BIG BREAKING : रांची पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधियों को दबोचा

Edited By:  |
big breaking big breaking

रांची: झारखंड मेंविधानसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट पर है. सीमावर्ती इलाके में चेकपोस्ट से लेकर सड़कों पर रांची पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. इसी दौरान रांची पुलिस को डकैतों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. राजधानी रांची में डकैती की घटना होने से पूर्व रांची पुलिस की टीम ने 6 डकैतों को चुट्टू गांव से गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में बताया है कि सभी डकैत चुट्टू गांव में अशरफ अंसारी के घर में डकैती की योजना बना रहे थे. इसी दौरान ऐन वक्त पर पुलिस को इसकी सूचना मिली और पुलिस ने सभी अपराधी को पकड़ लिया. पकड़े गये सभी डकैतों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली, दो बाइक और 10220 रुपये नकद बरामद किया है.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--