
मंगलवार, 22 सितंबर 2026
Live
शेखपुरा:रविवार कोशेखपुरा पहुंचने पर पंचायती राज मंत्री एवं रालोमो नेता दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है. इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा है आने वाले समय में राज्य की पंचायती राज व्यवस्था को और सशक्त किया जाएगा.इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है.शेखपुरा जिला के दो दिवसीय दौरे और समीक्षा कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि पंचायत सरकार भवनों में पंचायत स्तर की सभी सरकारी सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को पंचायत में सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध हो सके. इसके लिए कर्मियों की तैनाती के लिए संबंधित एजेंसियों को बहाली की अधियाचना भेजी जा रही है.सरकार ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर करने का प्रयास कर रही है. पंचायती राज मंत्री ने पंचायत विकास दिवस की परिकल्पना की सराहना करते हुए कहा कि हर महीने ग्राम पंचायतों में ऐसे आयोजन होंगे,जिसमें पंचायत के लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत में ही किया जाएगा.पंचायती राज मंत्रीने कहा कि यह प्रयास ग्राम पंचायतों की जड़ों को मजबूत करने का कम करेगा. उन्होंने आम ग्रामीणों से पंचायतों में चल रही योजनाओं पर नजर रखने और उसकी निगरानी करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जिला परिषदों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है और बेकार पड़ी जिला परिषद की भूमि का व्यावसायिक उपयोग कर के जिला परिषद की आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है.
शेखपुरा : चेन्नई में जिले के पथलाफार गाँव के तीन लोगों की सामूहिक हत्या का एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. घटना में पति-पत्नी और 2 साल के मासूम की भी दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद शव को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था. मामले में चेन्नई पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है.चेन्नई पुलिस के अनुसार अडयार नदी ( मध्य कैलाश के पास से) 2 साल के मासूम का शव भी बरामद कर लिया गया है. जबकि पत्नी के लाश की तलाश अब भी जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चेन्नई पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया है. शुरुआती पूछताछ और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला यौन शोषण और आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोपियों ने कथित तौर पर गौरव और उसके परिवार को रास्ते से हटाने के लिए यह कदम उठाया. दरअसल यह मामला तब प्रकाश में आया जब चेन्नई के अड्डयार इलाके में एक लावारिस बोरी से दुर्गंध आने लगी. पुलिस ने जब उसे खोला तो उसमें एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक युवक की पहचान शेखपुरा जिले के पथलाफार गाँव निवासी सुलेंद्र यादव के 24 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है.मीडिया रिपोर्ट्स और चेन्नई पुलिस के अनुसार पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाल और संदिग्ध को हिरासत में लिया तो कहानी और भी भयानक निकला. इस सामूहिक हत्या में पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने सिर्फ गौरव का ही नहीं बल्कि उसकी पत्नी और 2 साल के बच्चे बीरबन कुमार की भी हत्या कर दी है. पुलिस अब युवक के पत्नी मुनीता कुमारी के शव की तलाश कर रही है. प्रारंभिक जांच में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने की बात चेन्नई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कही जा रही है. वहीं घटना की जानकारी जब पथलाफार गाँव निवासी गौरव के पिता सुलेन्द्र यादव को चेन्नई पुलिस के द्वारा मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी चेन्नई में ही रह रहे अपने बड़े पुत्र सौरव को दिया. सौरव ने अपने भाई के शव का शिनाख्त किया है. इधर मृतक के पिता और भाई सतनू कुमार के अनुसार घरेलू विवाद के कारण गौरव पथलाफार नहीं आ रहा था और अपने ससुराल में ही रह रहा था. गौरव 15 जनवरी को पहली वार अपने पत्नी और बच्चे को लेकर चेन्नई गया था और वहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था. सुलेन्द्र यादव के अनुसार नालंदा जिले के सुखानंद पुर में उसका ससुराल था इधर मृतक के पिता के अनुसार सुखानंद पुर के बगल का गाँव बहुआरा निवासी सुलेन्द्र यादव के द्वारा उसे पेरमपुर रेलवे स्टेशन पर देखा गया था. इधर घटना के संबंध में चेन्नई पुलिस ने किसे गिरफ्तार किया है उसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है. इधर सुखानंद पुर गांव निवासी लापता मोनिका की मां रीता देवी ने बताया कि उसे फोन के माध्यम से जानकारी मिली है कि उसके दामाद की हत्या कर दी गई है. बहराहाल मृतक के परिजनों ने शेखपुरा टाउन थाना में भी लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है.शेखपुरा से धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट-
