Bihar Politics : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास), बोधगया में कल प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

Edited By:  |
 LJP RamVilas busy preparing for assembly elections  LJP RamVilas busy preparing for assembly elections

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुधवार यानी 11 सितम्बर को सुबह 9 बजे से बोधगया के महाबोधि सांस्कृति केंद्र में होने जा रहा है, जिसकी तैयारी लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।

बोधगया मे कई जगहों पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बैनर, पोस्टर और झंडे लगाए गये हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के गया जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस बैठक में पूरे प्रदेश के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 4 सांसद मौजूद रहेंगे।

हालांकि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व्यस्त कार्यक्रम के कारण दिल्ली में हैं। इस बैठक में वे भाग नहीं लेंगे।

(बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट)