BREAKING NEWS : रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्करों को दबोचा

Edited By:  |
breaking news breaking news

रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से है जहां पुलिस ने 19 ग्राम बाउन शुगर के साथ 3 आरोपी युवकों को गिफ्तार कर लिया है. तीनों तस्कर बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंचा था. सासाराम की भाभी जी गैंग से ब्राउन शुगर की सप्लाई हो रही थी. हाल ही में भाभी जी गैंग से ब्राउन शुगर लाकर राजधानी रांची में बेचने का सरगना कन्हैया गिरफ्तार हुआ था. बिहार की भाभी जी की गिरफ्तारी के लिए भी रांची पुलिस ने कवायद शुरू की.

रांची से नैयर की रिपोर्ट---