Cold Alert : बिहार में इसदिन से फिर होगी ठंड की वापसी, ठंडी हवाओं की वजह से बढ़ेगी कनकनी, मौसम विभाग का अलर्ट

Edited By:  |
 Cold will return again in Bihar from this day  Cold will return again in Bihar from this day

Cold Alert: बिहार में एकबार फिर ठंड की वापसी हो सकती है। जी हां, मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो तापमान में जल्द गिरावट आने की आशंका है। सुबह और शाम में चलने वाली ठंडी हवा को लेकर विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो 'दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को 3 और 8 फरवरी को प्रभावित कर सकते है, जिसके चलते एक बार फिर 5 फरवरी से कुछ दिनों के लिए ठंड बढ़ सकती है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।'

5 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 5 जिलों में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट है। हल्के से मध्यम गति की पछुआ भी हवा चलेगी। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क, आसमान साफ और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। सुबह के समय हिमालय की तराई वाले जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

वहीं, पटना की बात करें तो राजधानी में आज मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह से ही धूप खिली है। दिन चढ़ते ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।