धूमधाम से मनी स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती : युवा चेतना ने समारोह का किया आयोजन, केंद्रीय मंत्री ने कह दी बड़ी बात

Edited By:  |
Swami sahjanand saraswati ki jayanti yuwa chetna Rohit singh Swami sahjanand saraswati ki jayanti yuwa chetna Rohit singh

DESK नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया में युवा चेतना की ओर से देश के महान किसान-मज़दूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरानभारत सरकार के जनजातीय विभाग के कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


समारोह की शुरुआतस्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी सहजानंद के सपनों का भारत बना रहे हैं।वहीं स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की स्वामी सहजानंद ग़रीब के रक्षक थे।


इस दौरान युवा चेतना के प्रमुख रोहित सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा किबिहार में भूमिहार वोट है महत्वपूर्ण वोट।भूमिहार समाज स्वामी सहजानंद सरस्वती से रखता है जुड़ाव। रोहित सिंह ने आगे कहा की भाजपा सरकार ने वर्ष 2000 में स्वामी सहजानंद सरस्वती के स्मृति में डाक टिकट जारी किया था। रोहित सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी सहजानंद के सपनों का भारत बना रहे हैं। इसी बीच उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती के स्मृति में विश्वविद्यालय सुर भारत रत्न की मांग कर दी।

इस समारोह के दौरानभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. विजय सोनकर शास्त्री,शिक्षाविद जफ़र सरेशवाला भी मंच पर मौजूद रहे। बता दें कि इस समारोह के दौरान भूमिहार समाज के हज़ारों लोग मौजूद रहे।