
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Live
मुजफ्फरपुर: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में परीक्षा परिणामों में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद पिछले सात वर्षों के रिजल्ट की जांच होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2019 से 2026 तक स्नातक परीक्षा में पास हुए हजारों छात्रों के परिणामों की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है.कमेटी की अध्यक्षता एक सेवानिवृत्त जज करेंगे. इसमें दूसरे विश्वविद्यालयों के दो शिक्षक,विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं. कमेटी यह जांच करेगी कि कितने ऐसे छात्र हैं, जो पार्ट-वन और पार्ट-टू में फेल या अनुत्तीर्ण थे,लेकिन इसके बावजूद उन्हें पार्ट-थ्री की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला और वे अंतिम वर्ष में पास हो गए.विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा के अनुसार,जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट को परीक्षा बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा और इसकी जानकारी लोकभवन को भी दी जाएगी. कमेटी की बैठक जल्द होने की संभावना है.बताया गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों को पहले ही निर्देश दिया था कि केवल उन्हीं छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरवाया जाए, जिनका पार्ट-वन और पार्ट-टू क्लीयर है. इसके बावजूद कई कॉलेजों में नियमों के विपरीत छात्रों के फॉर्म भरवाए गए.विश्वविद्यालय स्तर पर भी रिकॉर्ड की जांच नहीं हुई और ऐसे छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए. इसके बाद उन्होंने पार्ट-थ्री की परीक्षा दे दी.अब सात वर्षों के परिणामों की जांच से यह स्पष्ट होगा कि इस तरह के कितने मामले हुए और इसमें कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय स्तर पर किसकी लापरवाही रही. मामले में जांच रिपोर्ट के बाद जिम्मेदारी तय होने और कार्रवाई की संभावना है.बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बिहार के कई जिलों में हाई अलर्ट है. नेपाल से आने वाली नारायणी नदी, जो बिहार में गंडक के नाम से जानी जाती है, उसके जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है. मुजफ्फरपुर के सरैया, पारू और साहेबगंज इलाके गंडक नदी से बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं.हालांकि नेपाल में भयावह स्थिति के बावजूद फिलहाल मुजफ्फरपुर में गंडक नदी की स्थिति सामान्य बनी हुई है. सरैया के रतनपुर डीही में बांध पर प्रशासनिक पदाधिकारी की तैनाती की गई है और स्थानीय लोग भी लगातार निगरानी कर रहे हैं.मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है. नदी का जलस्तर पहले की तुलना में करीब छह इंच नीचे गया है. हालांकि बराज से पानी छोड़े जाने को देखते हुए प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है और तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है.नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन की नजर लगातार बनी हुई है. रतनपुर डीही में बांध पर अधिकारियों की तैनाती के साथ स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है. फिलहाल नदी का जलस्तर नियंत्रण में है और किसी तरह के खतरे की स्थिति सामने नहीं आई है. बावजूद इसके बराज से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए प्रशासन किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.संवाददाता रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-
मुजफ्फरपुर:मोतीपुर थाना क्षेत्र के बथना गांव निवासी एक युवक की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान देवेंद्र साहनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि देवेंद्र कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए गुजरात के साबरमती गए थे.परिजनों के अनुसार,साबरमती रेलवे स्टेशन के पास बिजली के खंभे में फंदे से उनका शव लटका हुआ मिला.घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि, परिवार के लोगों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है.परिजनों का आरोप है कि गांव के ही ठेकेदार कुंदन और चंचल भगत देवेंद्र को मजदूरी कराने के लिए गुजरात लेकर गए थे. आरोप है कि एडवांस के पैसे को लेकर देवेंद्र पर दबाव बनाया जा रहा था. इसी विवाद में परिजनों ने दोनों पर हत्या की आशंका जताई हैदेवेंद्र का शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई. मृतक अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चों समेत परिवार को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिवार के सामने अब बच्चों के भरण-पोषण की भी बड़ी चिंता खड़ी हो गई है. परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत की असली वजह सामने लाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
