना जाता है. इसके साथ ही पिछले47वर्षों से मंदिर में एक अखंड दीप भी निरंतर जल रहा है. चमत्कारों के अलावा, यह मंदिर सांप्रदायिक सौहार्द की भी जीती-जागती मिसाल है. लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुरानी इस परंपरा में दुर्गा पूजा के दौरान मुस्लिम परिवारों द्वारा शहनाई बजाने की रस्म आज भी निभाई जाती है, जो संस्कृति की एक खूबसूरत तस्वीर पेश करती है.बड़ी दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य महेंद्र मिश्रा बताते हैं,"यह बड़ी दुर्गा स्थान बहुत प्राचीन है, लगभग डेढ़-दो सौ साल पुराना यह मंदिर है. इसमें जब भी कोई भक्त आते हैं, कोई मुराद लेकर, कोई कामना लेकर, तो निश्चित रूप से वह पूरा होता है." स्थानीय निवासी अभिनव का अनुभव“बड़ी दुर्गा मंदिर हमारे लिए सिर्फ पूजा करने की जगह नहीं है. यहां मां के प्रति लोगों की श्रद्धा के साथ आपसी भाईचारे की परंपरा भी देखने को मिलती है. यही बात इस मंदिर को सबसे खास बनाती है.”महारानी स्थान, बड़हिया, वैष्णो देवी का साक्षात अंश और सांप का जहर उतारने वाला कुआंलखीसराय के बड़हिया स्थित महारानी स्थान (मां त्रिपुर बाला सुंदरी) की मान्यता किसी सिद्ध शक्तिपीठ से कम नहीं है. इस मंदिर का सीधा संबंध जम्मू की मां वैष्णो देवी से है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना खुद पंडित श्रीधर ओझा ने की थी, ये वही संन्यासी बाबा थे जिन्होंने सबसे पहले वैष्णो देवी को पहचाना था.श्रीधर बाबा मूल रूप से बड़हिया के ही निवासी थे. मान्यता है कि एक दिन जब वे गंगा स्नान कर रहे थे, तब मां वैष्णो देवी ने उन्हें अपने ज्वाला रूप में दर्शन दिए और वरदान दिया कि "वो मुझे जहां स्थापित करेंगे, मैं वहीं विराजमान हो जाऊंगी." उस समय बड़हिया घने जंगलों से घिरा हुआ था और वहां सांप-बिच्छुओं का भारी खतरा रहता था. मां के आदेश पर बाबा ने वहां एक कुएं का निर्माण करवाया. यह कुआं आज भी मंदिर परिसर में मौजूद है और कहा जाता है कि इस कुएं के पवित्र पानी से स्नान करने मात्र से जहरीले सांपों का जहर उतर जाता है और हजारों लोगों की जान बच चुकी है.स्थानीय निवासी रोहन का अनुभव“महारानी स्थान की खासियत मां बाला त्रिपुरसुंदरी के प्रति लोगों का अटूट विश्वास है. यहां आकर महसूस होता है कि मंदिर केवल दर्शन की जगह नहीं, बल्कि लोगों की आस्था, भावनाओं और पुरानी परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है.”क्यों खास हैं मां के ये दोनों धाम?एक धाम जहां अपनी 47 साल पुरानी अखंड ज्योति, आरती की थाली और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश करता है, तो दूसरा अपने चमत्कारी कुएं और वैष्णो देवी के साक्षात अंश के रूप में जाना जाता है. लखीसराय के ये दोनों मंदिर यह साबित करते हैं कि आस्था किसी तर्क की मोहताज नहीं होती. यहां सिर्फ पीढ़ियों की विरासत ही नहीं सहेजी जा रही, बल्कि हर साल लाखों लोगों की टूटती हुई उम्मीदों को एक नया सहारा मिल रहा है.
