रोजगार मतलब नीतीश सरकार : 9888 युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे CM नीतीश, जानिए क्या है तैयारी

Edited By:  |
CM Nitish will hand over appointment letters to 9888 youth CM Nitish will hand over appointment letters to 9888 youth

PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 3 जुलाई को संवाद भवन में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त करीब 10 हजार सर्वेकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। सभी नवनियुक्त सर्वेकर्मियों को इस समारोह में बुलाया गया है।

नियुक्ति के तुरंत बाद राज्य में सर्वे का काम शुरू हो जायेगा। इन सभी सर्वे कर्मियों का कंप्यूटर के जरिए जिला आवंटन कर दिया गया है। सभी पुरुष अभ्यर्थियों का पदस्थापन गृह जिला से इतर के प्रमंडल में, जबकि महिला का दूसरे जिला में किया गया है।

इस दौरान विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक, विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित 9888 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र सौंपेंगे।

पटना के संवाद भवन में आयोजित होनेवाले राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रालय द्वारा आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों दिया जाएगा। इस बात की जानकारी बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी है।