चतरा : झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद कोटे से चतरा विधानसभा की प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय चतरा में अपना नामांकन पत्र दाखिल की. इस अवसर पर उनके ससुर और राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उनके साथ उपस्थित थे.

राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने चतरा से किया नामांकन

नामांकन करने से पहले राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने चतरा शहर के प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने शुभकामनाएं प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने अपने नॉमिनेशन पत्र को दाखिल किया. मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इस मौके पर रश्मि के प्रति अपने समर्थन का इजहार करते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि रश्मि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. उनकी उम्मीदवारी से लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा. "रश्मि प्रकाश की उम्मीदवारी ने चतरा विधानसभा में राजनीतिक गतिविधियों को तेज कर दिया है और उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला है. अब सभी की नजरें उनके चुनावी अभियान और आगामी परिणामों पर टिकी हुई है.

चतरा से कुमार चंदन की रिपोर्ट--