मुजफ्फरपुर: बिहार केमुजफ्फरपुर में बुधवार को चलतीXUV500 कार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. घटना मुशहरी थाना क्षेत्र में नरौली चौक के पास की बताई जा रही है. कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे और सभी सुरक्षित बच गए.जानकारी के अनुसार,परिवार के लोग कार से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा. चालक को जैसे ही आग लगने का आभास हुआ,उसने तत्काल कार को सड़क किनारे रोक दिया. इसके बाद कार में सवार सभी छह लोग आनन-फानन में वाहन से बाहर निकल गए. कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया.आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखतेXUV500 धू-धूकर जलने लगी. सड़क पर मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया गया.बताया जा रहा है कि घटना में कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि,राहत की बात यह रही कि चालक की सूझबूझ और समय रहते सभी लोगों के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया. कार में सवार परिवार के सभी छह लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक तौर पर वाहन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा. पुलिस और संबंधित अधिकारियों द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है. इस हादसे ने चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाओं को लेकर एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.संजय कुमार की रिपोर्ट--
BIHAR NEWS: केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार को बड़ी सड़क परियोजना की सौगात दी है। मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते हुए सोनबरसा तक फोरलेन हाईवे निर्माण को मंजूरी मिल गई है। करीब 3,591 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से उत्तर बिहार में सड़क संपर्क व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। परियोजना के पूरा होने के बाद मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और सोनबरसा के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और तेज हो सकेगा।फोरलेन सड़क बनने से मौजूदा मार्गों पर यातायात का दबाव कम होने की संभावना है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे जिलों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क का सीधा लाभ व्यापार और परिवहन क्षेत्र को मिलने की उम्मीद है। मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होने से कृषि उत्पाद, औद्योगिक सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं को बाजार तक पहुंचाने में समय कम लग सकता है।मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी उत्तर बिहार के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जबकि सोनबरसा के रास्ते नेपाल सीमा से संपर्क भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस फोरलेन परियोजना को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण और बेहतर परिवहन सुविधा से यात्रा का समय और परिवहन लागत घटने की उम्मीद है।परियोजना के निर्माण से सड़क नेटवर्क मजबूत होने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है। नए और बेहतर सड़क मार्ग से छोटे-बड़े कारोबार, परिवहन सेवाओं तथा स्थानीय बाजारों को फायदा मिलने की संभावना है। उत्तर बिहार में लंबे समय से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की मांग रही है। ऐसे में केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुजफ्फरपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर उत्तर बिहार के देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर पर बिहार सरकार द्वारा हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की गई.पर्यटन विभाग द्वारा ये अनोखी पहल की शुरुआत की गई है. इसको लेकर मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक साहू पोखर मंदिर और बाबा गरीबनाथ मंदिर पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा हुई. इस दौरान पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता खुद बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे.इस दौरान जिले के डीएम, एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे.इस मनोरम दृश्य को देख हर कोई प्रफुल्लित हो गया और इस दृश्य को अपने कैमरे मे कैद करने लगा, इस दौरान काँवारियो और श्रद्धालुओं मे गजब का उत्साह आ गया और हर तरह हर हर महादेव और बोल बम के नारे गूंजने लगे. इससे पहले दूसरी सोमवारी ओ भी हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की गई थी.वहीं पुष्पवर्षा को लेकर पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि पर्यटन विभाग लगातार बेहतर पहल कर रहा हैं, वहीं उन्होंने सनातनियों के इरादों को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक पुष्पवर्षा की गई, बिहार के कई मंदिरों पर पुष्पवर्षा की गई हैं. वहीं उन्होंने कहा कि हम भगवान से कामना करते हैं कि महादेव हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करें ताकि हमारा देश और बिहार दोनों समृद्ध हो.मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमारकी रिपोर्ट-
