NIA Raid in Bihar : बिहार में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, भोजपुर और भागलपुर में मचा हड़कंप, मोहल्लों में भी मची खलबली
NIA Raid in Bihar : बिहार में NIA ने एकबार फिर दबिश दी है और ताबड़तोड़ छापेमारी की है। NIA की टीम ने भागलपुर के साथ-साथ भोजपुर में भी रेड मारी है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
बिहार में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी
भागलपुर में इशाकचक थानाक्षेत्र के भीखनपुर में NIA ने छापा मारा है जबकि आरा के सहार थाना क्षेत्र और चौरी थाना क्षेत्र में रेड मारी है। बुधवार की सुबह-सुबह NIA ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि जाली नोट के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों को खंगाला गया है।
बुधवार को एनआइए की अलग-अलग टीम आरा और भागलपुर पहुंची. भागलपुर में इशाकचक थानाक्षेत्र के भीखनपुर स्थित नजरे सद्दाम के घर में NIA की टीम घुसी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी। नजरे सद्दाम के परिवारजनों से NIA ने पूछताछ भी की है।
आपको बता दें कि सितंबर 2024 में भारत-नेपाल बॉर्डर के पास मोतिहारी में दो लाख रुपये जाली नोटों के साथ पुलिस ने तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें भागलपुर निवासी नजरे सद्दाम की भी गिरफ्तारी हुई थी।
भोजपुर में भी NIA का छापा
इधर, आरा में NIA ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। आरा में सहार थाना क्षेत्र के कोरन डिहरी टोला और चौरी थाना क्षेत्र के छतरपुरा में जाली नोट के कारोबार करने के मामले में NIA की टीम द्वारा छापेमारी की गयी है।
विदित है कि कोरन डिहरी टोला निवासी अख्तर हुसैन का पुत्र मो. वारिस लगभग 5 महीने पहले मोतिहारी से जाली नोटों के साथ गिरफ्तार हुआ था।