
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Liveऔरंगाबाद : बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से जहां जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के मछली मार्केट के पास एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ज्वेलर्स मालिक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.बताया जा रहा है कचहरी रोड निवासी जितेंद्र गुप्ता के30वर्षीय पुत्र विकास कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में सोनी अलंकार ज्वेलर्स के मालिक के घर से बरामद हुआ है. पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. गिरफ्तार आरोपियों में इंजीनियर प्रिंस कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, निखिल कुमार वर्मा, दिलीप वर्मा और निखिल कुमार के नाम बताए जा रहे हैं.पुलिस के मुताबिक, विकास कुमार कथित तौर पर एक-दो दिन पहले भी देर रात आरोपियों के घर में घुस गया था. उस समय सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की थी. मंगलवार की रात वह दोबारा घर में घुसा, जिसके बाद आरोपियों द्वारा उसकी पिटाई किए जाने की बात सामने आई है. गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई.फिलहाल पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटना की परिस्थितियों को लेकर हर पहलू की जांच कर रही है.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट-
औरंगाबाद : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां निगरानी विभाग ने वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी कांति कुमारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. टीम ने यह कार्रवाई सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित उनके कार्यालय से की. कार्रवाई पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने की.बताया जा रहा है कि यह मामला टंडवा थाना क्षेत्र के सिकरिया मनिहारी गांव की रहने वाली पूनम देवी से जुड़ा है. पूनम देवी का जमीन से होकर नाली बहाने को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को खत्म कराने और मामले में मदद करने के एवज में कांति कुमारी पर 15 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है.शिकायत के बाद शुरू हुई निगरानीरिश्वत की मांग से परेशान पूनम देवी ने इसकी शिकायत पटना निगरानी विभाग से की थी. शिकायत मिलने के बाद विभाग ने पहले आरोपों का सत्यापन कराया. सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना तैयार की.इसके बाद सोमवार को पूनम देवी को 10 हजार रुपये लेकर वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी के कार्यालय पहुंचने को कहा गया. जैसे ही कथित तौर पर रिश्वत की रकम कांति कुमारी को दी गई, निगरानी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया.मौके से बरामद किए गए रुपयेकार्रवाई के दौरान निगरानी टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली. इसके बाद टीम कांति कुमारी को अपने साथ ले गई. उनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद समाहरणालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच भी कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही.बताया गया कि पूरी कार्रवाई निगरानी डीएसपी ऋषिता स्नेह के नेतृत्व में की गई. विभाग की टीम ने मामले से जुड़े साक्ष्यों और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट--
औरंगाबाद:जिले में करमा पूजा का उत्साह उस वक्त मातम में बदल गया,जब पूजा सामग्री के विसर्जन और स्नान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पोखर में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई. पहली घटना सिंघना गांव की है,जहां चार सहेलियां पोखर में डूब गई. ग्रामीणों ने तीन युवतियों को बचा लिया,लेकिन 17 वर्षीय आकांक्षा कुमारी की जान चली गई. वहीं,दूसरी घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की है,जहां करमा पूजा के बाद पोखर में स्नान करने गई 13 वर्षीय सारधा कुमारी की डूबने से मौत हो गई.पहली घटना अंबा थाना क्षेत्र के सिंघना गांव की है। गांव निवासी दीपक सिंह की 17 वर्षीय बेटी आकांक्षा कुमारी अपनी तीन सहेलियों पायल कुमारी, छाया कुमारी और पुष्पांजलि कुमारी के साथ करमा पूजा के अवशेष विसर्जित करने पोखर पर गई थी. इसी दौरान आकांक्षा गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. सहेली को डूबता देख तीनों युवतियों ने भी पोखर में छलांग लगा दी.शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीन युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,लेकिन आकांक्षा गहरे पानी में समा गई. करीब दो घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया.तीनों बचाई गई युवतियों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक के बाद सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.आकांक्षा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.बताया जा रहा है कि उसकी शादी भी तय हो चुकी थी. परिजनों के मुताबिक करीब एक साल बाद उसकी डोली उठनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी अर्थी उठ गई. छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर अंबा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की.वहीं दूसरी घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की है। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे 13 वर्षीय सारधा कुमारी करमा पूजा के बाद सूर्य मंदिर के समीप पोखर में स्नान करने गई थी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
