BIG NEWS : जनसुराज की बड़ी घोषणा, रामगढ़ सीट से सुशील सिंह कुशवाहा ठोकेंगे ताल, हो गया बड़ा एलान

Edited By:  |
Sushil Singh Kushwaha will contest from Ramgarh seat on Jansuraj's ticket. Sushil Singh Kushwaha will contest from Ramgarh seat on Jansuraj's ticket.

PATNA :बिहार विधानसभा उपचुनाव 2024 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने रामगढ़ उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। तरारी के बाद अब जनसुराज ने रामगढ़ प्रत्याशी के नाम का एलान किया है।

रामगढ़ विधानसभा सीट से जनसुराज ने सुशील सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है। वे जनसुराज के टिकट पर चुनावी मैदान में ताल ठोकते हुए नजर आएंगे। इस संबंध में कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष ने मोहनिया के निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान इन्होंने जानकारी दी है कि पिछले तीन दिनों से हम लोग रामगढ़ में जन सुराज के लिए सही साफ और स्वच्छ छवि वाले जमीन से जुड़े प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाने की जद्दोजहद में लगे थे। ऐसा उम्मीदवार चुना गया है, जिसका परिवारवाद, वंशवाद से कुछ संबंध नहीं है।

संतोष सिंह कुशवाहा काफी लंबे समय से राजनीतिक कार्य से जुड़े हैं। रामगढ़ में ही रहते हैं। 30 सालों से वह स्वर्गीय काशीराम के साथ काम करते आए हैं।

(पटना से नीलकमल की रिपोर्ट)