प्रेमिका की बेवफाई से परेशान प्रेमी ने उठाया आत्मघाती कदम ...
Desk- कहतें हैं कि प्रेम और समर्पण निराश लोगों को भी जीवन जीने का मकसद दे देती है और उसी प्रेम में मिला धोखा आदमी के जीवन को बर्बाद कर देता है.ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ से आई है,जहां प्यार में धोखा खाए युवक ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली..और इसका प्रमाण भी खुद वीडियो बनाकर देते गया..पूरे मामले की बात करें तो यूपी के प्रतापगढ में सोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक पहले अपने मोबाइल के कैमरे की रिकार्डिंग दबाता है और फिर अपनी प्रेमिका से मिला बेवफाई को बयां करते हुए फांसी से झूल जाता है.यह मामला प्रतापगढ़ के कंधई थाने के मकरा गांव में सामने आया है. जहां बंगाल के रहने वाले आशीष बंगाली ने यहीं रह कर बाजार में मिठाई की दुकान खोल रखी थी, पड़ोस की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ समय से विवाद होने के चलते दोनों में आपसी अनबन थी.खुदकुशी करने से पहले आशीष ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाया जिसमें अपनी प्रेमिका की रुसवाई की बात करते हुए बताया कि " उसके घर का पूरा खर्चा वही उठाता रहा है और अब उसने धोखा दे दिया, प्यार में मिले धोखे के बाद अब जीने का कोई मकसद नहीं रह गया और मौत को गले लगा रहा हूं , वीडियो बनाने का उसका मकसद उस बेवफा प्रेमिका को सजा दिलाना है "इस मामले पर वहां के ग्राम प्रधान शिवपूजन तिवारी ने बताया कि सुबह में युवक का शव सके कमरे से मिला ,जिसके बाद पुलिस और परिजन को सूचना दी गई.वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर छानबीन में जुट गई है.पुलिस को युवक का रिकॉर्डेड वीडियो भी मिला है जिसमें उसने प्रेम और प्रेमिका के बेवफाई के किस्से बयां हैं.इनपुट-अशहर असरार
Arun Chourasia·