Bihar News : कर्पूरी सभागार में मनाया जाएगा RJD का 28वां स्थापना दिवस, पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद भी रहेंगे मौजूद
Edited By:
|
Updated :02 Jul, 2024, 07:12 PM(IST)
PATNA :बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में 05 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस समारोह राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मनाया जाएगा।
इस स्थापना दिवस समारोह में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। एजाज अहमद ने आगे बताया कि स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में पांच जिला के जिसमें पटना, वैशाली, भोजपुर, जहानाबाद और अरवल जिला के साथी राज्य कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम भाग लेंगे जबकि अन्य जिला के साथी पटना अपने-अपने जिला में ही स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करेंगे।