शेखपुरा : जिला 20 सूत्री समन्वय समिति की बैठक शनिवार को हुई. बैठक में जिले के एक हिस्से में बाढ़ तथा कई क्षेत्रों में पेयजल का मुद्दा हावी रहा. राज्य के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शेखपुरा के विधायक विजय सम्राट तथा समिति के अन्य सदस्यों के साथ जिलाधिकारी आरिफ अहसान व अन्य विभागों के पदाधिकारी भी शामिल हुए.इस बैठक से कई महत्वपूर्ण सदस्य अनुपस्थित रहे. फोन पर जानकारी लेने पर ऐसे कई सदस्यों ने बताया कि अल्प समय में सूचना के कारण वे बैठक में शामिल नहीं हो पाए. इधर बैठक की समाप्ति पर मंत्री राजु कुमार सिंह ने बताया जिला में 20 सूत्री के सभी अवयवों पर बढ़िया काम हो रहा है. बैठक में पेयजल की समस्या को लेकर कई सदस्यों ने मामला उठाया. इसको लेकर जिलाधिकारी को पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता के साथ अलग से विशेष बैठक करके गांव-टोलों में पेयजल की समस्या को चिह्नित करके उसे दूर करने का निर्देश दिया गया है. इधर बैठक में कई सदस्यों ने जिला के घाटकुसुंभा प्रखंड में बाढ़ की समस्या पर सरकार की दोहरी नीति का मुद्दा उठाया.जिला 20 सूत्री के सदस्य रालोमो के जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल ने बताया एक ही नदी के पानी से आई आपदा में सरकार घाटकुसुंभा को जलजमाव वाला क्षेत्र बताकर बाढ़ राहत से लोगों को वंचित रखा जाता है तथा नदी से उस पार लखीसराय जिला के क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित बताकर वहां राहत सामग्री के साथ रुपए भी बांटे जाते हैं. इस मुद्दे पर मंत्री ने अपनी तरफ से कोई ठोस पहल करने के बजाय जिलाधिकारी को इसे देखने का निर्देश दिया.शेखपुरा से धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट--
शेखपुरा : बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा से है जहां शेखपुरा थाना क्षेत्र के कारे गांव के चर्चित हाथ कटवा कांड में सोमवार को स्थानीय अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. वहीं 50 हजार आर्थिक दंड भी लगाया है. इस मामले में आरोपियों को सजा सुनाई गई. अपर जिला सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार ने मामले की सुनवाई की. इस मामले के अभियोजन अधिवक्ता अपर लोक अभियोजक शिवनंदन शर्मा ने बताया न्यायाधीश आरोपियों को सजा सुनाए. हाथ काटने की यह घटना 16 नवंबर 2023 को दिनदहाड़े हुई थी. इसमें घर के बाहर खेत की सिंचाई कर रहे कारे गांव के युवक बबलू यादव का दोनों हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिया गया था. मामले में 12 लोगों के खिलाफ शेखपुरा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसमें से एक आरोपित अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है. बाकी 11 लोगों में 3 जमानत पर हैं तथा बाकी 8 लोग न्यायिक हिरासत में हैं. जिन लोगों को अदालत ने सजा सुनाई है, उनमें भूनेश्वर यादव,अवधेश यादव,अजय यादव (तीनों जमानत पर) के साथ कुणाल यादव,धर्मवीर यादव,भोला यादव,जीवन यादव,मनीष यादव,रवींद्र यादव,श्यामदेव यादव तथा दानी यादव शामिल हैं.शेखपुरा की स्थानीय अदालत ने इस मामले की सुनवाई त्वरित तरीके से की है. पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इस मामले की जांच तथा स्थानीय अदालत ने त्वरित सुनवाई (स्पीडी ट्रायल) किया है.शेखपुरा से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट--
शेखपुरा: बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार ने गुरुवार को जिले के चारों नगर निकायों को 58 करोड़ 68 लाख रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी. इस अवसर पर मंत्री ने 34 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 24 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन किया.मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि शेखपुरा का विकास प्लानिंग करके किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शहर के विकास में नागरिक सुविधा, स्वास्थ्य और मनोरंजन का भी ख्याल रखा जाएगा. मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने नगर विकास को नया आयाम प्रदान करने का काम शुरू किया है. शहर के विकास में फुटपाथ, सड़क, नाली, पेयजल के साथ पार्क, लाइब्रेरी, हेल्थ क्लब आदि को शामिल किया गया है.मंत्री ने जिला समाहरणालय के आगे बने सेल्फी प्वाइंट का भी उद्घाटन किया और गिरिहिंडा पहाड़ पर नव निर्मित पार्क का उद्घाटन किया. मंत्री ने समाहरणालय के मंथन सभागार में समग्र शहरी विकास योजना की समीक्षा की. बैठक में शेखपुरा के विधायक विजय सम्राट, पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी और जिला के चारों नगर निकायों के मुख्य और उप मुख्य पार्षद शामिल हुए. समीक्षा बैठक में अहमदाबाद के विमान हादसे के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया.शेखपुरा से धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट--
