Bihar Politics : अब 2 मार्च को भाकपा-माले की ‘बदलो बिहार महाजुटान’ रैली
PATNA : भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने आज एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही 'बदलो बिहार महाजुटान' रैली अब 2 मार्च 2025 को गांधी मैदान, पटना में होगी। पहले इस रैली को 9 मार्च 2025 को आयोजित करने की योजना थी।
कुणाल ने कहा कि बिहार दिवस के आयोजन के कारण गांधी मैदान 4 मार्च से बिहार सरकार द्वारा आरक्षित कर लिया गया है इसलिए रैली की तारीख में बदलाव किया जा रहा है। गांधी मैदान की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए रैली का आयोजन अब 2 मार्च को किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने पार्टी सदस्यों का आह्वान किया कि रैली में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता और जोश के साथ रैली तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2 मार्च की रैली को ऐतिहासिक होगी और जनांदोलनों की कई ताकतों का विशाल जुटान होगा।