NAWADA : नवादा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निर्दयी मां ने दुनिया में आते ही नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया। नवादा में एक मां की ममता इतनी निर्दयी हो गई कि आप कल्पना नहीं कर सकते।
नवादा में ममता शर्मसार
नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोरहा गांव के पास झाड़ियों से नवजात का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्चे ने मंगलवार सुबह ही जन्म लिया होगा। किसी ने बच्चे के जन्म लेते ही उसे झाड़ियों में फेंक दिया।

इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में छानबीन भी की लेकिन किसी ने भी नवजात को फेंकते हुए देखने की बात स्वीकार नहीं की है। ऐसा किसने किया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ऐसा करने वाले की तलाश में जुट गई है।