* शानदार डिज़ाइन के साथ बिल्कुल नया जियोफोन प्राइमा 2 पेश किया गया है* नए जियोफोन स्मार्ट फीचर फोन्स में खूबसूरत डिजाइन के साथ कई सारे नए इनोवेशन भी किए गए हैं।जियो ने अपना नया जियोफोन प्राइमा 2 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नया जियोफोन एक स्मार्ट फीचर फोन है जो ग्राहकों को पूरी तरह से नया और अलग प्रीमियम मोबाइल अनुभव देने जा रहा है। शानदार डिज़ाइन नए फ़ोन की स्लीक और एलीगेंट प्रोफ़ाइल को काफी खूबसूरती से बढ़ाता है। अपनी शानदार लेदर जैसी फिनिश के साथ मैजिक टच को जोड़ने वाला है। जियोफोन प्राइमा 2 न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि पकड़ने में भी एक अलग ही आनंद देता है।नया जियोफोन प्राइमा 2, फोन को लग्जरी स्टेटमेंट के तौर पर पेश करता है। नया जियोफोन प्राइमा 2 एक शानदार डिज़ाइन की खूबसूरती को उभारने में भी सफल रहा है जो कि मॉडर्न लाइफस्टाइल से मेल खाता है। जियोफोन प्राइमा 2 पारंपरिक फीचर फोन से पूरी तरह अलग और हटकर है। इसमें वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, जो ग्राहकों को किसी अलग एप्लिकेशन के बिना फेस-टू-फेस यानि आमने-सामने जुड़ने की अनुमति देता है। यह इनोवेटिव टेक्नोलॉजी सुविधा बिना किसी बाधा के निरंतर कम्युनिकेशन बनाए रखना यकीनी बनाती है, जो आपके अपनों को पहले से कहीं अधिक करीब लाती है।जियोप्राइमा 2 4G यूट्यूब, फेसबुक और गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसे लोकप्रिय ऐप्स को सपोर्ट करता है। यह जियोटीवी, जियोसावन, जियोन्यूज और जियोसिनेमा जैसे सभी जियो Jio ऐप्स चला सकते हैं और ग्राहक जियोपे के माध्यम से यूपीआई UPI भुगतान कर सकते हैं। स्पेशल जियोचैट JioChat जैसे महत्वपूर्ण फीचर के साथ ग्रुप चैट, वॉयस मैसेजिंग, फोटो और वीडियो साझा करने की सुविधा भी मिलती है। जियोफोन प्राइमा 2 जियोस्टोर पर भी उपलब्ध है, जो विभिन्न ऐप्स को होस्ट करता है, जिन्हें ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं। सॉफ्ट पुश बटन के साथ यह फोन उपयोग करने में आसान है। गूगल वॉयस असिस्टेंट तक पहुंचने के लिए माइक्रोफ़ोन आइकन के साथ एक बड़ी नेविगेशन उपलब्ध है।जियोफोन प्राइमा 2, 4G KaiOS पर ऑपरेट होता है और क्वालकॉम प्रोसेसर लगा है। यह 512 एमबी रैम के साथ आता है और इसमें सभी एप्लिकेशन को होस्ट करने के लिए 4GB की इंटर्नल मेमोरी है व 128GB तक के एक्सटर्नल एसडी कार्ड का सपोर्ट करता है। इस फोन में 2.4-इंच की एलसीडी स्क्रीन और 2000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसमें डिजिटल सेल्फी और रियर कैमरे भी हैं जो ग्राहकों को फोटो खींचने और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा देते हैं। म्यूजिक फ्रंट पर ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई सपोर्ट के साथ 3.5 मिमी हेडफोन जैक है। यह फोन इंग्लिश और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।जियोफोन प्राइमा 2 फीचर फोन कैटेगरी में एक फ्लैगशिप फोन के तौर पर सबसे आगे है। यह एक फीचर फोन की सादगी को आधुनिक फीचर्स के साथ जोड़कर एक नया इंडस्ट्री स्टैंडर्ड स्थापित करता है। फोन को बेहद किफायती सिर्फ 2700 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। जियोफोन प्राइमा 2 के साथ, आप सिर्फ फ़ोन का उपयोग नहीं करते हैं बल्कि आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं। यह फीचर फोन के भविष्य में कदम रखने का समय है - जहां खूबसूरती इनोवेशन से मिलती है।
SHEIKHPURA:-बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा से है,जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है.5 की संख्या में हथियार के साथ आये अपराधियों ने महिंद्रा फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है.इस संबंध में बैंक के कर्मी प्रशांत कुमार ने बताया कि 5 की संख्या में करीब 25 साल के उम्र के अपराधी हेलमेट पहनकर बैंक के अंदर आये.जब उन्होंने हेलमेट पहनकर अंदर आने पर रोक की बात कही तो उनलोगों ने पिस्टल निकालकर सटा दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी.उसके बाद उन्होंने कैश के बारें में जानकारी ली और कैश काउंटर से 5 लाख 6 हजार की नगदी लूट ली.उसके बाद उन्होंने हमलोगों को एक कमरे में बंद कर दिया और एक घंटे तक रूम में ही रहने को कहा और पुलिस को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.उनके जाने के बाद उनलोगों ने पुलिस और सीनियर अधिकारियों को लूट की सूचना दी है.
शेखपुरा- बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा से है जहां फरियादी है आरोपी निकला है वो भी 2 करोड़ के आभूषण लूट मामले का.पुलिस ने आरोपी मैनेजर और सहायक मेजेर को गिरफ्तार कर लिया है और लूट के आभूषण एवं नगदी की बरामदगी कर ली है.पूरे मामले की बात करें तो 18 दिसंबर को शेखपुराजिला के बरबीघा बाजार स्थित आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक की शाखा से दो करोड़ के स्वर्ण आभूषण और दो लाख रुपया नकदी की लूट हुई थी.इस मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है और उद्भेदन में चौकाने वाले दावे किए हैं.एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि इस लूट का मुख्य सरगना गोल्ड लोन बैंक की उक्त शाखा का शाखा प्रबंधक तथा सहायक शाखा प्रबंधक ही था। दोनों को गिरफ्तार करके लूट का पूरा स्वर्ण आभूषण भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार शाखा प्रबंधक कृष्ण मुरारी कुमार पटना जिला के मराची थाना के मराची गांव का तथा सहायक शाखा प्रबंधक विकास कुमार पटना जिला के बख्तियारपुर थाना के नया टोला गांव का है। लूट का सभी स्वर्ण आभूषण शाखा प्रबंधक कृष्ण मुरारी के बरबीघा स्थित आवास से बरामद किया गया है।एसपी ने बताया घटना के एक दिन पहले 17 दिसंबर को शाखा प्रबंधक कृष्ण मुरारी और सहायक शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने लूट की योजना बनाकर स्वयं गोपालगंज में शाखा निरीक्षण का बहाना बनाकर 18 दिसंबर को लूट से कुछ पहले बरबीघा से निकल गया। प्रबंधक गोपालगंज जाने के बजाय 10 किमी दूर बेनार मोड़ खड़ा होकर लूट की मोनेटरिंग करता रहा और इस दौरान बैंक में मौजूद सहायक शाखा प्रबंधक से फोन पर बातचीत भी की। पुलिस ने मोबाइल फोन के लोकेशन और इससे जुड़ी तकनीकी जांच में 48 घंटे के भीतर इस बड़ी लूट की घटना का उद्भेदन किया है. एसपी ने बताया कि सोना लूट कांड के मास्टर माइंड मैनेजर और सहायक मैनेजर ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. ने घटना की स्वीकृति करते हुए पुलिस के सामने सभी आरोपों को स्वीकार किया है.एसपी ने कहा कि दोपहर में हुई लूट की घटना को चुनौती के रूप में लिया गया और पुलिस ने आशीर्वाद ऋण फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और सहायक मैनेजर से अलग-अलग इस केस में पूछताछ की. पूछताछ में दोनों के बयान में विरोधाभास हुआ और इसी दिशा में जांच शुरू की गई.पूछताछ में सख्ती बरती गई तो लूट की घटना का उद्भेदन हुआ और लूट का सोना, प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है.मालूम हो कि बरबीघा थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ स्थित आशीर्वाद गोल्ड ऋण फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 18 दिसंबर को दिनदहाड़े 2 करोड़ की सोने की ज्वेलरी और 2 लाख नगद राशि की लूट कर ली गई थी. एसपी ने सोना लूट कांड का उद्भेदन करने, सोना बरामदगी सहित अपराधियों की गिरफ्तारी में प सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है.शेखपुरा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट
शेखपुरा : शेखपुरा से जहां पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को अगवा करके उससे देह व्यापार कराने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मौके पर एक नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है साथ ही उससे देह व्यापार कराने वाले मुजफ्फरपुर के मो आजाद को भी धर दबोचा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया ।शेखपुरा जिला की इस किशोरी को अगवा करने वाले धारी गांव के मानव तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। करंडे थाना के प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया धारी गांव के मानव तस्कर ने इस किशोरी को डेढ़ लाख रुपए में मुजफ्फरपुर के मो आजाद के हाथों बेचा था। देह व्यापार कराने वाले मो आजाद का चंगुल में फंसी किशोरी ने अपने घर वालों को फोन करके सूचना दी तब करंडे थाना की पुलिस ने उक्त फोन नंबर के लोकेशन के आधार पर मंगलवार को मुजफ्फरपुर के चतुर्भुज स्थान स्थित मो आजाद के घर पर छापेमारी करके किशोरी को बरामद करने के साथ आरोपित मो आजाद को भी गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी ने आगे बताया कि किशोरियों को अगवा करके और फिर उसे बेचकर उससे देह व्यापार कराने वाले इस गिरोह में अब तक छह लोगों को चिंहित किया गया है,जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। गिरोह के लोग एक किशोरी को कुछ दिन अपने पास रखकर फिर दूसरे गिरोह के हाथ में उसे बेच देते हैं।