औरंगाबाद:जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़खानी की घटना के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर की मुख्य सड़कों से गुजरते हुए जमकर नारेबाजी की और बिहार सरकार के खिलाफ विरोध जताया. प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता रमेश चौक पहुंचे,जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया.कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. कार्यकर्ताओं ने जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और मामले में सरकार की भूमिका को लेकर विरोध जताया.कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की प्रमुख सड़कों से जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.इसके बाद प्रदर्शनकारी शहर के रमेश चौक पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
औरंगाबाद : बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां बारुण थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर सीरिसा के पास पर्यटकों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में बस सवार 12 पर्यटकों समेत 13 लोग घायल हो गए. गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है.बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सोनामुखी के रहने वाले हैं. सभी कोलकाता से आगरा घूमने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान सीरीसा के पास अचानक चालक को झपकी आ गई जिससे उसका बस पर से नियंत्रण हटते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. बस के पलटते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया और तत्काल पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही बारुण थाना की पुलिस और डायल-112की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा.हादसे में रीता सूतोधर, दिलीप बुंडू, हीरा बुंडू, शेफाली भुई, झाना बाबरी, नेमाई शिष्ट, रौतन मंडल, सोनामुखी, मालवती घोष, महाबली उरांव, चांद सूतोधर, मुराली कारक और बस खलासी शेख अशरफ घायल हुए हैं. घायलों में अधिकांश यात्री उम्रदराज बताए जा रहे हैं.दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-19पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद : बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां बारुण के केशव हाईस्कूल में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी टीम ने फिजिकल टीचर शशि भूषण यादव को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. शिक्षक पर मैट्रिक सर्टिफिकेट देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है.बताया जा रहा है कि मखरा गांव निवासी संतोष कुमार ने 6 अगस्त को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से शिक्षक द्वारा 10 हजार रुपये घूस मांगे जाने की शिकायत की थी. शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई की. डीएसपी ऋषिता स्नेह के नेतृत्व में निगरानी टीम ने शिक्षक को दबोचा. गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने शिक्षक को अपने साथ ले गई. फिलहाल आरोपी शिक्षक से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट-
बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया। समस्तीपुर की एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 250 किलोमीटर दूर अंबा पहुंच गई। प्रेमी बिहार पुलिस में सिपाही है और उसकी ड्यूटी उत्पाद विभाग के एरका चेक पोस्ट पर लगी थी।युवती का आरोप था कि सिपाही ने करीब चार साल तक प्रेम संबंध में रहने और शादी का वादा करने के बाद अब विवाह से इनकार कर दिया। युवती को यह भी जानकारी मिली थी कि प्रेमी की शादी कहीं और तय हो रही है। इसके बाद वह अपने घरवालों को बताए बिना सीधे अंबा पहुंच गई।एरका चेक पोस्ट पर दोनों के बीच शादी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। हंगामा बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम दोनों को थाने ले गई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और इसी दौरान उनकी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई थी।युवती के मुताबिक, करीब तीन वर्ष पहले युवक का बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयन हुआ। नौकरी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। बाद में युवती के परिवार ने उसकी शादी के लिए रिश्ता देखना शुरू किया, जिसके बाद उसने प्रेमी से शादी करने की बात कही।मामला थाने पहुंचने के बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों बालिग थे और दोनों की सहमति से विवाह कराने पर सहमति बनी। इसके बाद अंबा के सतबहिनी मंदिर में परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई गई। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि विवाह दोनों की सहमति और परिजनों की मौजूदगी में कराया गया।
औरंगाबाद:पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए कथित हमले के विरोध में समर्थकों का गुस्सा आज सड़कों पर फूट पड़ा. शहर में विरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने रमेश चौक पर पुतला दहन कर घटना की कड़ी निंदा की.औरंगाबाद के गांधी मैदान से शुरू हुआ विरोध मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए रमेश चौक पहुंचा. इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और सांसद की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए. प्रदर्शन के अंत में केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया गया.प्रदर्शन में शामिल देव प्रखंड के दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने कहा कि एक सांसद पर खुलेआम हमला होना लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं हो पा रही है. विजेंद्र यादव ने कहा कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं.
औरंगाबाद: किशोरों को सजा देने के बजाय उन्हें सही राह दिखाने वाले बाल सुधार गृह में किशोरों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का सेवन करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह वीडियो औरंगाबाद जिले के बाल सुधार गृह(सुरक्षित स्थान) की है. बाल सुधार गृह के अंदर जहां किशोर रहते हैं वहां खुलेआम टीवी चालू कर डांस करने और गांजा का धुआं उड़ाते वीडियो सामने आई है. किशोर सुधार की दीवार के अंदर नशे के धुआँ के साथ मस्ती करने का वीडियो सामने आने के बाद बाल सुधार गृह के अधिकारियों की निगरानी पर सवाल खड़ा करता है.किशोर के हाथों तक मादक पदार्थ गांजा पहुंचा कैसे,किसने सुधारने के बजाय बिगाड़ने का मादक सामग्री पहुंचाई, इस तरह के कई सवाल खड़ा करता है.वायरल वीडियो के बाद मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि जो वीडियो मिला है उसका सत्यापन करने के लिए औरंगाबाद एसपी को कमिटी के द्वारा बताया गया है. अगर ऐसी कोई भी संगति पाई जाएगी तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और ऐसा नहीं हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट--
औरंगाबाद: बड़ी खबर औरंगाबाद से है जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही को लेकर भी सवाल उठे. औरंगाबाद के सांसद अस्पताल पहुंचे और समय पर उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन को फोन पर फटकार लगाई.बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कामा बिगहा पुल के समीप शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिर.जानकारी के अनुसार,शाहपुर अखाड़ा के समीप रहने वाले तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए निकले थे. इसी दौरान कामा बिगहा पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद पड़रिया गांव निवासी रामजनम यादव के पुत्र अभय कुमार तथा शाहपुर अखाड़ा निवासी लकी कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,गया रेफर कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.इधर,हादसे की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद के सांसद सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान सांसद ने आरोप लगाया कि यदि घायलों का समय पर और बेहतर इलाज होता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी. अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने सिविल सर्जन को फोन कर इलाज में कथित लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए.इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है,जबकि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद : जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीपीआरओ का बोर्ड और "बिहार सरकार" लिखी स्कॉर्पियो से शराब बरामद की गई है. पुलिस ने वाहन जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चालक समेत दो आरोपी फरार हो गए. अब सरकारी पदनाम और बोर्ड के दुरुपयोग की भी जांच शुरू कर दी गई है.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीपीआरओ (प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी) बारुण का बोर्ड लगी एक स्कॉर्पियो से शराब बरामद की है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मौके से जोकहरी गांव निवासी सूरजभान पासवान को गिरफ्तार किया है. वहीं चालक भावेश चौबे समेत दो लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए.मामले में जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि "बिहार सरकार" लिखी एक स्कॉर्पियो में शराब और शराब के सेवन से जुड़े लोग सवार हैं. सूचना के आधार पर जगदीशपुर गांव के पास घेराबंदी की गई. पुलिस को देखते ही वाहन सवार भागने लगे,लेकिन एक आरोपी को पकड़ लिया गया.वाहन की तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 500 एमएल का एक बीयर कैन बरामद हुआ. इसके बाद शराब और वाहन को जब्त कर थाना लाया गया. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि स्कॉर्पियो भावेश चौबे चला रहा था और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था,जो मौके से फरार हो गया.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी,फरार चालक और स्कॉर्पियो के मालिक के खिलाफ बिहार राज्य संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट-
औरंगाबाद:बड़ी खबर औरंगाबाद से है जहां पौथू थाना क्षेत्र में कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया. हादसे में दोनों छात्राओं की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.बताया जा रहा है कि जिले के पौथू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक छात्राओं की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के नरौला गांव निवासी मोहम्मद रियाजुद्दीन की 15 वर्षीय पुत्री अफसरी और रुस्तम अली की 15 वर्षीय पुत्री आशिया के रूप में हुई है. दोनों छात्राएं कोचिंग से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई,जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर जा रही दोनों छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरी ने सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया.हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया. घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ओबरा–पौथू मुख्य मार्ग पर भतारी मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी,पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की.सड़क जाम के कारण ओबरा–पौथू मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट--
