ASP ने अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ा : धनबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, 5 अरेस्ट

Edited By:  |
Reported By:
ASP ne apradhiyon ko khader kar pakda ASP ne apradhiyon ko khader kar pakda

धनबाद : धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के 5 सदस्यों को 10 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीँ इस अभियान का नेतृत्व कर रहे ASP मनोज स्वर्गियारी ने गिरोह के सदस्यों को खुद खदेड़ कर पकड़ा।

जिले के SSP संजीव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद पुलिस मिशन मोड़ में काम कर रही है। इसी क्रम में सूचना मिली कि फिर से गिरोह जिले में सक्रिय हो गए हैं तब ASP मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में धनबाद के विभिन्न इलाकों समेत जामतारा में छापेमारी कर पांच बाइक चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है।

जल्द ही पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की बात पुलिस ने कही है। पूरे मिशन को ASP मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया बारिश में भींगकर ASP ने चोरों को खदेड़ कर पकड़ा है। उनके पास से बाइक की 17 मास्टर चाबी,नकदी और छह मोबाईल भी बरामद हुआ है।


Copy