13 अक्टूबर को गुम हुई थी किशोरीबताया जा रहा है कि शेखपुरा जिला की यह 15 वर्षीय किशोरी 13 अक्टूबर को गुम हुई थी। पुलिस ने बताया धारी गांव के आरोपित ने इस किशोरी को अगवा करके उसे बिहार शरीफ में मो आजाद के हाथों बेचा था। मुजफ्फरपुर के चतुर्भुज स्थान का मो आजाद पहले से अपना वाहन लेकर बिहारशरीफ़ में तैयार बैठा था। धारी गांव के आरोपित (जिसका नाम पुलिस अभी गुप्त रखे हुए है) युवक ने डेढ़ लाख रुपया में सौदा करके किशोरी को मो आजाद के हाथों बेचा था।मो आजाद उक्त किशोरी को अपने घर पर रखकर उससे देह व्यापार करा रहा था। किशोरी के गुम होने की प्राथमिकी उसके घर वालों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया मुजफ्फरपुर से बरामद की गई किशोरी की स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है और गिरफ्तार मानव तस्कर मो आजाद को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
शेखपुरा : खबर है शेखपुरा से जहां जिला के सबसे चर्चित आपराधिक घटनाओं में शामिल विधायक (तत्कालीन) रणधीर कुमार सोनी पर हुए जानलेवा बम हमले में स्थानीय अदालत ने पूर्व के आपराधिक सरगना अशोक महतो उर्फ साधु जी को निर्दोष करार देते हुए रिहा करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए थे।बचाव पक्ष के अधिवक्ता संजीव कुमार सिंहा ने बताया कि सुनवाई के दौरान में अदालत ने अशोक महतो के साथ इसी मामले में नालंदा जिला के पलटपुर गांव निवासी सोनू कुमार को भी निर्दोष बताते हुए रिहा कर दिया। यह चर्चित घटना 25 अगस्त 2012 की देर शाम हुई थी। शेखपुरा के तत्कालीन जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी अपनी जायलो कार से शेखपुरा से तीन किमी दूर अपने गांव मुरारपुर जा रहे थे,तभी गांव से बाहर टाटी नदी के पुल के पास भूमि के नीचे प्लांट किया हुआ टिफिन बम फट गया था,जिसमें विधायक तो बाल-बाल बच गए,मगर उनकी जायलो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस मामले में शुरू में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी हुई थी,बाद में पुलिस ने अपनी जांच में अशोक महतो गिरोह के लोगों का हाथ बताते हुए आरोप पत्र दायर किया था। चार लोग पहले ही निर्दोष करार दिए जा चुके हैं।10 गवाह में 7 होस्टाइलवहीं अभियोजन पक्ष के अपर लोक अभियोजक रामचरित्र प्रसाद ने बताया इस मामले में पुलिस ने आरोप पत्र के साथ 19 गवाहों के नाम समर्पित किया था। इसमें मात्र 10 गवाह अदालत में उपस्थित हुए और उन 10 में भी 7 गवाह होस्टाइल हो गए। समूचे मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधु अग्रवाल ने साक्ष्य के अभाव में अशोक महतो उर्फ साधु जी तथा सोनू कुमार को निर्दोष बताते हुए रिहा करने का आदेश दिया। इसी मामले में चार लोग पहले भी रिहा हो चुके हैं। अब यह मामला स्थानीय स्तर पर बंद हो गया है।18 वर्ष बाद जेल से बाहर होंगे साधु जीनवादा जेल ब्रेक कांड,शेखपुरा के मनीपुर नरसंहार,विधायक पर बम हमला सहित इसी तरह के कई मामलों में जेल में बंद रहे अशोक महतो उर्फ साधु जी पूरे 18 वर्ष के बाद जेल से बाहर होंगे। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता तथा राजद नेता मुनेश्वर महतो ने बताया अशोक महतो पर अब कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।शेखपुरा के तत्कालीन एसपी अमित लोढ़ा ने 9 जुलाई 2006 को झारखंड के देवघर स्थित सत्संग कॉलनी से अशोक महतो को गिरफ्तार किया था। तब से यह जेल में था। गुरुवार को टाटी बम कांड में फैसला सुनाने से पहले विशेष सुरक्षा में अशोक महतो को भागलपुर केंद्रीय कारा से शेखपुरा लाया गया और अदालत में फैसला सुनाने के बाद वापस भागलपुर भेज दिया गया। जेल से आज बाहर आने की उम्मीद है। अशोक महतो की पेशी को लेकर स्थानीय अदालत परिसर में भी सुरक्षा के कैसे प्रबंध किए गए थे।
शेखपुरा : बिहार के ग्रामीण कार्य विकास मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार शुक्रवार को जमुई दौरे पर हैं। इस दौरान शेखपुरा पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सर्किट हाउस में परतकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि पैसे के अभाव में राज्य में मनरेगा का काम पूरी तरह से ठप है। साथ ही कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 13 लाख लोग अभी भी पक्के मकान पाने की आस देख रहे हैं।श्रवण कुमार ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि काम कम और भाषण अधिक देते हैं। उन्होंने कहा कि गिरीराज सिंह केंद्र में जब से ग्रामीण विकास मंत्री हुए हैं,तब से बिहार में केंद्र के सहयोग से चलने वाली ग्रामीण विकास की योजनाओं का बुरा हाल है। उन्होंने कहा केंद्र बिहार के मनरेगा की बड़ी राशि रोके हुए है,जिससे काम बंद हैं और बड़ी संख्या में मजदूर पलायन करने को मजबूर हैं। मनरेगा की मजदूरी की 88 करोड़ और सामाग्री का 1100 करोड़ रुपया केंद्र अपने पास रखे हुए है। इस बकाए की वजह से राज्य में हजारों मनरेगा मजदूरों की मजदूरी लंबे समय से बाकी है।