रामगढ़ : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार को जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बरकाकाना भुरकुंडा मतकमा चौक एवं सौंदाडीह में ढोल नगाड़ों के साथ चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाई. इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी चौक चौराहों पर विधायक अंबा प्रसाद का फूल मालाओं से स्वागत किया.

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ चलाया चुनावी जनसंपर्क अभियान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा विधायक अंबा प्रसाद द्वारा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य की गई है. वहीं विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का लक्ष्य है. उसी उद्देश्य के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक पूरी तरह समर्पित रहती हैं. विधायक अंबा प्रसाद ने इंजीनियरिंग कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज बनाने का संकल्प लिया है. विधायक के द्वारा क्षेत्र में सैंकड़ों विकास कार्य की गई है. इससे क्षेत्र की आम जनता अच्छी तरह से अवगत है.