मुजफ्फरपुर में मुथूट माइक्रोफिन से जुड़ा करीब 43 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी के पांच कर्मियों पर 77 ऋणियों से लोन की किस्त के रूप में वसूली गई रकम लेकर फरार होने का आरोप लगा है। मामले का खुलासा कंपनी के ऑडिट के दौरान हुआ। इसके बाद संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जानकारी के अनुसार, कंपनी की ओर से ऋणियों को दिए गए लोन की नियमित किस्त की वसूली के लिए कर्मचारी क्षेत्र में जाते थे। आरोप है कि पांच कर्मियों ने 77 ऋणियों से करीब 43 लाख रुपये की राशि वसूल की, लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया। कुछ समय बाद जब कंपनी के स्तर से रिकॉर्ड और जमा राशि का मिलान किया गया तो बड़ा अंतर सामने आया।ऑडिट में गड़बड़ी सामने आने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वे कथित तौर पर फरार हो गए। इसके बाद कंपनी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।मामले में ब्रांच मैनेजर समेत पांच कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वसूली गई रकम कहां गई और इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका है या नहीं।वहीं, पुलिस ऋणियों से भी जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी। कंपनी के रिकॉर्ड, वसूली से जुड़े दस्तावेज और कर्मचारियों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
BIHAR NEWS: मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में गुरुवार को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। चर्चित दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपित को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया जा सके।यह मामला 23 सितंबर 2018 का है, जब मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार अपने चालक रोहित कुमार के साथ जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमले में समीर कुमार और उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी थी और कानून-व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए थे।हत्याकांड की जांच के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद कई वर्षों तक मामले की सुनवाई चली। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया है।अदालत के फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वहीं, फैसले के दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस चर्चित हत्याकांड के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी थीं। अदालत के फैसले के साथ इस लंबे समय से चल रहे मुकदमे का एक महत्वपूर्ण चरण समाप्त हो गया है, हालांकि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की संभावना बनी रह सकती है।
मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना बिजली पोल संख्या111/23के पास की बताई जा रही है, जहां अपलाइन पटरी से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में युवक आ गया.घटना के बाद मौके पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही मोतीपुर थाना की पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने रेलवे लाइन के समीप सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी की और इसके बाद पटरी की ओर दौड़कर जाने लगा. इसी दौरान उक्त पटरी पर मालगाड़ी आ रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ट्रेन को आता देख युवक पटरी पर लेट गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के जीतौरा निवासी शेख कमालुद्दीन के36वर्षीय पुत्र इरफान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इरफान मोतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुरगन स्थित अपने ससुराल आया हुआ था और मंगलवार सुबह ससुराल से निकला था. कुछ देर बाद परिजनों को उसके ट्रेन से कटने की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.ग्रामीणों के अनुसार, इरफान मानसिक बीमारी से पीड़ित था और पिछले कई वर्षों से उसका इलाज चल रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--
मुजफ्फरपुर:सासाराम के सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार चौधरीके मुजफ्फरपुर स्थित ठिकाने पर भी EOU की टीम छेपेमारी कर रही. EOU की टीममुजफ्फरपुर स्थित उनके ससुराल में भी छापेमारी करने पहुंची. आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की जा रही है.सासाराम में पदास्थापित सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी के अलग-अलग ठिकानों पर EOU की रेड चल रही हैं. सासाराम, डेहरी ऑन सोन, बांका, मुजफ्फरपुर सहित कुल 6 ठिकानों पर EOU की अलग-अलग टीम रेड कर रही है. मुजफ्फरपुर के नयाटोला स्थित अभियंता अरविन्द चौधरी के ससुराल में भी टीम सुबह से यहां पहुंची हैं.बताया जा रहा हैं कि मुजफ्फरपुर के नयाटोला माईस्थान के नजदीक अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी का ससुराल हैं. जहां सुबह से ही EOU की टीम पहुंची हुई है. सिंचाई विभाग के अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी पर करीब 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा अवैध राशि को लेकर मामला दर्ज किया गया था,जिसके बाद टीम इनके अलग-अलग ठिकानों पर रेड कर रही हैं.
मुजफ्फरपुर: जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार,साहेबगंज विधायक राजू सिंह राजू को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उनके समर्थक फुलवरिया चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मना रहे थे.बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर हो रही आतिशबाजी को रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन पर हमला कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए. मामले में पुलिस ने 6 नामजद एवं 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.मामले को लेकरSDPOसरैया अभिजीत कौर ने बताया कि गश्ती के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया तथा महिला पुलिस कर्मी से छेड़खानी की गईं. इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--
दिल्ली हाईकोर्ट ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी न्यायिक राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने एक मामले में सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत दे दी। इसके साथ ही अदालत ने निचली अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले और सजा के प्रभाव पर भी रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद राजू सिंह को बड़ी कानूनी राहत मिली है।हाईकोर्ट के इस फैसले की जानकारी सामने आते ही उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने इसे न्यायपालिका पर विश्वास की जीत बताते हुए फैसले का स्वागत किया। हालांकि, अदालत ने मामले का अंतिम निस्तारण नहीं किया है और आगे की सुनवाई नियमानुसार जारी रहेगी।राजू कुमार सिंह के खिलाफ चल रहे मामले में निचली अदालत ने पहले फैसला सुनाया था, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें अंतरिम राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली और निचली अदालत के फैसले को फिलहाल निलंबित कर दिया।कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, हाईकोर्ट का यह आदेश अंतिम फैसला नहीं है, बल्कि अपील पर सुनवाई पूरी होने तक की अंतरिम राहत है। अब इस मामले की आगे की सुनवाई हाईकोर्ट में होगी, जहां सभी पक्षों की दलीलों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों की नजर अब इस मामले की आगामी सुनवाई और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले पर बनी हुई है।
मुजफ्फरपुर:जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में हुए प्रभाकर कुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम कुमार और डब्लू कुमार के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि 30 मार्च को अहियापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने प्रभाकर कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी. मृतक की पत्नी के आवेदन पर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के अनुश्रवण एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त उदय पटेल और तुलसी राय को 31 मार्च को ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.इसके बाद पुलिस टीम द्वारा अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में सूचना के आधार पर पुलिस ने सत्यम कुमार और डब्लू कुमार को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में जमीन, पैसों के लेनदेन और एग्रीमेंट को लेकर हुए आपसी विवाद में सुपारी लेकर हत्या करने की बात स्वीकार की है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है.
मुजफ्फरपुर:बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर में बाया नदी पर बने रेलवे पुल के पास नदी में नहाने के दौरान 3 किशोर की डूबने से मौत हो गई. वहीं एक ने किसी तरह नदी से बाहर निकलने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिसमौके पर पहुंची और तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में ले लिया और दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं एक शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.मृतकों की पहचान प्रतापपट्टी परसौनी निवासी मनोज साह के पुत्र साहिल (12),गुड्डू साह के पुत्र अमृत (12)और मो. ऐनुल के पुत्र मो. रेहान उर्फ छोटू (14)के रूप में हुई है. वहीं,मो. मुन्ना का पुत्र मो. गुड्डू (13)किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आया,जिससे उसकी जान बच गई.मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-
मुजफ्फरपुर : फुटवियर और चमड़ा उद्योग के क्षेत्र में बिहार राष्ट्रीय फलक पर एक नया केंद्र बनकर उभरने जा रहा है. राज्य सरकार की पहल पर बियाडा द्वारा मुजफ्फरपुर के मोतिपुर स्थित महुअल में करीब 62.17 एकड़ भूमि में इस उद्योग को विकसित किया जा रहा है. ताकि आने वाले दिनों में चमड़े के उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाज़ारों में एक नई पहचान मिल सके. विदित हो बिहार सरकार ने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे कि यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े. राज्य सरकार के आदेश पर औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा 140 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर के मोतिपुर स्थित महुअल में करीब 62.17 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक लेदर फुटवियर एवं एक्सेसरीज़ पार्क विकसित किया जा रहा है. बताया जाता है कि अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) और ट्रेनिंग सेंटर से लैस यह पार्क प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हज़ारों नए रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार लेदर क्लस्टर के 24 शेड में उत्पादन कार्य चल रहा है. यहां लगभग एक हजार से अधिक जीविका दीदियों को रोजगार मिला है. इसी प्रकार महिला उद्यमी योजना के तहत भविष्य में लेदर क्लस्टर के और विस्तार करने की तैयारी की जा रही है. राज्य सरकार की यह पहल न केवल नए रोजगार के अवसर सृजित करेगी, बल्कि "मेड इन बिहार" चमड़े के उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाज़ारों में एक नई पहचान भी दिलाएगी.