उन्होंने कहा कि पहले की ली गई मनरेगा की योजना में भी केंद्र में अपने मन से 30 प्रतिशत की कटौती कर दी है। बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना का रुपया तो दूर केंद्र लक्ष्य तक नहीं दे रहा है। वर्ष 2018-19,वर्ष 2022-23 तथा वर्ष 2023-24 के लिए आवास योजना का लक्ष्य अभी तक नहीं दिया है। केंद्र की इस लापरवाही की वजह से बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी 13 लाख परिवार पक्के मकान की प्रतीक्षा सूची में हैं,जो घर की आस लगाए हैं। मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री, बिहार को मदद क्या हमारा वास्तविक हक भी नहीं दे रहा है और दिल्ली में बैठकर बड़े-बड़े भाषण करने में लगे हैं। केंद्र के मंत्री काम कम और हल्ला अधिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाति गणना रिपोर्ट से बीजेपी की जमीन खिंसक गई है।दरअसल , पटना से जमुई जाने के क्रम में शेखपुरा के राजकीय अतिथि गृह में विश्राम के लिए रुके मंत्री श्रवण कुमार ने कहा बिहार में अपनी राजनीतिक खिंसकती देखकर बीजेपी के नेता अनाप- सनाप बयान दे रहे हैं। बिहार की विपक्षी पार्टियों द्वारा जाति गणना में गड़बड़ी के आरोपों को भी खारिज करते हुए कुमार ने कहा ये लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार के मंत्री ने लोजपा (रा) के अध्यक्ष तथा सांसद चिराग पासवान को नौसिखुआ राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा उन्हें राजनीति का कोई ज्ञान ही नहीं है।
शेखपुरा : बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी शुक्रवार को प्रसिद्ध बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने CM नीतीश कुमार के PM बनने की दुआ मांगी। साथ ही बिहार में अमन चैन की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिरहिंडा पहाड़ को विकसित कर पर्यटक क्षेत्र बनाया जाएगा।इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पर्यटक क्षेत्र के तौर पर गिरहिंडा पहाड़ को विकसित किये जाने को लेकर संबंधित मंत्री से बात कर इसे पर्यटक क्षेत्र बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ चल रहे विवाद पर कहा कि ललन सिंह हमारे बड़े भाई है और वह जैसा बोलेंगे उसके उनके आदेश का पालन किया जाएगा। वहीं विवाद को मीडिया की उपज बताया। मीडिया में जानबूझकर विवाद होने की बात प्रसारित कर रही है।जबकि ठाकुर प्रकरण पर सभी धर्मो का सम्मान किए जाने की बात कही।बता दें कि शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड सहित नगर परिषद क्षेत्र में मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा 13 करोड़ की राशि से योजना का शिलान्यास किया गया।
SHEIKHPURA:-बड़ी खबर में शेखपुरा से है..यहां इंजीनियरिंग की छात्रा का शव उसके किराये के मकान से मिला है.शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय ग्रामीण के साथ ही बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग के छात्रा-छात्राओं की भीड़ लग गई.मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग की छात्रा श्वेता भारती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. हलांकि इसकी वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है.सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है.मृतक छात्रा शेखपुरा बाजितपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज की सेकंड एयर की बीटेक इलेक्ट्रिकल्स डिपार्टमेंट की स्टूडेंट थी,और संस्कार पब्लिक स्कूल के समीप एक किराए के मकान में रहती थी.मूल रूप से वह सीतामढ़ी के सरैया गांव की रहनेवाली थी.उसके मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है.शेखपुरा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट
SHEIKHPURA:- बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा जिले से हैं,जहां बथान जा रही नाबालिग के साध सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है.पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं आरोपी फरार हो गया है.सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड के हथियावां ओपी क्षेत्र की है.यहां कई लड़कों ने नाबलिग को पकड़ कर बारी-बारी से गंदा काम किया है.इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।पीड़िता की मां ने बताया कि जब उनकी बेटी बथान जा रही थी तभी गांव के ही दो लड़के बदमाश हाथ पकड़ कर खींच लिया और एक सुनसान मकान में ले जाकर मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।