लखीसराय : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे. वहां उन्होंने सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा, महेशपुर,लोसघानी एवं घौसेठ गांव का दौरा किया. केंद्रीय मंत्री के कजरा पहुंचते ही लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया.केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लोगों से जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया. लोगों ने ललन सिंह से ट्रेन ठहराव,कजरा में बैंक शाखा,कजरा के इलाकों तक नहर पहुंचाने समेत कई मांगों को रखा. जिस पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नहर बढ़ाने को लेकर प्राक्कलन तैयार कर दी गई है. अन्य मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि विकास मेरी पहली प्राथमिकता है,जिस तरह से मैंने लखीसराय जिले के टाल और दियारा क्षेत्र में विकास की है, अब चानन और कजरा इलाकों को विकसित करने का लक्ष्य है. इस मौके पर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह भी मौजूद रहे.लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट
लखीसराय : बिहार के लखीसराय समेत कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है. इसी बीच बुधवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित बड़हिया प्रखंड के कई इलाकों का दौरा किया.सांसद ने एजनीघाट,भानपुरा,पाली,जानपुर और कोठवा समेत कई गांवों में पहुंचकर हजारों बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण घरों में पानी घुसने,फसल बर्बाद होने,पशुओं के चारे की समस्या और राहत सामग्री की कमी से सांसद को अवगत कराया.पप्पू यादव ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद भी की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित लोगों के बीच राहत और सहायता पहुंचाने की बात कही. सांसद के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे. बाढ़ पीड़ितों ने तत्काल राहत और प्रशासन से पर्याप्त व्यवस्था की मांग की.लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट
लखीसराय : स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुँचे. उन्होंने बड़हिया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित टाल क्षेत्र के पाली,एजनी, फदरपुर समेत कई गाँवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.इस मौके पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार बाढ़ जैसे आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बाढ़ पीड़ितों तक हर सुविधाएं पहुंचाई जा रही है. बाढ़ का पानी भी घट रहा है. बाढ़ के जल स्तर में कमी आने के बाद फसल क्षति का भी आकलन किया जाएगा और उन्हें फसल क्षति का भी मुआवजा दिया जाएगा.लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट -
लखीसराय : केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे. उन्होंने चानन प्रखंड के गोपालपुर गांव में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्लांट का निरीक्षण किया. करीब 80 एकड़ भूमि में बन रहे इस आधुनिक केंद्र को लेकर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शिरसत कपिल, डीएम शैलेंद्र कुमार, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल समेत संबंधित विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.केंद्रीय मंत्री ने प्लांट के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बताया गया कि सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक के जरिए बेहतर नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी. इस तकनीक से करीब 90 प्रतिशत तक बछिया पैदा होने की संभावना रहती है. इससे भविष्य में दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आमदनी में इजाफा होने की उम्मीद है. इस तकनीक के इस्तेमाल से नर पशुओं की संख्या को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी, जिससे सड़कों पर लावारिस घूमने वाले पशुओं की समस्या कम हो सकती है.लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट -
लखीसराय:सावन के तीसरी सोमवारी को हुए भगदड़ में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. जिला पुलिस -प्रशासन का पूरा कुनबा अशोक धाम पहुंचकर अंतिम एवं चौथी सोमवारी की तैयारियों का जायजा लिया.साथ ही डीएम शैलेन्द्र कुमार,एसपी प्रेरणा कुमार समेत कई अधिकारी अशोक धाम स्टेशन स्थित घटनास्थल पर चल रहे तैयारियों को देखा और संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिये,ताकि किसी भी तरह की फिर से अप्रिय घटना ना हो सके.डीएम शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार अशोक धाम स्टेशन परिसर के मैदान में हीं जीक-जैक, मजबूत बारकेटिंग, पुलिसकर्मी एवं दंडाधिकारी की भी अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की गई है. सीसीटीवी कैमरा और मेडिकल टीम,कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है. वहीं, एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि चौथी सोमवारी पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम का दावा किया है,सभी जगहों महिला पुलिसकर्मी के साथ-साथ दंडाधिकारी की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की गई है,ताकि कोई चूक नहीं हो सके.
लखीसराय : सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोकधाम मंदिर में आस्था का सैलाब अचानक मातम में बदल गया. मंदिर के दक्षिणी द्वार से अशोकधाम स्टेशन मार्ग के बीच लोगों की भीड़ बेकाबू होने के बाद मची भगदड़ में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों में 19 का इलाज सदर अस्पताल और 5 का शहर के निजी अस्पतालों में चल रहा है. मृतकों में लखीसराय, मुंगेर और पटना जिले की महिलाएं शामिल हैं.पीड़ितों के अनुसार सुबह मंदिर गेट से लेकर अशोकधाम स्टेशन के आसपास तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. इसी बीच सुबह5:42बजे अशोकधाम स्टेशन पर मोकामा-बैद्यनाथधाम मेला स्पेशल ट्रेन रुकी.ट्रेन से सैकड़ों श्रद्धालु उतरकर बोलबम का जयघोष करते हुए मंदिर की ओर बढ़ने लगे. पहले से मौजूद लोगों की भीड़ के साथ इनके जुड़ने पर दबाव काफी बढ़ गया. इसी दौरान एक जर्जर विद्युत पोल भीड़ के दबाव में गिर गया जिससे श्रद्धालुओं में करंट फैलने की अफवाह फैल गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई. भगदड़ में महिलाएं भीड़ के नीचे दब गईं. एक-एक कर 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों की टीम को अलर्ट कर घायलों का इलाज शुरू कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही डीएम शैलेंद्र कुमार प्रशासनिक टीम के साथ पहले घटनास्थल और फिर सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा घायलों के इलाज की स्थिति का जायजा लिया. मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और डीआइजी राकेश कुमार ने भी घटनास्थल एवं सदर अस्पताल पहुंचकर पूरी जानकारी ली.मृतकों की सूची1. मनमाला देवी (44), पति निरंजन कुमार, बड़हिया वार्ड12, लखीसराय2. रिंकू देवी (50), पति नीरज यादव, बऊटोला फरदा, मुंगेर3. हेमलता देवी (55), पति सुरेंद्र यादव, प्रतापपुर, हलसी, लखीसराय4. ललिता देवी (50), पति गोरेलाल यादव, प्रतापपुर, हलसी, लखीसराय5. सविता कुमारी (35), पति रणवीर यादव, प्रतापपुर, हलसी, लखीसराय6. सरोज देवी (65), पति जनार्दन सिंह, बकांवा भदौर, पटना7. सावित्री देवी (49), पति मोहन यादव, चननिया, लखीसरायलखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट
लखीसराय : बड़ी खबर लखीसराय से है जहां पुलिस ने अंतरजिला गांजा तस्कर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए तस्करों के पास से 9 किलो गांजा, बाइक एवं 6 मोबाइल बरामद किया गया है.मामले में एसीडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि मेदनीचौकी थाना की पुलिस को मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना के द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में गांजा की खरीद बिक्री की जानी है. इसी सूचना पर मैदनीचौकी पुलिस ने हुसैना गांव में छापेमारी की. इस दौरान हुसैना गांव के पंचायत भवन के समीप दो गांजा तस्करों को पकड़ा गया. तलाशी लेने के क्रम में इनके पास से एक बैग से कुल 9 किलो गांजा बरामद हुआ. तीन बाइक सवार गांजा तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे. जिन्हें पुलिस बल के द्वारा पकड़ा गया. तीनों व्यक्ति गांजा लेने के लिए आए थे. गांजे की बड़ी खेप खगड़िया से लाई जा रही थी जो कि लखीसराय के विभिन्न जगहों पर भेजा जाता. फिलहाल पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है तथा इसमें शामिल अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार सभी गांजा तस्कर की पहचान खगड़िया जिला निवासी संटू पासवान,रोशन कुमार वही लखीसराय जिला निवासी संजय कुमार,गौतम कुमार, राहुल कुमार के रूप में की गई है.लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट --
लखीसराय:नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार विशेष रूप से शामिल हुए. पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का लाइव प्रसारण किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आम लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, डीएम शैलेन्द्र कुमार ने किया.कार्यक्रम में नशे की लत के खिलाफ सौ सप्‍ताह तक चलने वाले इस अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया. माय भारत वॉलंटियर्स, यूथ क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्‍वविद्यालय, गैर-सरकारी संगठन, उद्योग संगठनों और आध्यात्मिक संगठन के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम से में शामिल हुए.इस मौके पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत नशा-उन्‍मूलन के लिए जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएगी. इनमें खेलकूद, वॉकथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान,नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच,कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक कार्यक्रम शामिल होंगे. इसका उद्देश्‍य युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है.
लखीसराय: विशाल शिवलिंग को लेकर देश-दुनिया में ख्याति प्राप्त बिहार के बाबाधाम के रूप में चर्चित अशोक धाम में श्रावणी मेले का गुरूवार को शुभारंभ किया गया. सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया.इस मौके पर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीएम शैलेन्द्र कुमार,एसपी प्रेरणा कुमार समेत अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के सचिव अमित कुमार, सदस्य डॉ.प्रवीण कुमार सिन्हा मौजूद रहे.उद्धघाटन के पूर्व कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रूद्राभिषेक कर जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों के लिए कुशल कामना किया. इस मौके पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस पावन अवसर पर बिहारवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गौरवशाली एवं समृद्ध बिहार को लेकर भोलेनाथ से प्रार्थना किया. मंत्री ने कहा कि तमाम शिव भक्त सुखी निरोग रहकर बिहार के विकास एवं शांति के लिए अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें.
लखीसराय:बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है. आषाढ़ पूर्णिमा पर पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटने से हादसा हो गया है. सिकंदरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में 10 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया.बताया जा रहा है कि मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के कई श्रद्धालु अशोकधाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जमुई जिले के महादेव सिमरिया जा रहे थे. रास्ते में सिकंदरा के पास गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टेंपू सड़क किनारे पलट गयी. घायलों में डोमन पासवान, अरविंद पासवान, विजय पासवान, शांति देवी, नागो डीलर, उषा देवी, लीला देवी, लक्ष्मी देवी, शांति देवी और उर्मिला देवी शामिल हैं। सभी मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के निवासी बताए गए हैं.