मुजफ्फरपुर: जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव में पारिवारिक विवाद के बाद नवविवाहित दंपति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरे से बरामद किए गए है. घटना की सूचना मिलने के बाद मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं,एसएफएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए.तीन महीने पहले हुई थी शादीमृतकों की पहचान नरियार निवासी अनिल सहनी की 18 वर्षीय बेटी अंजलि कुमारी और शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरसेर गांव निवासी विद्यनंद सहनी के 21 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है. दोनों की शादी महज तीन माह पहले हुई थी.किसी बात को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवादजानकारी के अनुसार,शादी के बाद अंजलि पहली बार हाल ही में अपने मायके आई थी. शनिवार को उसका पति विजय भी ससुराल पहुंचा था. बताया जा रहा है कि रविवार की शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गाली-गलौज भी हुई थी. इसके बाद अंजलि ने घर में बांस के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पत्नी की मौत के बाद विजय ने पहले कथित तौर पर जहर खाया और फिर फांसी लगाकर जान दे दी.घटना के बाद परिजन मौके से फरारघटना के वक्त घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. घटना के बाद परिजन मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. एसएफएल टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए.ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की आशंकाहालांकि,मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है.उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों की हत्या की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोनों के फांसी लगाने की बात सामने आ रही है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही.
मुजफ्फरपुर: जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ में बुडको द्वारा नाला निर्माण को लेकर जेसीबी से हो रही खुदाई के दौरान गैस पाइप लाइन फटने से हादसा हो गया. जोरदार आवाज के साथ गैस का रिसाव होने लगा,जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं,गैस रिसाव से कुछ ही दूरी पर स्थित स्कूल के कैम्पस में मौजूद करीब आधा दर्जन छात्राएं बेहोश हो गई. घायल छात्राओं को आनन फानन में मुशहरी PHC में भर्ती कराया गया. वहां से सभी को SKMCH में शिफ्ट कर दिया गया.बेहोश छात्राओं की पहचान विश्राम सिंह प्लस-2 विद्यालय 10 वीं की छात्रा दीपा,नाहिदा,अमृता,राशि और 11 वीं की छात्रा विशाखा के रूप में हुई है. मौके पर IOCL के अधिकारी के साथ स्थानीय थाना की टीम पहुंची. वहीं,आनन फानन में अग्निशमन की कई गाड़ियां भी पहुंची.घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जेसीबी से काम चल रहा था, तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया, पल भर में मौके पर धुआं जैसे अंधेरा छाने लगा. लोग इधर-उधर भागने लगे. वहीं, बगल में विश्राम सिंह प्लस-2 स्कूल में कैंपस में मौजूद 5 छात्राएं बेहोश हो गई.वहीं,स्थिति को देखते हुएबगल के एक मीडिल स्कूल में तत्काल छुट्टी कर दिया गया. बेहोश छात्राओं को मुशहरी PHC भेजा गया. वहां से SKMCH में भर्ती कराया गया.
मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर बिहार केमुजफ्फरपुर से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने पंचायत रोजगार सेवक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.बता दें कि निगरानी टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाया और पंचायत रोजगार सेवक को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है. निगरानी विभाग की टीम आरोपी को साथ लेकर वहां से रवाना हो गये. भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू है. शिकायतकर्ता की सूचना पर पूरी कार्रवाई हुई है. निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया.संजय कुमार की रिपोर्ट--
मुजफ्फरपुर:जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक का शव बाइक पर बैठी अवस्था में मिला है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. पुलिस एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच में जुट गई है.मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित कोलूहा पैगम्बरपुर चौर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोतीपुर निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर शहर में किराये के मकान में रहकर काम करता था.स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को बाइक पर बैठाकर वहां छोड़ दिया. लोगों की नजर पड़ने के बाद इसकी सूचना तत्काल अहियापुर थाना पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया,जिसने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए.एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि युवक के सिर में गोली लगी है. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मृतक का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. वहीं, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है.