उनके साथ कई और चलड़े भी थे. आवेदन में मां ने लिखा है कि देर शाम तक जब उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो वह खोजने के लिए अपनी दूसरी बेटी के साथ निकली तो सुनसान मकान से दोनों बदमाश भागते हुए दिखाई दिए। जब वह वहां पहुंची तो उनकी बेटी अर्धनग्न अवस्था में पाई गई। उसको घर लाया गया। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। वह इस घटना के बाद सदमे में चली गई और बीमार पड़ गई।उधर इस घटना को लेकर पंचायत भी हुई और मामले को दबाने के लिए प्रेसर दिया गया,पर वे लोग चाहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो क्योंकि आरोपियों ने उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी है.इस मामले पर शेखपुरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में यह घटना सामने आई है. मामले को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी कराई गई है।आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है वहीं नाबालिग की मेडिकल जांच और कोर्ट में 164 का बयान भी कराया जा रहा है.शेखपुरा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट
शेखपुरा : विकृत होती सोच की वजह से पति-पत्नी के रिश्तों में छल और धोखे से जुड़े कई मामले इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। अवैध रिश्तों की डोर में फंस कर कई लोग अपनी और अपने परिवार के सुख चैन को बर्बाद कर रहे हैं। वहीं ताजा मामला सामने आया है बिहार के शेखपुरा से जहां चार बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई।मामला शेखपुरा के कारे गांव का बताया जा रहा है जहां एक विवाहिता अपने चार बच्चों के साथ पड़ोस के प्रेमी संग फरार हो गई। जानकारी मिल रही है कि महिला का पति गुजरात में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पत्नी की इस बेवफाई की सूचना पर घर आया और अब पत्नी की फोटो लेकर दर-दर भटक रहा है।पीड़ित युवक अपने पड़ोसी युवक दीनानाथ कुमार पर पत्नी को भगाने का आरोप लगा रहा है। उसने बताया कि दीनानाथ पहले से शादी-शुदा है मगर उसकी पत्नी पहले से छोड़कर चली गई है। पत्नी के धोखे से आहत संजय चौधरी ने बताया पत्नी को भगाने की शिकायत शेखपुरा थाना में भी की है,मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई।पीड़ित युवक ने बताया कि वह गुजरात में काम करता है। बीच-बीच में होली और छठ की छुट्टियों में घर आता जाता रहता है। उसकी पत्नी पिंकी चार छोटे बच्चों के साथ गांव पर अकेली रहती थी। दस दिन पूर्व पिंकी अपने चारों बच्चों को लेकर पड़ोसी दीनानाथ के साथ कहीं चली गई। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पीड़ित युवक घर पहुंचा और अब पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। वहीं शेखपुरा थाना के एसएचओ ने बताया इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
sheikhpura:-बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा जिला से है..जहां सरकारी जमीन पर पशु बंधने के विवाद में एक पशुपालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है..हत्या की घटना को उस समय अंजाम दिया गया,जब पशुपालक अपने बथान में सो रहा था.हत्या की यह वारदात शेखपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र के जमुआरा गांव की है,.यहां बथान में सोये पशुपालक को अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी.मृतक की पहचान जागो यादव के रूप में की गई है.मृतक जागो यादव के बेटे ने बताया है कि पांच अपराधियों ने मिलकर उनके पिता की हत्या की है.वहीं मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बिनोद राम ने बताया है कि यह घटना सरकारी जमीन पर पशु बाँधने को लेकर अंजाम दिया गया है. मृतक को पहले भी कई लोगों ने पशु बांधने को लेकर धमकाया था,जिसके बाद उन्हें सरकारी जमीन पर पशु बांधने स मना किया गया था पर मृतक ने इस पर ध्यान नहीं दिया और अब इनकी हत्या हो गई है.परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.शेखपुरा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट
शेखपुरा : खबर है शेखपुरा से जहां DM साहिबा को साइकिल पर देख सभी लोग हैरान रह गए। विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाने पहुंची DM तामझाम छोड़कर स्वयं साईकिल रैली का हिस्सा बन गईं। इस दौरान उन्होंने खुद को साइकिल रैली का हिस्सा बनने से रोक नहीं पाई और साइकिल पर बैठ कार्यक्रम में शामिल हो गई।दरअसल विश्व जनसंख्या दिवस पर शुरू हुए जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जे प्रियदर्शिनी शामिल हुई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी जे प्रियदर्शिनी को हरी झंडी दिखाना था। मगर अतिथि बनने आईं जिला पदाधिकारी अपना तामझाम छोड़कर स्वयं साईकिल रैली का हिस्सा बन गईं और एक छात्रा की साईकिल लेकर स्वयं उसे चलाकर कलेक्ट्रेट से चांदनी चौक पर पहुंची।जिला पदाधिकारी के इस भूमिका को देखकर प्रशासन के अन्य अधिकारी के साथ आम लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। रैली में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह,एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंहा भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि यह साईकिल रैली कलेक्ट्रेट से गिरिहिंडा पीएचसी तक गई, जिसमें आरडी कालेज तथा इस्लामियां स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान ही जिलाधिकारी ने विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण को अतिआवश्यक बताया है। । जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों ने जागरूकता को जरूरी बताया। वहीं सिविल सर्जन ने डीएम को बताया कि 11 से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा में 600 महिला के बंध्याकरण और 50 पुरुषों की नसबंदी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिया आशा कार्यकर्ता घर-घर घूमकर दंपत्ति से संपर्क स्थापित करके उन्हें जनसंख्या नियंत्रण के स्थायी सुविधा के साथ अस्थाई साधनों के बारे में जानकारी देकर उनकी राय के साथ उनसे सहमति भी ले रहीं हैं। पिछले वर्ष पुरुष नसबंदी करने में जिला बिहार में सबसे टॉप रहा था।
शेखपुरा : खबर है शेखपुरा से जहां चर्चित हथौड़ा कांड मामले में शुक्रवार को सुनवाई पूरी करते हुए कोर्ट ने 5 आरोपियों को दोषी करार दिया। जिला न्यायधीश राजकुमार प्रथम ने की मामले की पूरी सुनवाई। साथ ही कोर्ट ने बताया कि आरोपियों को 14 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी।लोक अभियोजक उदय नारायण सिंहा ने बताया यह घटना 2 वर्ष पुरानी है। इसमें आरोपियों ने जिला के मिशन ओपी के सकलदेव नगर बरबीघा में प्ले स्कूल संचालिका राधिका कुमारी के घर में घर में डकैती के दौरान गृह स्वामी के पुत्र हर्ष राज के माथे पर हथौड़ी से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी थी। 18 जुलाई 2021 की रात हुई इस घटना में बदमाशों ने राधिका कुमारी और उनके पति विनय कुमार को भी घायल कर दिया था। इस घटना में नाटकीय रूप से सुरक्षित बची राधिका की पुत्री खुशी कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।लोक अभियोजक ने बताया शुक्रवार को जिला न्यायधीश ने विक्रम कुमार उर्फ विक्रम सिंह,बौआ जी उर्फ गौतम कुमार,तिजेंद्र कुमार,रोहित कुमार उर्फ बिल्ला तथा अमन कुमार को दोषी ठहराया। इसी मामले में गिरफ्तार के नाबालिग का मामला किशोर न्यायालय में चल रहा है। इसी मामले का मुख्य आरोपी नवादा जिला के महरथ गांव का निवासी आयुष कुमार अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। प्राथमिकी में सूचक खुशी ने घटना में शामिल किसी अपराधी को नहीं पहचाना था और घटना के दौरान अपराधी आयुष का नाम ले रहे थे। शुरू में पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी इस घटना का उद्भेदन एसपी कार्तिकेय के शर्मा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस को कोलकाता तक जाकर छापेमारी करनी पड़ी थी।
Sheikhpura:- स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच नैतिक ज्ञान देने वाले गुरूजी खुद हत्यारे निकले और उन्हौने मामूली विवाद में अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को शौचालय में छुपा दिया...पर जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्हौने अपनी बेटी की फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी..जिसके बाद बेटी ने गांववालों को मामले को खबर दी..वहीं यह सूचना पुलिस तक भी पहुंची जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है वहीं आरोपी पति सह गुरूजी को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखोपुर सराय प्रखंड के बेलाव गांव निवासी मसूदन मांझी स्थानीय सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।किसी बात पर शिक्षक मसूदन मांझी का अपनी पत्नी सुमित्रा देवी से विवाद हो गया जिसके बाद गुस्से में मसूदन ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को घर के ही शौचालय में छुपा दिया।हत्या के बाद उन्हौने इसकी सूचना अपनी बेटी को दी.उसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि शिक्षक पति के द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है.पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी शिक्षक पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।