औरंगाबाद : बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां रफीगंज प्रखंड कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव में पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी 2 मासूम बेटियों के साथ पानी से भरे गड्ढे में कूदकर आत्महत्या की . घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई.ग्रामीणों के मुताबिक मृतक महिला का पति शराबी है और अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था. उसकी इस हरकत से थक हारकर सोनिया ने गांव के बाहर पानी से भरे गड्ढे में अपने दो बच्चों को फेंककर खुद भी कूद गई. ग्रामीणों ने सुबह तीनों का शव गड्ढे में पड़ा देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर घटना के बाद उसका पति फरार हो गया. मृतकों की पहचान टुन्नू रवानी की 30 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी तथा उसकी 4 वर्षीय बेटी रानी कुमारी और 3 वर्षीय बेटी सुहानी कुमारी के रूप में की गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट--
औरंगाबाद : कांग्रेस पार्टी ने औरंगाबाद में शनिवार को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. दानी बिगहा स्थित स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क में आयोजित इस धरने में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा.जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और युवाओं, किसानों तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने केंद्र की एनडीए सरकार और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि ने जनता की कमर तोड़ दी है. उन्होंने आरोप लगाया किNEET पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. वहीं बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं में निराशा का माहौल है. उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देने में विफल साबित हुई है और जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है.धरना में शामिल नेताओं ने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो, महंगाई पर नियंत्रण किया जाए, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाए. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट
गोपालगंज: बड़ी खबर गोपालगंज से हैजहां चर्चित कृष्णा सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ- कुसौधी मुख्य मार्ग पर विगत 23 मार्च को हुई कृष्णा सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है. इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम, यानी SIT का गठन किया गया था. SIT टीम ने इस मामले की गहन जांच करते हुए CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय स्रोतों का सहारा लिया. लगातार जांच और विश्लेषण के बाद जो तथ्य सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि कृष्णा सिंह की हत्या एक सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत की गई थी. इस साजिश के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की सुपारी तय की गई थी.साजिशकर्ताओं ने आपस में संपर्क स्थापित कर शूटरों की व्यवस्था की और घटना से पहले इलाके की रेकी भी की गई थी. इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को पकड़ा है. गिरफ्तार अभियुक्तों में शमशाद अली, सुनील सिंह, मुकेश कुमार शर्मा जो कि इस वारदात का मुख्य शूटर बताया जा रहा है, जयप्रकाश राम और अजीत कुमार गुप्ता शामिल हैं.पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल बरामद किए हैं. इसके साथ ही तकनीकी जांच के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की भी पहचान की गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है. फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस पूरे आपराधिक गिरोह का पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया जाएगा. तो गोपालगंज हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी सामने आई है, लेकिन अभी भी कई अहम कड़ियां जुड़नी बाकी हैं. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट--
