'अपनी मां, पत्नी का सर्टिफिकेट दिखाएं ललन सिंह' : केन्द्रीय मंत्री पर भड़कीं राबड़ी देवी, JDU सांसद के इस बयान पर हुईं आगबबूला

Edited By:  |
 Rabri Devi angry at Union Minister Lalan Singh  Rabri Devi angry at Union Minister Lalan Singh

PATNA :बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। गुरुवार को भी विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया और कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। इस बीच बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही आरजेडी ने जमकर हंगामा किया।

केन्द्रीय मंत्री पर भड़कीं राबड़ी देवी

जेडीयू सांसद ललन सिंह द्वारा राबड़ी देवी पर दिए गये बयान के बाद आरजेडी नेता बौखलाए हुए थे लिहाजा वे लगातार हंगामा करते दिखे। वहीं, राबड़ी देवी ने भी ललन सिंह पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने अपनी औरत, बहन और मां को कितना पढ़ाया-लिखाया है। सब गंदा काम बीजेपी-जेडीयू के लोग करते हैं। ललन सिंह बोलते हैं कि हम कितना लंबा साइन करते हैं। दूसरों की महिलाओं पर आरोप लगाते हैं। ललन सिंह अपनी पत्नी, मां और बहन का सर्टिफिकेट दिखाएं। ललन सिंह के साथ ही नीतीश कुमार को भी महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लालू यादव का बार-बार सदन में नाम लिया जाता है तो फिर ललन सिंह के नाम पर चर्चा क्यों नहीं होना चाहिए?

'माफी मांगें CM नीतीश'

इसके साथ ही राबड़ी देवी ने कहा कि सदन के अंदर CM नीतीश ने जिस तरीके से दलित महिला विधायक का अपमान किया है, वो बर्दाश्त लायक नहीं है लिहाजा वे सदन के अंदर माफी मांगें। हमने प्रदेश के लिए जब-जब कुछ काम करना चाहा, नीतीश ने अड़ंगा अटकाया। शिक्षक भर्ती के दौरान हाईकोर्ट से उन्होंने ही रोक लगवाई थी।

गौरतलब है कि बुधवार को केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने राबड़ी देवी पर निशाना साधा था और कहा था कि राबड़ी देवी बजट पर बयान दे रही है, कभी उनका दस्तखत देख लिया कीजिए, वे कितना लंबा साइन करती है। आखिर बजट उन्हें कैसे समझ में आएगा।