लखीसराय:बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है,जहां नीट परीक्षा धांधली मामले में ईओयू ने कार्रवाई तेज कर दी है. बताया जाता है कि ईओयू की टीम लखीसराय पहुंची है और इस मामले में मंडल कारा लखीसराय में बंद साल्वर गैंग के सदस्य,सहयोगी और बायोमैट्रिक कर्मी को रिमांड पर लेनी की तैयारी में जुटी है.ईओयू सभी तीस आरोपी को सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाकर आगे रिमांड की तैयारी में लग गई है. बता दें कि बीते 21 जून को नीट री- एग्जाम के दौरान लखीसराय पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र से 7, केआरके उच्च विद्यालय से एक और हसनपुर से एक डमी परीक्षार्थी,दो सहयोगी और 18 बायोमैट्रिक कर्मी को गिरफ्तार किया था. इस मामले में किऊल थाना में दो और केआरके मैदान में एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद इस पूरे मामले को ईओयू में ट्रांसफर किया गया था. अब ईओयू की टीम कार्रवाई तेज कर दी है और आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट --
लखीसराय:बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की जीत तय है.कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा भाजपा जिला प्रधान कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं स्मरण पक्ष के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ने की,जबकि मुख्य वक्ता के रूप में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और पूर्व मंत्री जनक राम मौजूद रहे. अपने संबोधन में दोनों नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता,अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना जीवन समर्पित किया.विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देशभक्ति,त्याग और सेवा का प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट-
लखीसराय: जिले में विश्व प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं. मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. इसी कड़ी में डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, बैरिकेडिंग और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.बैठक के बाद डीएम और एसपी ने अशोक धाम रेलवे हॉल्ट, शिवगंगा और मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.
लखीसराय : बिहार के लखीसराय में विकास योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा को लेकर जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति यानी 20 सूत्री की अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने की. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सह सांसद ललन सिंह, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह समेत जिले के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी. शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, कृषि और आवास योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मध्याह्न भोजन, साइकिल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, छात्रवृत्ति समेत विभिन्न योजनाओं की स्थिति पर चर्चा हुई. वहीं हर घर नल-जल योजना, सात निश्चय योजना और पाइप जलापूर्ति कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया गया.कार्यक्रम में सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. उन्होंने नल-जल योजना और खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रगति रिपोर्ट साझा करने की सलाह दी. बैठक में मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,पंचायत सरकार भवन निर्माण,सोलर लाइट योजना और भूमि संबंधी मामलों की भी समीक्षा हुई. अधिकारियों को लंबित दाखिल-खारिज और म्यूटेशन मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट-
लखीसराय:जिले केनया बाजार स्थित किउल नदी किनारे तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच एक यज्ञ मंडप अचानक भर भराकर गिर पड़ा जिससे मंडप के नीचे दबने से 3 मवेशी की मौत हो गई जबकि वहां मौजूद कुछ लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गये. बताया जा रहा है कि वृंदावन निवासी बिहारी यादव अपने मवेशियों को नदी किनारे चरा रहे थे. मौसम खराब होने पर वे मवेशियों को लेकर पास के यज्ञ मंडप में पहुंच गए. लेकिन कुछ ही देर बाद तेज हवाओं का दबाव इतना बढ़ गया कि पूरा मंडप धराशायी हो गया. मंडप में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली,लेकिन तीन मवेशी मलबे के नीचे दब गए. हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया गया और दबे हुए मवेशियों को बाहर निकाला गया. इस घटना के बाद पशुपालकों का रो-रो कर बुरा हाल है,जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. हादसे की जानकारी मिलने पर सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रह्लाद यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित पशुपालकों से मुलाकात की और प्रशासन से सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया. साथ ही मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर उचित मुआवजा दिलाने की बात कही.लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट---
लखीसराय : कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय का लाइफ लाइन कहे जाने वाले बाईपास आरओबी में आई दरार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि सरकार इस मामले को पूरे गंभीरता से लिया है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.आपको बता दें कि आरओबी पुल का निर्माण छह साल पूर्व लगभग 146 करोड़ की लागत से हुआ था. हाल ही में पुलों के कई हिस्सों में दरार दिखाई देने के बाद इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे. उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है.मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पुल की स्थिति को लेकर उन्होंने संबंधित मंत्री एवं विभाग के सचिव से जांच कराकर जल्द पुल की मरम्मती की मांग की है. तत्काल आम लोगों को होने वाले परेशानी को कम करने को लेकर जिला प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है. बता दें कि पटना आईआईटी की टीम के द्वारा बायपास पुल के जांच के दौरान स्पेम में कई जगह दरारें पाई गई थी. इसके बाद जिला प्रशासन ने पुल के दोनों साइड हाइट बेरिकेडिंग कर दिया था. जिसके बाद बड़ी वाहनों के परिचालन पर रोक लग गई. दो जून को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल ने भी बाईपास पुल का निरीक्षण कर जल्द मरमती का कार्य पूरा करने का दावा किया था. लेकिन बायपास पुल बंद रहने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई.लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट