BIG BREAKING : CM नीतीश ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी बधाई, कहा : दिल्ली को मिलेगी नई दिशा
Edited By:
|
Updated :20 Feb, 2025, 07:04 PM(IST)
Reported By:


PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका नेतृत्व दिल्ली के विकास कार्यों को नई गति देगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली को प्रगति के नए आयाम मिलेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनकी नीतियां और निर्णय दिल्ली के नागरिकों के लिए लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को नई दिशा मिलेगी और राज्य में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था देखने को मिलेगी।
सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश साझा किया गया है, जिसमें उन्होंने रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।