BJP सांसद विवेक ठाकुर ने संजय झा को दी बधाई : कहा : JDU का कार्यकारी अध्यक्ष बनना NDA के लिए शुभ संकेत, विधानसभा चुनाव में मिलेगा लाभ

Edited By:  |
 BJP MP Vivek Thakur congratulated Sanjay Jha  BJP MP Vivek Thakur congratulated Sanjay Jha

PATNA :भाजपा नेता और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह एनडीए परिवार के लिए शुभ संकेत है।

उन्होंने कहा कि जदयू के इस निर्णय से एनडीए में समन्वय काफी अच्छा रहेगा। वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने एनडीए के समन्वयक के रूप में अद्भुत कार्य किया था, जिससे लालू राज विस्थापित हुआ था और एनडीए सरकार स्थापित हुई थी। इस निर्णय से निश्चित रूप से एनडीए को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में लाभ मिलेगा।

विवेक ठाकुर ने एनडीए में स्थिरता वाला यह निर्णय लेने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी जदयू नेताओं को बधाई और धन्यवाद दिया और जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।