औरंगाबाद: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से हैजहां भीषण सड़क हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए. तेज रफ्तार हाइवा और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर होने से हादसा हो गया. हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए.बताया जा रहा है कि जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुही मोड़ के पास अंबा-नबीनगर रोड पर तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से आ रही यात्री बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे,जो औरंगाबाद से अंबा होते हुए नबीनगर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सुही मोड़ के पास यह हादसा हुआ.इस हादसे में करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों में अंकोड़ा गांव निवासी प्रमोद साव (80),अंजली कुमारी (20),बेबी कुमारी (18),अंशु कुमारी,सौरभ कुमार (40),मंजू देवी (40),निक्की देवी समेत कई अन्य लोग शामिल हैं.इसके अलावा प्रिंस कुमार (18),नेहा कुमारी (18),शंकर पासवान (45),राजू कुमार (19),हिना परवीन (18) भी घायल बताए जा रहे हैं. अन्य घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है.हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत कुटुंबा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज जारी है.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट—
औरंगाबाद : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां रामनवमी पर्व के बीच जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पारिवारिक विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. वहीं 1 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है और गांव में मातम का माहौल है.प्राप्त जानकारी के अनुसारआपसी विवाद के कारण इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया. परिवार के 3 व्यक्तियों की हत्या कर दी गई. मृतकों में परिवार के पुरुष,महिला और बच्चों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. हमले में 1 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है जिसे पटना के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना इतनी भयावह है कि जिसने भी देखा,उसकी रूह कांप उठी.घटना की सूचना मिलते ही हसपुरा थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच तेज कर दी गई है.प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.औरंगाबाद से मंटू कुमार की रिपोर्ट--
औरंगाबाद : बड़ी खबर औरंगाबाद से है जहां चैती छठ के लिए देव जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार करीब 25 लोग घायल हो गए, जबकि एंबुलेंस में सवार 5 लोग भी जख्मी बताए जा रहे हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार ओबरा प्रखंड के सरसौली गांव से एक ही परिवार के लगभग 25 लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर सूर्य नगरी देव में चैती छठ पूजा करने जा रहे थे. इसी दौरान शहर के फार्म के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे ट्रैक्टर पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया. चिकित्सकों ने तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है,जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है.घायलों में अनीता देवी,सतीश कुमार,विकास कुमार,अभिषेक कुमार,बोधी प्रिया,अवधेश कुमार,फटनराम,मुन्ना ठाकुर,सत्येंद्र राम,सदन कुमार,दीपक कुमार,संदीप कुमार,अलकारिया देवी,खुशी कुमारी,धनकेश कुमार,पवन कुमार,पसुरेश राम समेत अन्य शामिल हैं.परिजनों ने बताया कि जिस एंबुलेंस से टक्कर हुई,उसमें एक शव को झारखंड के कोडरमा ले जाया जा रहा था. हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया,जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है.वहीं,सदर अस्पताल में इलाज को लेकर भी घायलों और उनके परिजनों ने नाराजगी जताई है. समुचित इलाज नहीं मिलने के आरोप लगाते हुए कुछ लोग डीएम आवास का घेराव करने की तैयारी में थे.इधर,घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पलटे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना ले गई है. फरार एंबुलेंस चालक की तलाश जारी है.औरंगाबाद से मंटू कुमार की रिपोर्ट--
औरंगाबाद:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने शुक्रवार को औरंगाबाद के बारुण प्रखंड क्षेत्र क़े मुंशी बिगहा में आयोजित समृद्धि यात्रा में जिले को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने 678 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. समृद्धि यात्रा के तहत शुक्रवार को औरंगाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लोगों ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान बारुण प्रखंड के कार्यक्रम स्थल पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कुल 678 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया,जिसमें सड़क निर्माण,पेयजल,स्वास्थ्य,शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के हर जिले का संतुलित विकास करना है और औरंगाबाद को विकास की मुख्यधारा में आगे लाना है.औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट—