Dengue Alert : बिहार में डेंगू का क़हर, बीते 24 घंटे में फिर मिले रिकॉर्ड मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Edited By:  |
Reported By:
 Dengue havoc in Bihar  Dengue havoc in Bihar

PATNA : बिहार में डेंगू मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या ने लोगों को परेशान कर रखा है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस साल प्रदेश में अब तक डेंगू के 5,888 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें सिर्फ पटना के 2,920 लोग शामिल हैं।

बिहार में डेंगू का क़हर

प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में सबसे अधिक 234 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। इधर, सरकारी अस्पतालों में डेंगू के संभावित मरीजों की संख्या जांच के लिए पहुंच रही है। कई डेंगू मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।

आंकडों के अनुसार 14 अक्टूबर को राज्य में 130 डेंगू मरीजों की पहचान की गई थी जबकि 15 अक्टूबर को 146 डेंगू से पीड़ित लोग सामने आए थे। 18 और 19 अक्टूबर को 198 -198 मरीजों की पहचान की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से निबटने के लिए सभी जिलों को अलर्ट किया है।